घर से zomato पर बिज़नेस कैसे करें (मोटी कमाई)

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

इस समय ऑनलाइन ऑर्डर करने का चलन चल रहा है। इस वजह से लोग ज्यादा तर चीज़े ऑनलाइन ही ऑर्डर करते है। इसमें अब काफी सारी फ़ूड डिलीवरी की ऍप सामने आयी है। जो कस्टमर को ऑनलाइन फ़ूड डिलीवरी की फैसिलिटी देती है। आप अगर एक फ़ूड बिज़नेस चलाते है या करना चाहते है।

तो आप ऑनलाइन फ़ूड डिलीवरी शुरू कर सकते है। अब एक तो आप खुद अपनी वेबसाइट बनवा कर अपने डिलीवरी बॉय रखकर फ़ूड डिलीवरी कर सकते है। आप चाहे तो zomato जैसे प्लेटफार्म पर अपने बिज़नेस को रजिस्टर करके डिलीवरी कर सकते है। zomato एक काफी अच्छा फ़ूड डिलीवरी प्लेटफार्म है।

Zomato से फूड डिलीवरी के फायदे

  • Zomato पुरे देश में जाना माना ब्रांड है। जो इस समय 1000 से ज्यादा शहरों में अपनी सर्विसेज देता है।
  • जोमाटो के पास 8 करोड़ महीने के एक्टिव यूजर है। इसका मतलब यह है की आपके कस्टमर पहले से जोमाटो पर मौजूद है।
  • Zomato पर काफी सारे यूजर होने की वजह से आपको अलग से मार्केटिंग की जरूरत नहीं होती है। zomato खुद आपकी मार्केटिंग अपने प्लेटफार्म पर करता है।
  • Zomato पर अपने restaurant की विजिबिलिटी कैसे बढ़ाये। इसके बारेमे हम आगे बात करेंगे।

Zomato से फूड डिलीवरी कैसे शुरू करें

जोमाटो पर आप काफी तरफ से खुद के restaurant को रजिस्टर कर सकते है। आप अगर एक छोटा restaurant चलाते है। या आप खुद का क्लाउड किचन चलाते है। इन दोनो केस में आप जोमाटो पर रजिस्टर कर सकते है। आप अगर कोई लेडीज इस आर्टिकल को पढ़ रही है।

तो उन्हें मैं बताता चाहूंगा की आप अपने घर से भी खाना बनाकर उसे जोमाटो से डिलीवरी कर सकते है। जोमाटो पर restaurant रजिस्टर करने के लिए आप Partner with Zomato पेज पर जा सकते है। इस पेज पर जाकर आपको Register your Resturant पर क्लिक करना है।

इस समय जोमाटो आपको 0% कमीशन एक महीने तक दे रहा है। इसके अलावा आपको 1500 रुपये का एड्स बोनस भी मिल रहा है। इससे आप अपने restaurant या क्लाउड किचन की एड्स दिखा सकते है। जोमाटो पर आपको रजिस्टर करने के लिए कुछ डॉक्युमेंट्स की जरूरत होगी। जिनके बारेमे हम थोड़ी देर में बात करते है।

Zomato का Ordering काम कैसे करता है

zomato का ऑर्डर सिस्टम काफी सिंपल है। कस्टमर जोमैटो ऍप पर ऑर्डर प्लेस करता है। zomato उस ऑर्डर को restaurant के साथ शेयर करता है। restaurant खाना बनाकर तैयार करता है। restaurant खाना बनाने के बाद उसे पैक करके जोमैटो के डिलीवरी एजेंट को देता है। इसके बाद डिलीवरी एजेंट उसे कस्टमर तक डिलीवर करता है।

जोमैटो का पूरा सिस्टम reviews के ऊपर काम करता है। जोमैटो जिस restaurant के ज्यादा रिव्यु होते है। इन्हे search में ऊपर लाता है। इसमें आपके reviews की क्वालिटी और क्वांटिटी दोनों मैटर करती है। zomato पर नया restaurant या क्लाउड किचन रजिस्टर करने के बाद डायरेक्ट आपको ऑर्डर नहीं मिलेंगे।

जोमैटो शुरू में आपको थोड़ा प्रमोट जरूर करता है। इसके बाद इसका रैंकिंग सिस्टम reviews पर काम करता है। इसके अलावा भी काफी सारे मेट्रिक्स पर आपको ध्यान देता होता है। जैसे टाइम पर डिलीवरी, फूड टेस्ट, ऑफर्स इन सब को मैनेज करके आपके पास ऑर्डर आते है।

Zomato पर आवश्यक डॉक्युमेंट्स

जोमैटो पर अपने बिज़नेस को रजिस्टर करने के लिए आपके पास कुछ डॉक्युमेंट्स होने चाहिए।

  • FSSAI लाइसेंस
  • PAN Card
  • Bank Account Details
  • GST Registration
  • Restaurant menu card
  • Dish images

Zomato का ऑर्डर कैसे डिलीवरी करें

zomato का ऑर्डर आपको डिलीवरी करने की जरूरत नहीं होती है। जैसे कोई कस्टमर आपके restaurant से ऑर्डर करता है। तो आपको order पैक करके zomato के डिलीवरी एजेंट को देनी है। अब यहाँ आपका सवाल हो सकता है। हमें कैसे पता चलेगा की zomato पर ऑर्डर मिली है।

तो इसके लिए zomato आपको एक डैशबोर्ड देता है। जहा से आप अपने zomato अकाउंट को पूरी तरफ से मैनेज कर सकते है। इसे आप डेस्कटॉप या लैपटॉप से चला सकते है। इसके अलावा काफी लोगों का सवाल रहता है। जोमैटो पैकेजिंग चार्जेज देता है की वह हमें खुद उठाना पड़ता है।

तो zomato आपको पैकेजिंग चार्जेज नहीं देता है। इसे आपको अपने प्रॉफिट में ही एडजस्ट करना पड़ता है। इसी लिए आपको अपने कॉस्ट में पैकेजिंग चार्ज को भी जोड़ना है। जोमैटो सिर्फ आर्डर डिलीवरी और पेमेंट कलेक्ट करने का काम करता है। इसके अलावा कस्टमर सपोर्ट को भी जोमैटो ही हैंडल करता है।

Zomato पर पार्टनर को पैसे कैसे देता है

zomato पर रजिस्टर करना फ्री है। zomato revenue sharing मॉडल पर काम करता है। इसका मतलब यह है की जोमाटो आपसे तभी चार्ज करता है। जब आपके पास कोई zomato से ऑर्डर आती है। अब zomato अपने पार्टनर को यानि restaurant के मालिक को अपना कमीशन कट करके पैसे भेज देता है।

इसमें zomato अपना 15% से 30% कमीशन चार्ज करता है। अब यह कमीशन शहर से शहर अलग हो सकता है। इसे आप रजिस्ट्रेशन के वक़्त पूछ सकते है। zomato आपको कैसे पैसे देता है। इसे हम एक्साम्प्ल से समझते है। जैसे आपने अपने restaurant में 100 रुपये का कोई आइटम रखा है।

तो जैसे कोई 100 रुपये की चीज़ आपके restaurant से आर्डर करता है। तो इसमें से 15% से 30% कमीशन जोमाटो लेता है। तो यहाँ हम एक्साम्प्ल में 20% कमीशन मानते है। तो 100 की चीज़ आर्डर हुई zomato ने उसे डिलीवरी किया। तो आपको 80 रुपये अपने zomato अकाउंट में मिल जायेंगे। इस तरह zomato अपने लिए पैसे कमाता है।

zomato का एक billing cycle होता है। जिसमें zomato आपको 15 days, 30 days के अंतर में पेमेंट करता है। आप चाहे तो weekly पेमेंट भी ले सकते है। जो भी आपकी हफ्ते की कमाई होगी। इसे zomato अपना कमीशन चार्ज करके भेज देता है। इसमें GST चार्ज लगता है की नहीं इसे आप एकबार चेक कर लीजिये।

Zomato पर ज्यादा ऑर्डर कैसे पाये

  • इस समय zomato पर काफी सारे नए restaurant लिस्ट हो रहे है। इसके अलावा काफी लोग अपने घर से क्लाउड किचन शुरू करके जोमैटो पर ऑर्डर लेना चाहते है।
  • मैं आपको बता दू की इस समय zomato पर काफी ज्यादा competion है। तो आप पहले महीने से लाखों रुपये कमाना शुरू नहीं करेंगे।
  • zomato पर सफल होने के लिए आपको अच्छे reviews चाहिए। जो आपको अच्छा खाना और टाइम पर डिलीवरी करने से मिलेंगे।
  • आप जब शुरू में अपने restaurant को zomato पर लिस्ट करेंगे। तो ध्यान रखिये की शुरुवात में आप अपने बेस्ट 10 या 15 प्रोडक्ट्स ही जोमाटो पर लिस्ट कीजिये।
  • इसका कारण यह है की शुरू में आपके पास मैनपावर कम होती है। तो आप कम डिश पर फोकस करें। जो आपके restaurant की बेस्ट डिश है।
  • इससे लोग इन्हे ऑर्डर करेंगे। आप इन्हे बेस्ट बनाते है। इस लिए लोगों को यह डिश पसंद आयेंगी।
  • तो आपको शुरू में अच्छे Reviews मिल सकते है। जब आपको थोड़े अच्छे Reviews मिले। तब आप बाकि प्रोडक्ट्स लिस्ट करके Order ले सकते है।

Sharing is Caring

2 thoughts on “घर से zomato पर बिज़नेस कैसे करें (मोटी कमाई)”

Leave a Comment