मोबाइल से पैसे कैसे कमाए (Secret Methods)

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

आप अभी अगर ये आर्टिकल पढ़ रहे है। तो इसका मतलब यह है की आप ऑनलाइन पैसे कमाना चाहते है। मैं आपको बता दू की online earning करने के काफी तरीके होते है। पर कुछ तरीकों में आपको लैपटॉप की जरूरत पड़ती है। पर आपके पास अगर लैपटॉप नहीं है। तो यैसा नहीं है की आप पैसे नहीं कमा सकते है।

आप अपने मोबाइल की मदत से ऑनलाइन पैसे कमा सकते है। मोबाइल से पैसे कमाने के कुछ तरीके होते है। जिनके बारेमे मैं आपको बताऊंगा। पर यहाँ आप सोचेंगे की इस टॉपिक पर पहले से ही काफी जानकारी है। तो मैं यहाँ आपको क्या अलग बताने वाला हु। तो मैं यहाँ आपको इन तरीकों को कैसे करना है।

मोबाइल-से-पैसे-कैसे-कमाए-हिंदी

इसके बारेमे भी आपको जानकारी दूंगा यह आर्टिकल पूरा pratical होने वाला है। साथ में हम यह भी जानेंगे की कैसे आप earning करके अपने लिए एक लैपटॉप ले सकते है। मोबाइल से काम करने में आपको थोड़ी प्रॉब्लम हो सकती है। पर अगर आपके पास थोड़ा महंगा मोबाइल है। तो फिर आपका काम मोबाइल से ही हो जाता है।

मोबाइल से पैसे कैसे कमाए (Mobile se paise kaise kamaye)

मोबाइल से पैसे कमाने के काफी तरीके है। पर मैं आपको सिर्फ तरीके बताकर आपका टाइमपास नहीं करूंगा। मैं आपको कैसे करना है और क्या मुश्किलें आपके सामने आने वाली है। उन मुश्किलों का सामना करके आपको पैसे कमाने होंगे। सबसे पहले ऑनलाइन मोबाइल से पैसे कमाने के लिए आपके पास एक स्किल होना जरूरी है।

स्किल की ही वह चीज़ है जिसके आपको पैसे मिलने वाले है। अब कोनसी स्किल सीखनी है वह भी मैं आपको बताने वाला हु। पर देखिये आप demotivated मत हो। स्किल सीखने के लिए टाइम और प्रैक्टिस दोनों चाहिए। स्किल सीखने के लिए आपको knowledge और experience दोनों लेना है।

मेरी बात ध्यान में रखिये शुरू में आप कमाने के लिए बल्की सीखने के लिए काम करते है।

अब मैं आपको एक एक करके मोबाइल से पैसे कमाने के तरीके बताऊंगा। साथ में उन्हें करने के लिए जो स्किल चाहिए उसके बारेमे भी आपको बताऊंगा। अगर आपको वह स्किल सीखनी है तो कोई फ्री कोर्स की लिंक भी आपको दूंगा।

1. Refer and Earn करें

आप मोबाइल से Refer and Earn करके पैसे कमा सकते है। अब Refer and Earn क्या होता है। देखिये कुछ कंपनी होती है जो आप अगर उन्हें किसी को Refer करते है। तो वह आपको download पर पैसे देते है। इसे basic में हम Refer and Earn कहते है। इसका बेस्ट example है Upstox और Angel One यह ऍप Refer करने के पैसे देती है।

आप अगर इसपर अपना अकाउंट खोलते है। तो इसके बाद आप इन्हे अपने दोस्तों को भी Refer कर सकते है। Refer करने के बाद कोई आपकी लिंक से अगर उस ऍप को डाउनलोड करता है। तो आपको एक इनकम देखने को मिलती है। अब यह इनकम कितनी होती है इसका कुछ फिक्स रूल नहीं होता है।

कभी 10 रुपये से लेकर 500 रुपये तक भी आपकी इनकम एक डाउनलोड से होती है। अब आपने तरीके के बारेमे तो जान लिया है। अब हम देखते है इन तरीके से पैसे कमाने के लिए आपको कोनसी स्किल की जरूरत होगी। इसके अलावा इसे आप प्रैक्टिकल तरीके से कैसे कर सकते है। इसके बारेमे भी अब हम देखने वाले है।

स्किल:

Refer and Earn से पैसे कमाने के लिए आपके मार्केटिंग से स्किल होनी चाहिए। जिस भी प्रोडक्ट को आप प्रमोट करने वाले है। जो भी ऍप या सॉफ्टवेयर है उसे Refer करने के लिए आपको सबसे पहले उसकी target audience को समझना होगा। जैसे आप स्टॉक मार्केट के ऍप को किसी यैसे इंसान को Refer नहीं कर सकते है।

जो शेयर मार्केट के बारेमे नहीं जानता हो। आप कर सकते है पर आपको सबसे पहले उसे शेयर मार्केट के बारेमे awareness देनी होगी। बाद में वह आपका ऍप डाउनलोड कर सकता है। तो सबसे पहले target audience को ध्यान में रखे। इसके लिए आपको मार्केटिंग की स्किल होनी चाहिए।

कैसे करें:

Refer and Earn करने का सबसे अच्छा तरीका है की आप कंटेंट बनना शुरू कीजिये। आप Instagram पर और बाकि Social Media जैसे Youtube पर जिस भी प्रोडक्ट को प्रमोट कर रहे है। उसके बारेमे Content बनाये और लोगो को Knowledge दीजिये। सबसे पहले तो खुद नॉलेज लीजिये बाद में लोगों को दीजिये।

आप लोगों को उस सॉफ्टवेयर से उन्हें क्या फायदा होगा। इसके बारेमे बताये जैसे आप अगर upstox प्रमोट कर रहे है। तो उन्हें बताये की upstox से आप आसानी से शेयर मार्केट में इन्वेस्ट कर सकते है। कंटेंट पर आपको जैसे थोड़े व्यूज या ट्रैफिक मिलने लगे। तो आप अपनी लिंक देकर जैसे लोग कुछ एक्शन लेते है। तो वैसे आप पैसे कमाना शुरू करेंगे।

2. Trading करें

आप अगर मोबाइल से पैसे कमाना चाहते है। तो आप trading भी कर सकते है। इस तरीके में आपको पैसे इन्वेस्ट करने पड़ते है। पर आप कम पैसों से भी ट्रेडिंग की शुरुवात कर सकते है। मैं आपको बता दू की ट्रेडिंग रिस्की होती है। आप अगर इसे करते है। तो आपकी पूरी कैपिटल का लॉस भी हो सकता है।

स्किल:

आप मोबाइल से ट्रेडिंग की शुरुवात कर सकते है। जैसा मैंने आपको बताया की कम कैपिटल से भी ट्रेडिंग की जा सकती है। ट्रेडिंग करने के लिए आपको technical analysis की स्किल सीखनी होगी। इसके अलावा आपको risk management जो की एडवांस चीज़ है। इसे भी सीखना होता है इन सब को आप youtube से सीख सकते है।

कैसे करे:

ट्रेडिंग कैसे करें इसके ऊपर हमने एक आर्टिकल पहले ही लिख दिया है।

3. Video Editing करें

2020 से इंडिया में काफी सारे नए क्रिएटर्स सामने आये है। जब से इंडिया में टिकटोक नाम का ऐप्प आया था। तब से ही लोग उसपर वीडियोस बनाते थे। अब लोग टिकटोक बैन होने के बाद instagram reels और youtube shorts पर आये है। videos बनाने के बाद उन्हें एडिट करने के लिए एक video editor की जरूरत होती है।

आप अपने मोबाइल से भी video editing करना शुरू कर सकते है। mobile पर kinemaster और vn video editor नाम से दो एप्प्स है। आपका मोबाइल अगर थोड़ा कम बजट का है। तो आप inshot ऍप की मदत से भी अपने videos की एडिटिंग कर सकते है। आज के समय में video editors एक वीडियो के 200 से 300 रुपये लेते है।

स्किल:

video editing करने के लिए आपको video editing की स्किल आना जरूरी है। इसके अलावा आपको video editing के बेसिक्स भी सीखने होते है। जैसे cut कैसे लगाते है और colour grading कैसे करते है। video editing के ऊपर आपको online ही काफी सारे कोर्स मिलेंगे।

कैसे करे:

video editing करने के लिए आपको क्लाइंट की जरूरत होगी। क्लाइंट लेने के लिए आपको fiverr और upwork इन वेबसाइट पर खुद को रजिस्टर करना है। वहा से आपको शुरू में क्लाइंट नहीं मिलेंगे। तो आपको outreach करना है। जो बड़े youtubers और instagram वाले है। आप उन्हें मेल करके अपना पोर्टफोलिओ दिखा सकते है।

इससे भी पहले आपको स्किल आना जरूरी है। तो स्किल कैसे आयेगी जैसा मैंने आपको बताया की नॉलेज और एक्सपीरियंस। सुरूवात में आपको कम पैसों में काम करके देना है। आप एक तो मोबाइल से कर रहे है। तो आपको काम मिलना शुरू में मुश्किल होगा। पर आप कम पैसों से शुरू कीजिये और बाद में अपने प्राइस को बढ़ाये।

4. Youtube चैनल शुरू करें

youtube आज भी ऑनलाइन पैसे कमाने का सबसे अच्छा तरीका है। youtube पर आप videos बनाकर उन्हें अपलोड करते है। youtube बाद में उन्हें लोगों को दिखाता है। जैसे आपके videos पर व्यूज आना शुरू होते है। आप एड्स से पैसे कमाना शुरू करते है। आपको अगर किसी एक टॉपिक पर अच्छी नॉलेज है।

तो आप youtube पर उसके ऊपर videos बना सकते है। youtube videos बनाने के लिए आपको मोबाइल की जरूरत होती है। आप शुरू में जुगाड़ करके वीडियो शूट कर सकते है। आप चाहे अगर थोड़े पैसे इन्वेस्ट कर सकते है। तो एक tripod और microphone में पैसे इन्वेस्ट कीजिये। इससे आपके वीडियो की क्वालिटी काफी अच्छी हो जाती है।

बाकि videos को एडिट और अपलोड तो आप मोबाइल से ही कर सकते है। इसके अलावा thumbnail बनाने के लिए आप canva या picsart नाम के ऍप का यूज़ कर सकते है। youtube से पैसे कमाने के लिए आपको शुरू में काफी पेशेंस चाहिए। youtube में आपको शुरू में पैसे नहीं मिलते है। आप consistent रहकर अपलोड कीजिये पैसे जरूर मिलेंगे।

स्किल:

youtube पर आपको all rounder होना पड़ता है। आप script writing, video editing, voiceover, thumbnail ये सब आपको करना पड़ता है। youtube पर आपको कैमरा पर बोलना भी आना चाहिए। youtube पर काम करके आपकी काफी सारी स्किल डेवलप होती है। तो यह स्किल आपको लाइफ में भी काफी ज्यादा काम आती है।

कैसे करें:

आप सबसे पहले अपना youtube channel बना सकते है। youtube channel बनाना काफी ज्यादा आसान होता है। आप youtube पर ही कुछ videos देखकर चैनल बना सकते है। इसके बाद आप videos बनाना शुरू कर सकते है। video बनाने से पहले आपको सबसे पहले टॉपिक लेना है। टॉपिक का मतलब होता है की आप जिस बारेमे वीडियो बना रहे है।

टॉपिक सेलेक्ट करने के बाद आप उसपर रिसर्च कर सकते है। रिसर्च के बाद आप script या पॉइंटर बना सकते है। अब आपको कैमरा के सामने बोलना शुरू करना है। वीडियो बनाकर आप उसे बाद एडिट कर सकते है। एडिट आप मोबाइल से ही कर सकते है। जो सॉफ्टवेयर मैंने आपको ऊपर बताये उन्हें ही यूज़ करके आप एडिट कर सकते है।

वीडियो एडिट करने के बाद अब आपको उसे अपलोड करना है। अपलोड भी आप मोबाइल से ही कर सकते है। वीडियो अपलोड करने के बाद आपको Youtube SEO करना है। इसमें Title, Description, Tags और Thumbnail इन सब में आपको ध्यान देना है। Title और Thumbnail आपका सबसे ज्यादा जरूरी होता है।

Title में हमेशा कीवर्ड होना चाहिए। Thumbnail कैसे बनाये इसके ऊपर यूट्यूब पर ही काफी वीडियोस है। तो यह स्किल आपको सीखनी होगी। वीडियो का seo करने के बाद अब आपको उसे अपलोड करना है। अपलोड होने के बाद आप उसे अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते है। इस तरह से बाद में आपको अपने वीडियो पर व्यूज देखने को मिलेंगे।

5. Blogging शुरू करें

मैंने भी मेरी blogging की शुरुवात फ्री में blogger से की थी। मैं शुरू में मोबाइल से ही blog लिखता था। जब मुझे यहाँ ट्रैफिक दिखने लगा। तो मैंने इसमें इन्वेस्ट किया और laptop और domain, hosting में पैसे इन्वेस्ट किये। पर आप अभी शुरू करने जा रहे है। तो आप blogger से अपना ब्लॉग बना सकते है।

blogger पर आपका फ्री में ब्लॉग बनता है। आप मोबाइल से काफी आसानी से blogger को यूज़ कर सकते है। जैसे जैसे आपको ट्रैफिक मिलने लगता है। इसके बाद आप इसमें पैसे इन्वेस्ट करके अपने लिए लैपटॉप ले सकते है। पर शुरू हमेशा मोबाइल से कीजिये। blogging में आपको काफी ज्यादा पेशेंस चाहिए।

आप 1 से 2 साल तक blogging में आर्टिकल डालते रहे। इसके बाद आपकी वेबसाइट grow करना शुरू होगी। blogging कैसे करे इसके ऊपर हमने एक आर्टिकल लिखा हुआ है। तो आप उसे एक बार जरूर पढ़े उससे आपको और ज्यादा जानकारी मिलेगी।

blogging से मैं खुद फुल टाइम काम कर रहा हु। जब आपका ब्लॉग ग्रो होता है तब आप दूसरे ब्लॉग बनाकर भी पैसे कमाते है।

स्किल:

blogging में आपके पास सबसे पहले content writing की स्किल होनी चाहिए। आप अगर content writing कैसे करे ये सीखना चाहते है। तो आप हमारा ही आर्टिकल पढ़ सकते है। blogging में आपको writing के साथ seo को भी सीखना होता है। इसके अलावा आपको wordpress और domain, hosting को सेटअप करना आना चाहिए।

इसमें आपको keyword research, backlinks, content marketing यह स्किल भी सीखनी होती है। इन सब स्किल के ऊपर youtube पर आपको हज़ारो वीडियोस मिलेंगे। आप इन videos को देखिये और खुद के ब्लॉग पर प्रैक्टिस कीजिये। इन सब स्किल में अच्छा होने के लिए आपको प्रैक्टिस ही करनी होगी।

कैसे करें:

blogging करने के लिए आपको सबसे पहले एक niche को चुनना होगा। niche का मतलब एक topic होता है। जिस टॉपिक पर आप अपना कंटेंट लिखते है। blogging करने के लिए आपको एक प्लेटफार्म चाहिए। आप शुरू blogger से कीजिये पर बाद में आपको wordpress पर जाना होगा। अभी आप जो ब्लॉग देख रहे है यह wordpress पर ही बना है।

ब्लॉग कैसे बनाये ये काफी आसान प्रोसेस होता है। आप youtube से ही देखकर अपना blog बना सकते है। blog बनाने के बाद आपको basic seo और plugin डालने होते है। जो सब जानकारी मैंने आपको मेरे आर्टिकल में दी है। इसके बाद सबसे जरूरी स्टेप आता है। अब आपको keyword research करनी है। keyword research से आपको टॉपिक मिलते है।

इन टॉपिक पर आप अगर कंटेंट डालते है। तो आपका blog रैंक होने के बाद आपको traffic मिलता है। keyword research के बाद आपको फाइनल कंटेंट लिखना शुरू करना है। इस तरह से आपको content लिखते रहना है। इसके बाद आपको adsense के लिए अप्लाई करना है। जैसे आप कंटेंट डालते है इसके बाद थोड़ा ट्रैफिक मिलना शुरू होता है।

ब्लॉग पर ट्रैफिक आने के बाद आप adsense से एड्स लगा सकते है। जैसे कोई आपके वेबसाइट पर आकर एड्स देखता है। तो आपको वहा से एक earning होती है। अब यह earning आपको 1000 pageviews के हिसाब से मिलता है। हर 1000 pageviews पर आपको RPM मिलता है। RPM आपके niche पर डिपेंड करता है।

6. Courses या Webinar बनाये

आप अगर कुछ स्किल जानते है और मार्केट में उस स्किल की डिमांड है। तो आप दूसरे को स्किल सीखा कर पैसे कमा सकते है। इसके लिए भी आपको सिर्फ मोबाइल की जरूरत है। आज हर एक मोबाइल में अच्छा कैमरा होता है। तो आप video record करके course बना सकते है। इस कोर्स को आप udemy जैसे प्लेटफार्म पर अपलोड कर सकते है।

आज लोग online courses काफी ज्यादा खरीद रहे है। इसके अलावा आप live webinar भी ले सकते है। इसमें आप zoom और jio meet जैसे प्लेटफार्म से webinar ले सकते है। इस webinar के लोग आपको पैसे देंगे। आप सोच रहे होंगे की मेरे पास कोई स्किल नहीं है। तो मैं लोगों को क्या सीखा सकता हु। पर आपके अंदर कोई भी स्किल होगी।

जैसे आप इंग्लिश स्पीकिंग जानते है। तो आप उसके बारेमे लोगों को सीखा सकते है। आप digital marketing जानते है तो इसके बारेमे बताये। कोई स्किल अगर नहीं है तो सबसे पहले स्किल खुद सीखिए और बाद में ही उसे लोगों को सिखाएं। इस तरह से भी आप अपने मोबाइल से घर बैठे पैसे कमा सकते है।

स्किल: इसमें आपके पास दूसरों को सिखाने और मार्केटिंग की स्किल होनी चाहिए।

कैसे करें:

Course या webinar करने के लिए आपको डिजिटल मार्केटिंग की नॉलेज होनी चाहिए। आप सबसे पहले मार्केट रिसर्च करेंगे। आप जो स्किल लोगों को सिखाना चाहते है उसकी डिमांड है भी या नहीं। तो इसके लिए आप Google Trends इस टूल का यूज़ कर सकते है।

जैसे आपको यह समझ में आये की इस स्किल की डिमांड है। तो अब आपको अपना कोर्स बनाना शुरू करना है। कोर्स बनाने के लिए आपको बेसिक चीज़ो की जरूरत होगी। जैसे आपका मोबाइल का कैमरा, माइक्रोफोन, स्क्रीन रिकॉडिंग सॉफ्टवेयर यह सब आपको चाहिए।

कोर्स बनाने के बाद आप उसे udemy पर अपलोड कर सकते है। udemy आपके कोर्स को खुद प्रमोट करता है। udemy इसके बदले में आपसे पैसे नहीं बल्की रेवेनुए शेयर लेता है। मतलब जब आपका कोर्स बिकता है तो उसमे से कुछ पैसे udemy रखता है।

आप अगर udemy को यूज़ नहीं करना चाहते है। तो आप खुद से वेबसाइट बनाकर कोर्स होस्ट कर सकते है। इसके बाद आपको खुद एड्स चलाकर ट्रैफिक लाना होता है। इसके ऊपर हमने एक आर्टिकल पहले से लिखा है। तो आप उसे पढ़ सकते है कोर्स कैसे बनाये

7. Instagram Page बनाये

आप भी Instagram यूज़ करते होंगे पर आपको पता नहीं होगा। आप Instagram ऍप से मदत से भी मोबाइल से पैसे कमा सकते है। इसमें आपको अपना एक Instagram पेज बनाना होगा जिसपर आप एक टॉपिक में Content डालेंगे। आप जैसे अपने Page पर डेली कंटेंट डालेंगे।

अब आपका पेज धीरे धीरे grow होने लग जायेगा। इसके बाद जैसे आपका पेज grow होगा। अब आप उससे पैसे कमा सकते है। आप अपने अकाउंट पर Brand Deals और Paid Pramotion यह सब करके महीने के 20 हज़ार रुपये कमा सकते है।

इस स्टेज पर जाने के लिए आपको ज्यादा नहीं बस 50 हज़ार followers चाहिए। अब आपको Instagram पर Followers कैसे बढ़ाते है। इसके बारेमे थोड़ी जानकारी लेनी होगी। पर यह भी एक अच्छा तरीका है अपने मोबाइल से पैसे कमाने का। इसमें आपको ज्यादा टाइम देने की जरूरत भी नहीं होती है।

स्किल:

इसमें आपको कंटेंट बनाने की स्किल सीखनी होगी। जो आज के समय में आप youtube से सीख सकते है। पर एक बात ध्यान में रखिये की सिर्फ कंटेंट कैसे बनाते है। इसे सीखना मतलब आप content creator नहीं बनते है। आपका अपना mindset भी एक content creator जैसा रखना होगा।

कैसे करें:

इसे करने के लिए आपको सबसे पहले एक इंस्टाग्राम पेज बनाना है। इंस्टाग्राम पेज बनाने के बाद इसका profile optimization करना है। मतलब की profile photo, bio, links, catagory यह सब आपको डालना है। अब इतना करने के बाद आपको पेज पर कंटेंट डालना शुरू करना है।

content में आप post और reels डाल सकते है। पोस्ट बनाने के लिए आप canva और pixellab का यूज़ कर सकते है। video बनाने के लिए आप inshot का यूज़ कर सकते है। इतना सब होने के बाद आपको कंटेंट बनाना सुरु करना है। अब यहाँ सबसे बड़ा सवाल आपके मन में होगा की कंटेंट कैसे लाये।

तो कंटेंट ढूढने के कुछ तरीके होते है। आप सबसे पहले अपने niche के कुछ पेजेज को फॉलो कीजिये। आप वह जो पोस्ट डालते है उनके ही पोस्ट से inspiration लेकर अपनी पोस्ट बना सकते है। आप copy या repost मत कीजिये इससे copyright का खतरा रहता है।

आप सिर्फ आईडिया देखिये और खुद से ही कुछ अलग बनाये। इस तरह से आपको 6 महीने रेगुलर काम करना है। आप 6 महीने में पैसे कमाना शुरू कर देंगे।

आर्टिकल का सारांश

आप जिन भी तरीकों से मोबाइल से पैसे कमा सकते है। वह सभी मैंने आपको बता दिए है। अब आपको इसमें एक्ट करना है और प्रैक्टिकल करके देखना है। आप इसमें से एक तरीके को लीजिये और अपने से पूरी रिसर्च कीजिये। खुद से और जानकारी लीजिये और प्रैक्टिस करिये।

आप देखेंगे की आपको रिजल्ट मिलने शुरू होंगे। पर एक बात का ध्यान रखिये की एक वक़्त में सिर्फ एक चीज़ पर फोकस करना है। आप इन सभी तरीकों को अगर करेंगे। तो आप कुछ भी नहीं कर पायेंगे। तो एक पर फोकस कीजिये और पैसे कमाना शुरू कीजिये।

अन्य पढ़े:

मोबाइल से कितना पैसा कमाया जा सकता है?

मोबाइल से आप महीने के 20 से 30 हज़ार कमा सकते है।

मोबाइल से पैसे कमाने के लिए इन्वेस्टमेंट चाहिए?

आप मोबाइल से बिना इन्वेस्टमेंट के भी पैसे कमा सकते है।

Sharing is Caring

Leave a Comment