आटा चक्की का बिज़नेस कैसे शुरू करें | Atta Chakki Business in Hindi

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

दोस्तों, आपमें से बहुत से लोग चक्की के गेहू से पिसे आटे की रोटियां खाते होंगे। आज बहोत से लोग गेहू का रेडीमेड आटे की रोटियां खाना पसंद करते है। फिर भी गांव और छोटे शहर में लोग चक्की में पीसे हुए गेहू की रोटियां ही खाते है। चक्की से पीसा हुआ आता पैकिंग के आटे काफी सस्ता और अच्छा माना जाता है। आज हम बात करने वाले है।

आप कैसे अपनी खुद की आटा चक्की शुरू कर सकते है। इस बिज़नेस को करने के लिए आपको ज्यादा इन्वेस्टमेंट की जरूरत नहीं है। साथ में इस बिज़नेस को आप घर से या छोटी जगह से आराम से शुरू कर सकते है। इस बिज़नेस को कोई भी महिला अथवा पुरुष शुरू कर सकता है। तो चलिए आज जानते है आटा चक्की का बिज़नेस कैसे शुरू करें।

आटा चक्की का बिज़नेस कैसे शुरू करें

आटा मिल क्या होता है?

आपमें से बहुत से लोग होंगे जिन्हे चक्की या कोई इसे मिल भी कहता है ये क्या है नहीं पता होगा। आपको पता ही होगा की जो आता हम रोटी बनाने के लिए इस्तेमाल करते है। वह सबसे पहले पीसना पड़ता है वह पीसने के लिए जो मशीन का उपयोग किया जाता है। उस मशीन को आटा चक्की या आटा मिल कहा जाता है।

आटा चक्की का बिज़नेस कैसे शुरू करें

आपको पता ही होगा की किसी भी बिज़नेस को करने के लिए उसका सबसे पहले एक प्लान बनाया जाता है। आटा चक्की बिज़नेस में भी वही सेम बात है। आपको यह बिज़नेस करने से पहले कुछ बातो का ध्यान रखना होगा। आता चक्की का बिज़नेस शुरू करने से पहले आपको इसकी मार्केट रिसर्च करनी है। अगर आप मिट्टी के बर्तन का बिज़नेस कैसे करे ये जानना चाहते है तो यह आर्टिकल पढ़े।

१. आटा चक्की बिज़नेस की मार्केट रिसर्च कैसे करें?

आटा चक्की बिज़नेस को शुरू करने से पहले आपको मार्केट को समझना है। आपको यह देखना होगा की क्या मार्केट में पहले से ही कोनसी आटा चक्की है? अगर है। तो आपको यह देखना होगा की क्या आपके पास ग्राहक आयेंगे। अगर जवाब नहीं है तो आप उस जगह पर इस बिज़नेस को नहीं करने में ही अच्छा है।

आप इसे अगर गांव में भी करते है तो आपको यह देखना ही होगा। आप आटा चक्की के साथ किसी दूसरे चीज़ की चक्की का बिज़नेस कर सकते है। जैसे किसी जगह आता चक्की है तो आप दाल, हल्दी पीसने की चक्की का बिज़नेस कर सकते है। इससे आपके पास ग्राहक आने के चांस ज्यादा है।

अगर आपके घर के आसपास कोई भी आता चक्की नहीं है। लोगो को आटा पीसने के लिए बहुत दूर जाना पड़ता है। तो आप यैसे में उस जगह पर अपना यह बिज़नेस शुरू कर सकते है। यैसे जगह पर आपको इस बिज़नेस से काफी अच्छा मुनफा हो सकता है।

२. जगह का चयन करें

जैसे ही आपके मार्केट रिसर्च होती है यानि आप देख लेते है। की आपके आसपास कोई दूसरी चक्की की मिल नहीं है। इसके बाद आप अपनी चक्की के मिल के लिए जगह का चयन कर सकते है। आप इसे अपने घर से ही शुरू कर सकते है। आपको १५० से २०० वर्ग मीटर की जगह में आटा चक्की को शुरू कर सकते है। आपके पास अगर घर में जगह नहीं है। आप रेंट पर भी जगह ले सकते है जो आपके बजट में रहे।

आपको एक बात और बता दू की आपको आटा चक्की के लिए अलग से इलेक्टिक मीटर लेना होता है। अब यह आप जहा रहते है वहा के हिसाब से थोड़ा अलग भी हो सकता है। पर मेरे हिसाब से आपको आटा चक्की के बिज़नेस के लिए एक अलग इलेक्ट्रिक मीटर लेना होता है। आप अपने जगह पर इलेक्ट्रिक का इंतज़ाम कर ले।

३. आटा पीसने की चक्की को खरीद ले

अब आपको एक आटा पीसने की मशीन की जरूरत है। आपको मार्केट में काफी तरह की आटा पीसने की मशीन मिलती है। आपको आटा पीसने की चक्की किंमत लगभग ३०००० से ३५००० तक देखने को मिल सकती है। आपको इससे कम किंमत में भी आटा चक्की मिल सकती है। पर मैं आपको वह मशीन लेने का सुझाव नहीं दूंगा। आप किसी अच्छी आटा चक्की मशीन को ही ख़रीदे जिसमे आपको १ साल की वारंटी भी मिले।

  • आटा मिल मशीन कीमत?

आटा मिल यानि चक्की किंमत आपको ३०००० से ३५००० तक मिल सकती है। आपको इस मशीन में 3 H.P- 150 H.P पावर Automatic, Semi-Automatic इन दोनों तरीके की चक्की मार्केट में देखने को मिल सकती है। आपको ऑनलाइन इंडियामार्ट की वेबसाइट पर भी आटा चक्की देखने को मिल सकती है।

आटा चक्की बिज़नेस में लगने वाला इन्वेस्टमेंट?

इस बिज़नेस में आपको ज्यादा इन्वेस्टमेंट की जरूरत नहीं है। आप इस बिज़नेस को ५० हज़ार से कम लागत में यानि इन्वेस्टमेंट के साथ शुरू कर सकते है। आपको इस बिज़नेस में पैसे लगने कहा वाले है। हम ये देखते है सबसे पहले आटा चक्की मशीन में दूसरा जगह में अगर आप रेंट पर जगह ले रहे है तो। इसके अलवा आपको इलेक्ट्रिसिटी बिल भी भरना होता है।

आप इस बिज़नेस को ५० हज़ार की इन्वेस्टमेंट इस तरह शुरू कर सकते है। अगर आपके पास खुद की जगह है या आप सेकंड हैंड आटा चक्की की मशीन खरीदते है। तो यह इन्वेस्टमेंट आपको और भी कम पड़ सकती है। अगर आपके पास इतने पैसे नहीं है। तो आप इस बिज़नेस को करने के लिए मुद्रा लोन भी ले सकते है।

गेहू को चक्की में कैसे पिसे?

  • गेहू के आटे को पीसने के लिए आपको सबसे पहले आटा चक्की मशीन की जरूरत होगी।
  • आपको ग्राहक को कैसे आटा चाहिए जैसे ज्यादा बारीक मध्यम पीसा हुआ। इस हिसाब से चक्की को सेट करना होगा।
  • आपको चक्की को शुरू करके सबसे पहले गेहू को चक्की के ऊपर के हिस्से में डालना होगा।
  • अब आपकी चक्की आपके हिसाब से बारीक़ या मध्यम तरह का आटा आपको पीस कर देगी।
  • आपको वह आटा उसी डबे में पीस कर ग्राहक को देना होगा।

आटा चक्की का बिज़नेस में लगने वाले लाइसेंस?

आपको आटा चक्की के बिज़नेस को करने के लिए वैसे तो किसी लाइसेंस की जरूरत नहीं है। आपको बस अपने पालिका या नगरनिगम में अपने बिज़नेस को दाखल करना होगा। बाकी शुरू में तो वैसे आपको किसी लाइसेंस की जरूरत नहीं है। आपको बाद में GST नंबर या ट्रेड लाइसेंस की जरूरत कभी पड़ सकती है।

आटा चक्की का बिज़नेस में जगह कितनी चाहिए

आपको इस बिज़नेस में २०० वर्ग मीटर की जगह की जरूरत है। वैसे तो आप इससे कम जगह में इस बिज़नेस को कर सकते है। पर मैं आपको इतनी जगह में इस बिज़नेस को करने का सुझाव दूंगा। बाकी मैंने आपको जैसा बताया है आप इस बिज़नेस को घर से भी शुरू कर सकते है।

आटा चक्की का बिज़नेस में परेशानिया

हर किसी बिज़नेस में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आटा चक्की का बिज़नेस में आपको बहुत सी तरीके की परेशानिया आ सकती है। जैसे आप गांव में इस बिज़नेस को करते है। तो आपको लाइट यानि बिजली आने जाने की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा कॉम्पिटिशियन बढ़ने के कारन आपको उधारी पर भी बिज़नेस करना पड़ सकता है।

आटा चक्की बिज़नेस में प्रॉफिट कितना है?

इस बिज़नेस में प्रॉफिट की आपसे बात करू तो आप ३ या ४ रुपये किलो के हिसाब से भी गेहू पिस्ते है। तो आप दिन में ३०० किलो गेहू या बाकी चीज़े पीस सकते है। अगर आप एक दिन में ३०० किलो गेहू पिस्ते है और आप सिर्फ ३ रुपये किलो ही लेते है। तो आप एक दिन में ९०० रुपये कमा सकते है यानि महीने के २७००० रुपये।

अगर आप महीने का ७ हज़ार भी इलेक्ट्रिक बिल और रेंट अगर दुकान रेंट पर है तो पकड़ते है। फिर भी आप महीने के २० हज़ार तक कमा सकते है। आप अगर ज्यादा गेहू या दाल पिस्ते है तो ज्यादा पैसे भी कमा सकते है। तो दोस्तों इस तरह से आप अपना खुद का आटा चक्की का बिज़नेस कर सकते है।

अन्य पढ़े:

आटा मिल मशीन कीमत?

आपको आटा मिल मशीन ३०००० से ३५००० तक मार्केट में मिल सकती है।

आटा मिल के लिए कितनी जगह की जरूरत है?

आटा मिल के लिए आपको १५० से २०० वर्ग मिल की जगह की जरूरत है।

Sharing is Caring

Leave a Comment