इलाइची की खेती कैसे करें – Cardamom Farming in Hindi

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

हम सभी इलाइची का सेवन कही न कही करते है। हमारे यहाँ इलाइची का उपयोग खाने के साथ मसालों में भी किया जाता है। इलाइची के वैसे तो बहोत से फायदे होते है जिनके बारेमे हम बात करेंगे। इलाइची काफी ज्यादा महंगी भी होती है। इसी लिए आप अगर इलाइची की खेती करते है। तो इसकी खेती करके आप लाखों रुपये कमा सकते है।

वैसे आपको मैं पहले ही बता देता हु की आप इलाइची की खेती हर जगह पर नहीं कर सकते है। इलाइची की खेती करने के लिए बारिश और नमी वाली जमींन चाहिए होती है। आप अगर उत्तर भारत और मध्य भारत में रहते है। तो आपको इलाइची की खेती में नहीं आना चाहिए। एक तो इसकी खेती में इलाइची आने के लिए 3 से 4 साल का समय लगता है।

इलाइची के फायदे और उपयोग

  • इलाइची का उपयोग हम खाने के लिए और मसलों में करते है। इलाइची को पूजा के सामग्री में भी इस्तेमाल किया जाता है।
  • इलाइची का उपयोग दवाई में भी किया जाता है। आयुर्वेदिक डॉक्टर का कहना है की इलाइची से अस्थमा, गैस, खासी, बवासीर, पथरी और खुजली यह सभी बीमारियां ठीक होती है।
  • इलाइची खाने से हमारी पाचन प्रक्रिया अच्छी होती है। आप अगर इलाइची खाते है तो इससे अपच, गैस, एसिडिटी और कब्ज़ से आपको आराम मिलता है।
  • इलाइची की खेती करने का एक और फायदा यह है की इससे आपकी कमाई अच्छी होती है। बाज़ार में इलाइची काफी मेहंगी चीज़ है। तो आप अगर इसकी खेती करते है तो अच्छी कमाई होती है।

इलाइची की खेती कैसे करें

अब हम बात करेंगे की इलाइची की खेती कैसे की जाती है। इलाइची की खेती करने के लिए आपको सबसे पहले इलाइची के बीज की जरूरत होगी। आप बाज़ार में मिलने वाली इलाइची का उपयोग खेती करने के लिए नहीं कर सकते है। इलाइची की खेती करने के लिए आपको उन बीज की जरूरत होगी।

जो इलाइची के पेड़ को लगते है। जब इलाइची की तुड़ाई होती है। तब उस समय सभी इलाइची को नहीं तोड़ा जाता है। उसमे से कुछ इलाइची को वैसे ही बीज से पौधा बनाने के लिए रखा जाता है। तो आपको सबसे पहले जहा इसकी खेती होती है। वहा से इलाइची का बीज मंगवा लेना है।

इलाइची की खेती कहा की जाती है

हम आपको बता दे की इलाइची की खेती हर जगह नहीं की सकती है। आप अगर इलाइची की खेती करना चाहते है। तो आपको यैसी जगह की जरूरत होगी जहा बारिश अच्छी होती है। इलाइची की खेती के लिए हमे छाया और जमींन में नमी की जरूरत होती है। जब भी आप इसका पौधा लगाते है तो उसपर डायरेक्ट धुप नहीं आनी चाहिए।

इलाइची को तापमान बहोत ज्यादा ठंडा या गरम नहीं चाहिए होता है। अगर आपके यहाँ 10 डिग्री से कम और 35 डिग्री से ज्यादा तापमान होता है। तो इस केस में इलाइची की खेती आपके यहाँ नहीं हो सकती है। आप अगर south india में रहते है तो आपके यहाँ यैसा मौसम होता है। तो आप इलाइची की खेती बड़ी आसानी से कर सकते है।

इलाइची की खेती के लिए मिट्टी और PH लेवल

जैसे मैंने आपको अभी ऊपर बताया है की इलाइची की खेती के लिए हमे बारिश के साथ नमी वाली जमीन चाहिए। मिट्टी की अगर बात करें तो इसकी खेती के लिए आपको लाल या दोमट मिट्टी की जरूरत होगी।

इस तरह की मिट्टी अगर आपके यहाँ उपलब्ध नहीं है। तो आप अच्छी देखरेख में किसी भी मिट्टी में इलाइची की खेती कर सकते है। यहाँ बात करे मिट्टी के PH Level की तो मिट्टी का PH लेवल 5 से 7.5 के बिच में होना चाहिए।

इलाइची के पौधे को कैसे तैयार करें

जैसा मैंने आपको शुरू में बताया की इलाइची का पौधा बनाने के लिए। हमे सबसे पहले इलाइची के बीज की जरूरत होगी। आप कई से भी इलाइची के बीज मंगवा लीजिये। आप जैसे इन इलाइची के बीज को मंगवा लेते है। इसके बाद आपको इन इलाइची में से बीज को बहार निकलना है।

यह इलाइची के बीज साधारण इलाइची जैसे ही होंगे पर थोड़े चिप चिपे होंगे। इन बीजों को विनेगर और पानी के मिश्रण में भिगोये। इसके बाद आपको एक कपडा लेना है और इसपर पानी में भिगोये हुए बीज छिड़क दीजिये। अब इस कपडे को आप एक ट्रांसपेरेंट डब्बे में पैक करके रख दीजिये।

इसके बाद 10 दिन के अंदर इन बीज से अंकुर निकलकर आने लगेंगे। इस तरह से आप इलाइची के पौधे के लिए बीज तैयार कर सकते है। अब बारी आती है इस बीज को लगाने की पर इससे पहले हमे मिट्टी को तैयार करना होगा।

  • मिट्टी को तैयार कैसे करें

मिट्टी तैयार करने के लिए आप 30% बगीचे की मिट्टी, 50 vermicompost और 20% सुखी मिट्टी आपको अच्छे से मिक्स करनी है। इस तरह से आपकी मिट्टी तैयार होती है।

इलाइची के पौधे की रोपाई कैसे करें

इलाइची के पौधे को आपको बारिश के मौसम में लगाना चाहिए। इसकी वजह यह है की इलाइची के पौधे को पानी की जरूरत होती है। बारिश के मौसम में इसे अपने आप पानी मिलता रहा है। यहाँ एक बात का ध्यान रखे की पौधे को आप खेत में लगा रहे है। तो यैसी जगह पर लगाए जहा छाया आती है।

इसकी रोपाई आपको वैसे ही करनी है। जैसे आप नार्मल तरह से करते है। यहाँ ध्यान में एक बात रखिये की पौधे की रोपाई करते वक़्त पौधे से पौधे के बिच में 60cm की दुरी होनी चाहिए। इसका कारन यह है की इलाइची के पेड़ का 1 से 2 मीटर तक लंबा होता है। इलाइची का पौधा लगाने के 3 से 4 साल बाद फल देना शुरू करता है।

इलाइची के पौधे की सिंचाई कैसे करें

आप अगर इसे बारिश के मौसम में लगाते है। तो आपको सिचाई की ज्यादा जरूरत नहीं होती है। वैसे मैं आपको बता देता हु की इलाइची की सिंचाई पौधे को खेत में लगाने के बाद से ही शुरू की जाती है। गर्मी के मौसम में इन पौधो की सिंचाई का खास ध्यान रखना होता है। सर्दियों में आप इन पौधों की सिंचाई 15 दिन के अंतर में कर सकते है।

इलाइची के पौधे में लगने वाली कीट का हल

खेती में कीट खतरा हमेशा रहता है। इसी लिए समय समय पर हमे Fertilizers का यूज़ करना पड़ता है। पर इसे सही मात्रा में करना भी उतना ही जरूरी होता है। इसे अगर ज्यादा मात्रा में आप करते है। तो आपके पौधे मर सकते है और कम करेंगे तो कीड़े पौधे खा जाते है।

तो इसके लिए आप जब भी पौधे लगाने के लिए गड्डे तैयार करते है। तो उसमें 10 किलों के हिसाब से गोबर की खाद और 1 किलो vermicompost का Fertilizer लगते लगाते है। इसके अलावा आप किसी कृषि मित्र या जानकर से भी इसके बारेमे ज्यादा जानकारी प्राप्त कर सकते है।

इलायची का पौधा फल कब देता है

अब आपका सवाल आयेगा की इलायची का पौधा कितने दिन में फल देता है। तो हम आपको बता दे की इलाइची का पौधा 3 से 4 साल में फल देने लगता है। यहाँ एक बात और जान लीजिये की इलाइची का पौधा लगभग 10 से 12 साल तक पैदावार देता है। मतलब इस पौधे को आप अगर एक बार लगाते है। इसके बाद 10 साल तक यह आपको फल देता है।

आप अगर 1 hectare में इलाइची की खेती करते है। तो आपको 130 से 150 किलों तक इलाइची का फल मिल सकता है। हम आपको यह भी बता दे की इलाइची का बाजार भाव अभी 2000 रुपये किलों है। मतलब आप 1 hectare में अगर इलाइची की खेती करते है। तो आपको 3 लाख रुपये की कमाई हो सकती है।

जैसा मैंने आपको बताया की इसका पेड़ 10 से 12 साल तक फल देता है। तो सोचिये की फिर आप कितने पैसे कमा सकते है।

इलाइची का फल कहा बेच सकते है

जैसे आपका इलाइची का पौधा इलाइची देने लगता है। इसके बाद आप उनकी तुड़ाई करके उसे तोड़ सकते है। इसके बाद आप इन इलाइची को बाज़ार में बेच सकते है। इलाइची की डिमांड बाजार में हमेशा रहती है। तो इस तरह आप इसकी खेती करके पैसे कमा सकते है।

अन्य पढ़े:

इलायची की खेती सबसे ज्यादा कहां होती है

इलाइची की खेती सबसे ज्यादा south india में की जाती है। जहा का तापमान 10 डिग्री से कम और 35 डिग्री से ज्यादा नहीं रहता है।

इलायची का बीज कहां मिलता है

इलाइची का बीज आपको नर्सरी में या बाजार में मिल सकता है।

इलायची का पेड़ कितने साल में फल देता है?

इलाइची का पेड़ लगभग 3 से 4 साल के बाद फल देने लगता है।

Sharing is Caring

Leave a Comment