Online Course कैसे बनायें? इससे पैसे कैसे कमाये (2023)

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

ऑनलाइन पढाई का समय जब से लॉकडाउन आया था तभी से काफी चर्चा में है। आज के समय में बहोत से लोग ऑनलाइन माध्यम से ही काम करना पसंद करते है। आपको अगर कोई चीज़ सीखनी है तो अभी के समय में आपको किसी फिजिकल इंस्टीटूड में जाने की जरूरत नहीं है। आप जो चाहे वह घर बैठे सीख सकते है।

इसी तरह अगर आपमें कोई स्किल है जो आप किसी को सीखा सकते है। तो आप अपना online course बनाकर उसे लोगों को बेच सकते है। इसमें लोगों को आपके द्वारा घर बैठे सीखने को मिलेगा साथ में आप कोर्स को बेचकर कमाई कर सकते है। अब यहाँ आपको यह लग रहा होगा की ये मुश्किल होगा और कुछ लोगों को ये भी लग रहा होगा की हमारा कोर्स आखिर कौन खरीदेगा।

online course kaise banaye

Online Course की मार्किट में डिमांड

तो मैं आपको एक बात बताना चाहूंगा की आज के समय कोर्स बनाना काफी आसान हो गया है। इसके लिए आपको टेक्निकल जानकारी की जरूरत नहीं है। आप कुछ सॉफ्टवेयर आते है जो चलाना काफी आसान है उनसे कोर्स बनाकर उसे बेच सकते है। रही बात की लोग आपका कोर्स खरीदेंगे या नहीं? तो आज के समय में हर चीज़ के कोर्स ख़रीदे जाते है।

तो अगर आपका कोर्स अच्छा है और वह किसी की problem solve करता है। तो आपको टेंशन लेनी की जरूरत नहीं है आपका कोर्स जरूर लोग खरीदेंगे। आप अगर कोई अच्छा प्रोडक्ट बनाते है तो उसकी मार्केट में हमेशा डिमांड रहती है। इसके अलावा आपके कोर्स को बनाने से पहले कैसे test करे ये भी मैं आपको बताने वाला हु।

Online Course क्या है?

जिन लोगों को ये नहीं पता की online course क्या है? उन्हें मैं बताना चाहता हु की ऑनलाइन कोर्स एक प्रकार के video tutorials होते है जिन्हें आप videos के format में बनाते है। online course आप किसी चीज़ को लोगों को सिखाने के लिए बनाते है। online course बनाने की सबसे अच्छी बात यह है की इसे आप अगर एक बार बनाते है। तो इससे आप एक बार बनाकर बार बार लोगों को बेच सकते है।

Online Course कैसे बनायें


1. Course किस चीज़ के ऊपर बनाये

online course को बनाने का एक पूरा प्रोसेस है। इस प्रोसेस में आपको सबसे पहले ये देखना होगा की आप किस चीज़ का कोर्स बनाना चाहते है। अब आप सोच रहे होंगे की हम अपना किस चीज़ पर कोर्स बनाये। तो आप आपको जो चीज़ पसंद है। उस चीज़ के ऊपर अपना ऑनलाइन कोर्स बना सकते है। इसके लिए आप मार्केट में भी देख सकते है की मार्केट में लोग कोनसे कोर्स खरीद रहे है।

2. अपना कोर्स बनाने से पहले try करें

अब जब आप ये सोच लेंगे की आपको किस चीज़ के ऊपर कोर्स बनाना है। इसके बाद आपको कोर्स बनाना शुरू नहीं करना है। इससे पहले आपको अपना कोर्स एक बार टेस्ट कर लेना है की मार्केट ये आपका कोर्स चलेगा की नहीं। यह करने के लिए आपको कुछ नहीं बस एक landing page बनाकर अपने कोर्स की एड्स चलनी है।

इसके बाद जैसे ही कोई आपका कोर्स buy करने आपके landing page पर आता है। तो वह जब payment करेगा तब आपको उसे उसके पैसे रिफंड करने है। इस तरह आप बिना कोर्स बनाये शुरू में ये test कर सकते है की लोग आपका कोर्स खरीदने में कितने intrested है। इसमें आपको पर अपने कोर्स को प्रमोट करना होगा।

3. Course को बनायें

इसके बाद आप अपना कोर्स बनाना शुरू कर सकते है। online course भी दो तरह के बनाये जाते है। जिसमें पहला तरीका तो है Video Recorded Course इसके अलावा दूसरा तरीका होता है उसमे आप Live सिखाते है। हम इस आर्टिकल में video recorded course के बारेमे बात करने वाले है। इसमें आपको सबसे पहले एक शीट पर ये लिखना होगा की आप इस कोर्स में लोगों को क्या क्या सिखाने वाले है।

online course के आपके अलग अलग modules होंगे जिन्हे आप पहले ही लिख के रखेंगे। इसके बाद आपको अपना कोर्स record करना है। आप इसे अपने मोबाइल के कैमरा से या DSLR कैमरा से रिकॉर्ड कर सकते है। आप 700 रुपये का Boya Mic आता है उसकी मदत से Audio रिकॉर्ड करवा सकते है। इसके अलावा आपको अगर Computer या Laptop पर सिखाना होता है।

तो आप Screen Recording सॉफ्टवेयर का इस्तमाल कर सकते है। Screen Recoding के लिए आप Camtesia या Demo Creator जैसे सॉफ्टवेयर को यूज़ कर सकते है। जब आपका कोर्स बनकर तैयार होगा तब आपको उसे एडिट करना होता है। जिसे आप फिर से Camtesia या किसी भी दूसरे Video Editing सॉफ्टवेयर से edit कर सकते है।

4. Course को होस्ट कहा करें

अब आपका कोर्स बनकर तैयार हो चूका है अब इसे आपको किसी एक प्लेटफार्म पर होस्ट करना होगा। इसके लिए आप marketplace जैसे Udemy,Skillshare,Coursera को यूज़ में ले सकते है। पर इनमे आपको हर एक sell पर कमिशन देना पड़ता है। इसके लिए आप कुछ और प्लेटफार्म जैसे Teachable को यूज़ कर सकते है।

Teachable एक course होस्ट करने का प्लेटफार्म है जिसका अगर आप subscription लेते है। तो आप अपना कोर्स उसमे होस्ट करवा सकते है। Teachable की और खास बात ये है की इसमें आप अपना खुद का Domain Name भी ऐड करवा सकते है। इसके अलावा अगर आप अपने कोर्स का पूरा कंट्रोल चाहते है।

तो आप अपनी खुद की वेबसाइट बनाकर भी उसमे अपना कोर्स होस्ट कर सकते है। इसमें आपको फायदा ये होगा की course पर पूरा कण्ट्रोल आपको होगा पर course की सारी चीज़े आपको खुद से करनी होगी। यह अब आप पर है की आप अपना कोर्स कैसे होस्ट करते है।

5. Landing page और email automation सेटअप करें

आप अगर अपना कोर्स खुद होस्ट करते है तो अब आपको उसके लिए एक Landing Page बनवाना होगा।Landing Page वह पेज होता है जिसपर आप अपना Traffic भेजते है। किसी को भी अगर आपका Course लेना होता है तो उसे आप सबसे पहले एक Landing page पर भेजते है। जिसके बाद वह आपको अपनी information देता है।

Landing Page से लोगों को course के बारेमे जानकारी मिलती है। landing page पर आपको सबसे पहले लोगों से उनका नाम और email लेना होता है। अब आप सोच रहे होंगे की लोग हमे अपना नाम और email किउ देंगे। तो आपको landing page पर उन्हें एक lead magnet देना होता है। यह lead magnet एक फ्री traning video हो सकता है।

जैसे ही कोई आपको अपना नाम और ईमेल देता है उन्हें आप अपने एक दूसरे page पर भेज सकते है जिस पेज पर आपका ट्रेनिंग वीडियो होगा। इस page पर आपको अपना एक अच्छा सा ट्रेनिंग वीडियो डालना होगा। उस ट्रेनिंग वीडियो में आप लोगों को वैल्यू देंगे जिसके आखिर में आप उन्हें अपना course लेने के लिए बोल सकते है।

इस तरह आप अपना course लोगों को बेच सकते है। इसीमें ही अगर कोई आपका ट्रेनिंग वीडियो देखकर अगर कोर्स buy नहीं करता है। तो आप उन्हें Email Marketing की मदत से Retargeting कर सकते है। जब आप उनका email लेंगे तो आप उन्हें Future में भी कोई प्रोडक्ट या service बेच सकते है।

6. Course को प्रमोट करे और बेचें

इसके बाद आखिर में जब आपकी सभी चीज़े रेडी हो जाये तब आपको अपना course लोगों को बेचना शुरू करना है। इसके लिए आप अलग अलग Traffic Method को यूज़ कर सकते है। इसमें अगर आपका कोई Blog है तो आप Blog से अपने course को pramote कर सकते है। जिसके बाद लोग आपके course को Buy करेंगे और आपकी earning होगी।

Blog के साथ आपके पास अगर Social Media पर Following है। तो आप उसपर अपना कोर्स प्रमोट कर सकते है। जैसे Youtube,Instagram,Twitter इन सभी पर आप अपने कोर्स को प्रमोट करके बेच सकते है इसे हम Organic Traffic कहते है। इसके अलावा अगर आपके पास Budget है तो आप Paid Ads चलाकर भी अपना Course बेच सकते है।

सिर्फ एक बात का ध्यान रखिये की आप अगर Paid Ads चलाकर अपना course सेल करते है। तो आपको Ads चलाने की knowledge होनी चाहिए नहीं तो आप Loss में भी जा सकते है। इसी के साथ आपको cost पर भी ध्यान देना होगा अब आप पैसे खर्च कर रहे है। तो आप अगर पैसे खर्च कर रहे है तो आपको पैसे कमाने भी होंगे।

बहोत लोगों के साथ यैसे होता है की वह एड्स में पैसे खर्च कर रहे है और उन्हें sell भी नहीं मिल रही है। तो इस चीज़ का भी ध्यान आपको देना होगा। इस तरह से अगर आप अपना कोर्स बनाते है। तो आप लोगों को कुछ सिखाकर अपनी कमाई कर सकते है। अब कमाई की बात आगयी है तो बात करते है कोर्स बनाकर आप कितने पैसे कमा सकते है।

Online Course से कितनी कमाई होती है?

ऑनलाइन कोर्स से अच्छी कमाई होती है अगर मान लीजिये आप एक कोर्स बनाते है। उस कोर्स की किंमत आप 499 रुपये रखते है। कोर्स आपको सिर्फ एक बार बनाना है बाद में उसे update भी करते रहना है। 499 का कोर्स अगर आप दिन में 5 लोगों को भी अपना कोर्स बेच पाते है।

तो आप महीने के 150 कोर्स बेच सकते है 150*499=74,850 इतने पैसे आप महीने में अपने कोर्स से कमा सकते है। इसमें अगर आप ads और customer support पर कुछ पैसे खर्चा भी करते है फिर भी महीने में आप 50 हज़ार रुपये खुद का profit कोर्स बनाकर कमा सकते है।

अन्य पढ़े:

ऑनलाइन कोर्स बनाना सही होगा?

ऑनलाइन कोर्स बनाना सही होगा किउ की इसमें आपको सिर्फ एक बार कोर्स बनाना है। इसे एक बार बनाकर आप इसे बार बार बेच सकते है।

ऑनलाइन कोर्स से कमाई होती है?

ऑनलाइन कोर्स passive earning करने का सबसे अच्छा तरीका है।

Sharing is Caring

Leave a Comment