फ्री में Instagram पर Followers कैसे बढ़ाये 2023 – (100% Real)

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

आज के समय में हर कोई इंस्टाग्राम यूज़ कर रहा है। कोई अपने फोटो शेयर करने के लिए यूज़ करता है। वही कोई बिज़नेस और पैसे कमाने के लिए इंस्टाग्राम का इस्तमाल करता है। जो भी इंसान इंस्टाग्राम यूज़ करता है। उसे यह लगता है की उसके भी इंस्टाग्राम पर 10K Followers होने चाहिए।

आज के समय में इंस्टाग्राम पर ज्यादा followers हर किसी को चाहिए। इसके लिए काफी लोग black hat तकनीक का यूज़ करते है। पर इससे पहले इंस्टाग्राम से पैसे कैसे कमाए वाले आर्टिकल में मैंने आपको बताया था। आपको कभी भी किसी ऍप या पैनल से followers नहीं खरीदने चाहिए।

आप अगर इंस्टाग्राम पर रियल फॉलोअर्स बढ़ाना चाहते है। तो इसकी एक strategy होती है। जो strategy आप फॉलो करते है। तो आपके भी इंस्टाग्राम पर फ्री में followers बढ़ना शुरू होते है। तो चलिए अब डिटेल में जानते है की इंस्टाग्राम पर followers कैसे बढ़ाये जाते है।

इंस्टाग्राम पर फॉलोवर कैसे बढ़ाये (Instagram par Followers kaise badhaye)

इंस्टाग्राम पर फॉलोवर बढ़ाने के लिए कुछ बातो को सबसे पहले समझना होगा। इंस्टाग्राम एक सोशल मीडिया है। हर सोशल मीडिया का एक algorithm होता है। मतलब की वह सोशल मीडिया कैसे काम करता है। उसका एक फार्मूला होता है। आप अगर algorithm कैसे काम करता है यह समझ लेते है।

तो इंस्टाग्राम पर ग्रो करना आपके लिए थोड़ा आसान बनता है। मैं आपको सबसे पहले कुछ instagram के insights बताऊंगा। मतलब की आपको ग्रो करना है। तो किन instagram insights पर ध्यान देना होगा। इसके अलावा instagram algorithm कैसे काम करता है यह भी हम जानने वाले है।

Instgram Algotithm कैसे काम करता है

इंस्टाग्राम पर followers बढ़ाने के लिए सबसे पहले आपको algorithm को समझना होगा। देखिये instagram एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म है। हर एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म का एक goal होता है। तो instagram का goal यह है की ज्यादा से ज्यादा लोग उनके प्लेटफार्म पर रहे।

तो अगर आप यह goal पूरा करने में इंस्टाग्राम की मदत करते है। तो instagram आपको ज्यादा से ज्यादा reach, engagement और followers देगा। instagram पर grow करने के लिए आपको इन्ही बातो पर ध्यान देना है। देखिये सबसे पहले अगर आपको organic तरीके grow करना है। तो आपका कंटेंट अच्छा होना चाहिए।

content अगर अच्छा होगा तभी लोग उसे like, share या comment करेंगे। जैसे लोग यह सब करते है। तो आपकी पोस्ट की reach बढ़ने लगती है। जैसे आपकी reach बढ़ती है वैसे आपको और ज्यादा लाइक्स मिलते है। इनमें से जिन लोगों को आपका कंटेंट अच्छा लगता है। वह आपके अकाउंट को फॉलो भी करते है।

Instagram पर फॉलोवर बढ़ाने के फ्री तरीके

1. Topic का चुनाव करें

इंस्टाग्राम पर followers बढ़ाने के लिए आपको एक topic पर कंटेंट डालना होगा। इससे होगा यह की जो इंसान आपको फॉलो कर रहा है। उन्होंने जिस कंटेंट को देखने के लिए आपको फॉलो किया है। आप वही अपने अकाउंट पर पोस्ट कर रहे है। काफी लोग यह गलती करते है की वह एक topic सेलेक्ट करना भूलते है।

इससे लोगों को यह मुश्किल होता है की आपका अकाउंट असल में है किस बारेमे। आप अगर पर्सनल पेज बनाना चाहते है। पर फिर भी मैं सुझाव दूंगा की वह भी एक थीम पर होना चाहिए। जब आपका पर्सनल ब्रांड बनता है तब आप अलग कंटेंट डाल सकते है। पर इस पोस्ट को शायद नए लोग पढ़ रहे है। तो आप एक niche या topic पर ही पेज बनाये।

2. Profile Optimization करें

जब आप अकाउंट बनाते है तब प्रोफाइल अच्छे से ऑप्टिमाइज़ करना जरूरी है। आपकी प्रोफाइल अगर दिखने में प्रोफेसनल नहीं लगती है। तो आपको कोई भी फॉलो नहीं करता है। जब भी इंसान instagram पर आपका कोई कंटेंट देखता है। तो वह आपके प्रोफाइल पर एक बार जरूर आता है। बाद में उन्हें प्रोफाइल और कंटेट अच्छा लगता है।

तो फिर वह आपको फॉलो करते है। आप अगर instagram anayltics को देखते है। तो वहा पर भी आपको बताता है की कितने लोगों ने आपकी प्रोफाइल विजिट की है। तो profile को attractive बनाने के कुछ तरीके होते है।

जैसे सबसे पहले आपको profile photo लगाना है। आप अगर theme page बना रहे है या niche पेज तो logo भी चल सकता है। पर अगर आपका personal page है तो मैं आपको कहूंगा की आप खुद की ही फोटो profile picture में लगा सकते है।

इसके अलावा अपने bio में अपने बारेमे बताना चाहिए। जैसे आप किस तरह का कंटेंट बनाते है। bio कैसे लिखते है इसके लिए आप अपने सिमिलर अकाउंट से inspiration ले सकते है। bio में ही आप अगर आपकी वेबसाइट है। तो उसकी लिंक लगा सकते है। website पर भी लोग क्लिक करते है। तो अगर आपका goal business है तो वेबसाइट की लिंक लगाए।

इसके अलावा प्रोफाइल में highlights का ऑप्शन होता है। highlights में आप story लगा सकते है। तो इस तरह यह सब करके आप अपनी instagram profile optimize कर सकते है। इससे आपका अकाउंट प्रोफेशनल दिखता है।

3. प्रोफेशनल अकाउंट बनाये

प्रोफेसनल अकाउंट का मतलब है की आप business या creator अकाउंट बनाये। इंस्टाग्राम पर आप दो तरह के अकाउंट बना सकते है। एक तो normal अकाउंट यह तो जब आप अकाउंट बनाते है। तभी बन जाता है इसके बाद आपको इसे business या creator अकाउंट में बदलना है।

इससे होगा यह की आपको एक्स्ट्रा टूल्स मिलेंगे। जैसे analytics और भी कुछ टूल्स होते है। जो आपको business और creator अकाउंट में मिलते है। इसके अलावा हमेशा आपका अकाउंट public रहना चाहिए। आप private account से अपने followers नहीं बढ़ा सकते है।

4. Consistency और Value पर ध्यान दे

instagram वर grow करने के लिए आपको consistency पर ध्यान देना होगा। आप एक दिन और दो दिन कंटेंट डालकर यह नहीं कह सकते है। मेरा अकाउंट grow नहीं कर रहा है। instagram पर आपको daily काम करना होगा। instagram में आप अगर consistent नहीं है। तो आपकी reach एकदम से कम होगी।

इसके साथ आपको वैल्यू देने पर भी फोकस करना होगा। देखिये किसी को कोई मतलब नहीं है आपके कंटेंट से अगर वह उनकी problem solve कर रहा है। तो ही लोग आपके कंटेंट को लाइक और शेयर करते है। आपका कंटेंट अगर उन्हें वैल्यू नहीं देता। तो लोग आपको कभी follow नहीं करेंगे। वैल्यू सबसे ज्यादा जरूरी चीज़ होती है।

5. Images की Quality अच्छी रखे

इंस्टाग्राम पर ग्रो करने के लिए आपकी कंटेंट की क्वालिटी अच्छी होनी चाहिए। मतलब आप high mb की इमेजेज इंस्टाग्राम पर पोस्ट करें। content की प्रॉडकशन क्वालिटी अच्छी रखे। आप कंटेंट अपने फ़ोन से ही बनाये। पर कंटेंट HD क्वालिटी का बनाये किउ की आज Instagram भी high quality कंटेंट को पसंद करता है।

6. Hastags का यूज़ करें

instagram पर आपको hastags का यूज़ करना चाहिए। instagram पर आप अगर hastags यूज़ करते है। तो आपको ज्यादा reach देखने को मिलती है। अब बात आती है की hastags research कैसे करे। तो इसके कुछ tools आते आते जिसमे आपको अपना टॉपिक डालना होता है।

वह tool आपको hastags दे देता है। instagram पर आप हर बार अलग hastags डाल सकते है। मैंने भी मेरे कुछ पोस्ट में hastags का यूज़ किया है। मुझे कभी hastags से अच्छी reach मिली है और कभी बिलकुल भी reach नहीं मिली है। पर hastags जरूरी लगाए इससे आपके पोस्ट या reels के डिस्कसर होने के चांस बढ़ जाते है।

7. सही समय पर पोस्ट करें

इंस्टाग्राम पर आपको अपना कंटेंट तभी पोस्ट करना चाहिए। जब आपके followers सबसे ज्यादा एक्टिव रहे। इसका पता आपको Insights से लग सकता है। जब आप अपने प्रोफाइल में जाते है। तो वहा आपको Insights मिलते है। तो वहा आपको ये पता चलता है की आपकी ऑडियंस सबसे ज्यादा कब एक्टिव होती है।

मेरे एक्सपीरियंस से अगर मैं आपको बताऊ। तो आपको सुबह में कंटेंट डालना चाहिए और रात के 7 से 9 बजे के बीच में कंटेंट पोस्ट करना चाहिए। ज्यादातर सभी लोग सुबह और रात को एक्टिव रहते है। इस समय में पर पोस्ट करने से आपको ज्यादा लाइक्स मिल सकते है।

8. वायरल टॉपिक पर कंटेंट बनाये

इंस्टाग्राम पर अगर कोई कंटेंट वायरल हो रहा है। तो आप भी उस टॉपिक पर अपने स्टाइल से कंटेंट बना सकते है। कोई नया ट्रेंड अगर शुरू होता है। तो आप भी उसमे कंटेंट डाल सकते है। जो कंटेंट ट्रेंडिंग है या अभी वायरल हो रहा है। तो आप अगर इस तरह के कंटेंट पर काम करते है। तो इंस्टाग्राम आपको काफी रीच देता है।

सिर्फ ध्यान में एक बात रखिये की वायरल कंटेंट अपने niche में बनाये। आप अगर किसी दूसरे niche में वायरल कंटेंट बनाते है। तो इससे आपको फायदा तो हो सकता है। followers भी मिल सकते है पर वह किसी काम के नहीं होंगे।

9. सिमिलर अकाउंट के साथ collabration कीजिये

आप अगर किसी सिमिलर अकाउंट के साथ collab करते है। तो यह भी आपके followers बढ़ा सकता है। सिर्फ ध्यान में एक बात रखिये की सिमिलर अकाउंट के साथ collab करना है। आप अगर अपने से बड़े अकाउंट के साथ collab करने जायेंगे। तो हो सकता है की वह आपको मना कर दे।

इसी लिए सिमिलर अकाउंट से होता यह है की आपकी mutual audience बनती है। mutual growth भी मिलती है। अब instagram में यह फीचर मिल चूका है की आप एक दूसरे के साथ collab कर सकते है।

10. Reels को अपलोड करें

Reels आज भी इंस्टाग्राम काफी ज्यादा प्रमोट कर रहा है। आप Reels नहीं बना रहे है तो काफी बड़ी गलती कर रहे है। इंस्टाग्राम Reels बनाकर लोग काफी ज्यादा followers लेकर बैठ चुके है। इसी लिए आप भी Reels बनाने पर फोकस कीजिये। Reels आप consistent तरह से डालते रहिये।

मैं आपको बता देता हु की आपकी Reels जरूरी वायरल होगी। Reels वायरल होने पर आपको काफी ज्यादा Followers मिलते है। Reels बनाते वक़्त कुछ बातो का ध्यान रखे। Reels बोरिंग नहीं होनी चाहिए। बोरिंग Reels कोई नहीं देखना चाहता है। इसी लिए हमेशा एडिटिंग में ध्यान में और अच्छे Reels बनाये।

अन्य पढ़े:

क्या हमे इंस्टाग्राम पर followers खरीदने चाहिए?

नहीं आपको कभी भी followers नहीं खरीदने चाहिए। हमेशा organic followers पर आपको फोकस करना चाहिए।

इंस्टाग्राम पर 1000 Followers कैसे करें

क्वालिटी कंटेंट पर फोकस कीजिये और follow 4 follow तकनीक की मदत से 1000 करें

Sharing is Caring

1 thought on “फ्री में Instagram पर Followers कैसे बढ़ाये 2023 – (100% Real)”

Leave a Comment