पान कि दुकान कैसे शुरू करें? – Paan shop Business plan Hindi

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

नमस्कार दोस्तों, आप में से बहुत से लोग पान खाने के बहुत शौकीन होंगे। हमारे भारत देश में पान को बहुत अलग अलग तरीके से इस्तेमाल किया जाता है। हमारे यहाँ खाने के लिए साथ में पूजा पाठ में भी पान का इस्तेमाल किया जाता है। आज मैं आपसे बात करूँगा की कैसे आप अपना खुद की पान कि दुकान शुरू कर सकते है। इस बिज़नेस में के बारेमे मैं आपको पूरी जानकरी देने वाला हु। साथ में मैं आपको Mast Banarasi Paan कंपनी की फ्रैंचाइज़ी कैसे ले। इसके बारेमे में भी जानकरी देने वाला हू।

पान कि दुकान कैसे शुरू करें

इस बिज़नेस को करने के लिए आपको सबसे पहले कुछ चीज़ो की जरूरत होगी। जैसे जगह या टपरी/खोका जहा आप इसे लगाना चाहे। पान बनाने की सामग्री साथ जैसे गुलकंद,चूना,कत्था,मीठी चटनी इत्यादि सामग्री की जरूरत आपको है। मैं आपको इस बिज़नेस से जुडी हर एक जानकरी आगे डिटेल में देने वाला हू।

पान की दुकान क्या है?

पान की दुकान यानि यैसी जगह जहा पान के रिलेटेड सभी सामन बिकते है। जैसे पान की दुकान में आपको पान, बनारसी इत्यादि प्रकार के पान मिलते है। साथ में बीड़ी,सिगरेट,पान मसाला,इलायची,नमकीन,पानी की बोतल ये सब मिलता है। इस दूकान आपको आप एक जगह लेके शुरू कर सकते है।

आप चाहे तो खोका या टपरी इसमें से किसी से ये बिज़नेस कर सकते है। इस बिज़नेस में आपको पान बेचने पर अच्छा प्रॉफिट मिल सकता है। इस बिज़नेस में प्रॉफिट मार्जिन भी काफी अच्छा होता है। इस बिज़नेस की मार्किट के डिमांड भी काफी ज्यादा है। लोग खाना खाने के बाद पान खाना पसंद करते ही है। तो अब आपने इस बिज़नेस की बारेमे जानकरी ली है। अब जानते है इसे शुरू कैसे करे।

पान कि दुकान कैसे शुरू करें? (Paan shop Business plan Hindi)

१. जगह का चयन करें

आप सभी को ही पता है की किसी भी ऑफलाइन बिज़नेस को या शॉप को शुरू करने से पहले। आपको उसके लिए जगह का चयन करना बहुत जरूरी है। पान की दुकान के लिए अच्छे जगह का चयन करना बहुत जरूरी है। किउ की आप इसे यैसे जगह न शुरू कर बैठे जहा लोग आते जाते न हो। आप इसे यैसे जगह पर शुरू कर सकते है। जहा लोग बहुत ज्यादा आते हो जैसे ऑफिस के पास,दफ्तर,बस स्टैंड,भाजी बाजार इत्यादि जगह पर।

2. दुकान या खोका तैयार करें

आप दुकान की जगह का चयन करने के बाद। उस जगह पर आप दुकान लगाना चाहते है या खोका लगाना चाहते है। ये भी आपको देख लेना है मैं आपको कहूंगा की आप अपने बजट हे हिसाब से देखे। खोका यानी जो लकड़ी का होता है जो आपको सबसे में बन जायेगा। शॉप में आपके पैसे लगेंगे पर शॉप आपकी खुद की और पर्मनंट है। खोका आप किसी दूसरे की जगह पर लगाएंगे तो वह आगे आपको छोड़ना भी पढ़ सकता है।

खोका आपको १० से १५ हज़ार में आराम से बन कर मिल जाएगा। यहाँ पर ही आप रेंट पर शॉप लेते है तो आपको रेंट देने पढ़ सकता है। खोके में बिज़नेस करने का यही फायदा है की आपको इन्वेस्टमेंट कम लगती है।

३. पान की दुकान में लगने वाला रॉ मटेरियल (Pan Shop material list in Hindi)

  • पान का एक पत्ता
  • गुलकंद
  • चूना
  • कत्था
  • मीठी चटनी
  • केसर सॉस
  • सौंफ (रंग-बिरंगी)
  • टूटी फ्रूटी
  • नरियल का खीस
  • 1 सुपारी (बारीक कटी हुई)
  • इलायची
  • केसर लच्छा
  • चेरी के टुकड़े

ऊपर दिया हुआ सामन आपको पान बनाने के लिए जरूरी है। इसमें आप किसी भी मार्किट से आसनी से खरीद सकते है। इसके अलवा भी आपको इस बिज़नेस में रॉ मटेरियल चाहिए। जैसे पान मसाला,बीडी,सिगरेट,कोल्ड ड्रिंक,नमकीन ये सब। आपके पास अलग प्रकार के ग्राहक आएंगे सब सामन चाहिए।

४. पान बनाने की विधि क्या है? (Pan Making Process in Hindi)

  • सबसे पहले एक अच्छा से खाने का पान ले और उसे दो हिस्से में काटे।
  • अब इस पर चूना लगाएं.
  • इसके बाद खुशबूदार केसर सॉस डालें.
  • केसर सॉस के बाद इसमें कत्था डालें.
  • अब इसमें आप ऊपर से नारियल का खीस, मीठी चटनी, सौंफ, छुहारा,  टूटी फ्रूटी, गुलकंद, केसर लच्छा, बारीक कटी सुपारी, चेरी और इलायची डालें.
  • अब पान अच्छे से दोनों तरह से बंद करे आपका मीठा पान तैयर है।

(अलग अलग जगह पान बनाने का तरीका अलग अलग है। पान बनाने के बहुत से तरीके आप अपने हिसाब से पान कैसे बनाते है ये सिख ले। किउ की लोगो की पसंद अलग अलग है)

५. पान की दुकान बिज़नेस में इन्वेस्टमेंट कितनी है? (Pan Business Investment in Hindi)

जैसे की मैंने आपको सुरुवात में बताया की। इस बिज़नेस को आप दुकान या खोका लगाके शुरू कर सकते है। आप इसे दुकान लगाकर शुरू करते है तो ५० से ६० हज़ार में आपका बिज़नेस सुरु हो सकता है। आप खोका यानि छोटी दुकान से इसे करते है। तो आप ३० हज़ार तक ये बिज़नेस शुरू हो जाता है।

६. पान के दुकान की मार्केटिंग कैसे करें (Pan Shop ki Marketing in Hindi)

आपको इस बिज़नेस में मार्केटिंग में ध्यान देने की बिलकुल जरूरत नहीं है। आप बिना मार्केटिंग से इस बिज़नेस को कर सकते है। बस आपको लोकेशन को यैसे चुनना है की जहा अच्छी भीड़ आती हो। जैसे ही आपकी पान की दूकान सुरु होगी कुछ लोग आयेंगे और आप अच्छा पान बनाते होंगे। तो अपने आप ही आपकी वह लोग वर्ड ऑफ़ माउथ से मार्केटिंग करेंगे।

७. पान की दुकान में प्रॉफिट कमाई कितनी है? (Pan Shop Profit in Hindi)

पान की दुकान बिज़नेस में अच्छा प्रॉफिट है। इस बिज़नेस में जो पान है उनकी प्राइस काफी ज्यादा होती है। आप कुछ अपना इन्वेन्ट किया पान भी बना सकते है। जो की वह आपके शॉप का स्पेशल पान होगा। ये जो स्पेशल चीज़े होती है। उनकी किंमत हमेशा ज्यादा होती है। जैसे आप अपने स्पेशल पान में कुछ ड्राई फ्रूट हो भी डाल सकते है। लोगो को स्पेशल चीज़े पसंद आती है।

आप इस बिज़नेस से महीने के २० से ३० हज़ार कमा सकते है। आप अपना कुछ स्पेशल आइटम बना पाते है। जो सिर्फ आपके दुकान पर मिलता होगा। तो आप इस बिज़नेस से कितना भी कमा सकते है। ५० हज़ार या १ लाख महीना भी। आज पान लोग १०० से ५०० रूपए या उससे ज्यादा किंमत के भी खाते है।

Read More:

पान बनाने की सामग्री

पान का एक पत्ता, गुलकंद, चूना, कत्था, मीठी चटनी, केसर सॉस, सौंफ (रंग-बिरंगी), टूटी फ्रूटी, नरियल का खीस, 1 सुपारी (बारीक कटी हुई), इलायची, केसर लच्छा
,चेरी के टुकड़े।

फायर पान क्या है?

फायर पान कुछ अलग नहीं है। फायर पान में आग लगी होती है। फायर पान को खाते है तो वह फायर मुँह के ऑक्सीजन के कारण बुज़ जाती है।

Sharing is Caring

Leave a Comment