मिट्टी के बर्तन बनाने का बिज़नेस कैसे करें (Mitti ke Barthan Business Hindi)

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

नमस्कार दोस्तों, आज के समय में ज्यादा तर लोग खाना स्टील के बर्तनो में बनाते है। पहले के ज़माने में लोग खाना बनाने के लिए मिट्टी के बर्तन का इस्तेमाल किया करते थे। मिट्टी से खाना बनाने के बर्तन,पानी का मटका ये सब बनाया जाता है। वैसे आज भी बहुत से लोग मिट्टी के बर्तन में खाना बनाते है। शहर में भी बहुत से लोग इस तरह के बर्तन का इस्तेमाल करना चाहते है।

पर उने मिट्टी के बर्तन शहर में आसानी से नहीं मिलते है। यैसे में आप मिट्टी के बर्तन बनाने का बिज़नेस शुरू कर सकते है। यह बिज़नेस बहुत कम लागत में शुरू होता है। इसमें आपको मिट्टी के बर्तन बनाने होते है और उन्हें बेचने होते है। तो चलिए आज इस बिज़नेस के बारेमे पूरी जानकारी लेते है।

मिट्टी के बर्तन बनाने का बिज़नेस कैसे करें

सबसे पहले इस बिज़नेस की आपको थोड़ी जानकारी होना जरूरी है। मिट्टी के बर्तन ज्यादा तर गांव में और शहर में इस्तमाल किये जाते है। मिट्टी के बर्तन में खाना काफी अच्छा और स्वादिस्ट बनता है। मिट्टी के बर्तन में पानी रखने से पानी ठंडा रहता है। मिट्टी के बर्तन ज्यादा तर त्यौहार के समय ख़रीदे जाते है। जैसे अभी अक्षय तृतीया थी उस समय में लोग मिट्टी के कुल्लड़ से पानी पीते है।

मिट्टी के बर्तनों की मार्केट रिसर्च

आपको सबसे पहले मिट्टी के बर्तन के व्यापार को शुरू करने के पहले उसकी मार्केट रिसर्च करनी होगी। इसके लिए आपको देखना होगा की क्या लोग सच में मिट्टी बर्तन खरीद रहे है। जैसे कुछ कुछ जगह पर मिट्टी के बर्तन गर्मियों के मौषम में ख़रीदे जाते है। कुछ जगह पर साल भर मिट्टी के बर्तन बेचे जाते है। आपको देखना होगा की मिट्टी के बर्तनो की मार्केट में डिमांड है या नहीं।

मिट्टी के बर्तन बनाना सीखे

आपको मिट्टी के बर्तन का व्यापार करने से पहले। मिट्टी के बर्तन बनाने की कला को सीखना होगा। मिट्टी के बर्तन बनाना सीखने के लिए बहुत से कोर्स आते है। आप चाहे तो डायरेक्ट किसी यैसे इंसान में भी मटके बनाना सिख सकते है। जो पहले से ही मिट्टी के बर्तन बनाना जानता हो जो आपको थोड़े पैसे लेकर सीखा सके।

एक बार आप मिट्टी के बर्तन बनाना सिख जाते है। बाद में आपको प्रैक्टिस की जरूरत होती है। आप खुद से मिट्टी के बर्तन बना सकते है। इससे आपकी प्रैक्टिस होगी बाद में आप बाज़ार में बेचने के लिए बर्तन बना सकते है।अगर आपको गांव में किये जाने वाले बिज़नेस के बारेमे जानना है तो पढ़े

मिट्टी के बर्तन बनाने का कच्चा माल

  • मिट्टी के बर्तन बनाने के लिए आपको सबसे पहले मिट्टी की जरूरत होगी। जिससे आप मिट्टी के बर्तन बना सके इसके लिए चिकनी मिट्टी का उपयोग किया जाता है।
  • आपको मिट्टी के साथ साथ ही एक इलेक्ट्रिक या हाथ से चलना वाले चाक की जरूरत भी होगी। जिससे आप मिट्टी से बर्तन आकार दे सके।
  • आपको एक गरम भट्टी भी चाहिए होगी। मिट्टी के बर्तन बनाने के बाद उसे गरम भट्टी में पकाना भी जरूरी है।

मिट्टी के बर्तन बनाने का तरीका

अब हम सीखने वाले है की कैसे मिट्टी के बर्तन बना सकते है।

मिट्टी का चुनाव करें

आपको मिट्टी के बर्तन बनाने में सबसे जरूरी चीज़ जो काम आती है। वह है मिट्टी जिससे आप बर्तन बनाने वाले है। मिट्टी का चुनाव आप बर्तन के हिसाब से भी कर सकते है। मिट्टी के बर्तन बनाने के लिए ज्यादा तर आपको काली और सफ़ेद मिट्टी काम में आती है।

मिट्टी के बर्तन कैसे बनते है?

आपको सबसे मिट्टी को गिला करके उसका एक बेस बनाना होगा। उसके बाद आपको मिट्टी के गोले को चलते हुए चाक जो मिट्टी के बर्तन बनाने में इस्तमाल होता है। उसपर रखना होगा बाद में उसे अच्छे से आकर देना होगा। इसके साथ ही आप उसे डिज़ाइन भी दे सकते है। इस तरह आपके मिट्टी के बर्तन बन कर तैयार होंगे।

मिट्टी के बर्तन धुप में सुखाये

जैसे ही मिट्टी के बर्तन बनकर तैयार हो जाए उसके बाद। आप उसको धुप में सुखाने के लिए रख सकते है। एक बार वह धुप में सुख कर तैयार हो जाये। उसके बाद आप उसे गर्म भट्टी में पका सकते है। इस तरह आपके मिट्टी के बर्तन बनकर तैयार है। आप इसे बाज़ार में बेचने के लिए ले जा सकते है।

आप इस तरह मिट्टी की कोई भी चीज़ बना सकते है। जैसे मिट्टी के गमले, मिट्टी के मटके, मिट्टी के कुल्डह जो भी आप बनाना चाहे बना सकते है।

मिट्टी के बर्तन कैसे बेचे

अब सवाल आता है की हमने मिट्टी के बर्तन बना लिए अब उसे बेचना कैसे है। आप मिट्टी के बर्तन बहोत तरीके से बेच सकते है। जैसे आप ऑनलाइन अमेज़न पर भी अपने मिट्टी के बर्तन बेच सकते है। इसमें आपको कुछ भी नहीं करना आप बर्तन बनाओगे और अमेज़न पर उन्हें लिस्ट करोगे।

जैसे ही कोई उसे अमेज़न पर खरीदता है। तो अमेज़न का आदमी आपके घर आके उसे पिक एंड शिप दोनों कर देगा। इसमें अमेज़न अपना कमिशन लेकर आपको आपके बाकी पैसे दे देगा। इस तरह से आप ऑनलाइन भी अपने मिट्टी के बर्तन को बेच सकते है। इसके अलावा आप ऑफलाइन बाज़ार में भी अपने मिट्टी के बर्तन बेच सकते है।

मिट्टी के बर्तन बिज़नेस की मार्केटिंग कैसे करें

आपको इस बिज़नेस में मार्केटिंग में अच्छा ध्यान देना होगा। अगर आप मिट्टी के बर्तन बना रहे है और ऑनलाइन या ऑफलाइन बेच रहे है। तो आपको बर्तनो पर अपना ब्रांड नाम जरूर देना है। जिससे आपकी मार्केटिंग होगी साथ में आप Instagram पर अपना पेज बना सकते है।

वहा कंटेंट दाल सकते है जैसे मिट्टी के बर्तन बनते हुए वीडियो। इस तरह आप अगर कंटेंट रील्स एंड पोस्ट के रूप में डालते है। तो आपका उसके रिलेटेड एक ब्रांड बन जाएगा। आप इसके साथ मिट्टी के बर्तनों के रिलेटेड जानकरी दे सकते है। जैसे मिट्टी के बर्तन में खाना पकाने के फायदे।

इसके साथ आप एक स्टोरी भी बना सकते है। अपने खुद के ब्रांड की आपने क्या किया है कैसे आप मिट्टी के बर्तनो के बिज़नेस में आये। इसे स्टोरीटेलिंग कहते है आप अपनी खुद की स्टोरी में लोगो के साथ शेयर कर सकते है।

मिट्टी के बर्तन बनाने में लगने वाली इन्वेस्टमेंट

आपको इस बिज़नेस में ज्यादा इन्वेस्टमेंट की जरूरत नहीं है। आप इसे १५ से २० हज़ार तक की इन्वेस्टमेंट के साथ शुरू कर सकते है। इसमें आपका सभी रॉ मटेरियल जो हमने बात किया है वह सब आ जायेगा। आप इसे थोड़े बड़े पैमाने पर करते है। तो आपको इससे ज्यादा इन्वेस्टमेंट भी लग सकती है। अगर आप जानना चाहते है की बिना पैसे के बिज़नेस कैसे करें तो इस लिंक पर क्लिक करें।

मिट्टी के बर्तन बिज़नेस से कितना कमा सकते है

आप जैसा मैंने आपको ऑनलाइन बताया की आप अमेज़न पर इसे बेच सकते है। आप अगर अमेज़न पर देखे जो बाकी लोग मिट्टी के बर्तन या गमले बेचते है। उसके रिव्यु से पता कर सकते है की उनके मिट्टी के बर्तन बीके होंगे। आप एक इस्टीमेट भी पकडे तो आप एक बर्तन ५०० से १००० तक का भी बेचते है।

यानि १००० के हिसाब से १०० लोग भी आपके मिट्टी बर्तन खरीदते है। तो आप १ लाख कमा सकते है। यह आप पर है की आप महीने के कितने गमले बेच सकते है। ज्यादा गमले बेचने के लिए आप अमेज़न पर एड्स भी चला सकते है। बाकी इंस्टाग्राम इन सब से भी आपको आर्डर आयेंगे।

अन्य पढ़े:

मिट्टी के बर्तन खरीद कर ऑनलाइन कैसे बेचे?

आप खुद से मिट्टी के बर्तन नहीं बना कर किसी और से बनवा सकते है। बाद में उससे वह बर्तन खरीद कर उन्हें ऑनलाइन अमेज़न फ्लिपकार्ट पर बेच सकते है।

मिट्टी के गमले कैसे बनाये?

जैसा की मैंने आपको मिट्टी के बर्तन बनाना सिखाया वैसे ही आप मिट्टी के गमले भी बना सकते है।

Sharing is Caring

Leave a Comment