मछली पालन बिज़नेस कैसे करें 2022 | Fish Farming Business in Hindi

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

आप सभी को ही पता होगा की हमारे देश में बहुत से लोग मास,मच्छी का सेवन करते है। मछली का सेवन स्वस्थ के लिए काफी अच्छा होता है। डॉक्टर भी मछली का सेवन करने की सलाह देते है। आज मैं आपको बताऊंगा की कैसे आप मछली पालन का बिज़नेस कर सकते है। ये एक काफी फायदे मंद व्यवसाय है। इसमें आपको मछलियों को एक तालाब में पालना है। जैसी ही मछलिया बड़ी होती है उन्हें बेच कर पैसे कमाने है।

मछली पालन बिज़नेस की एक और खास बात ये है। इसमें आपको ज्यादा इन्वेस्टमेंट करने की जरूरत नहीं है। पर एक बात का ध्यान रखे की हर बिज़नेस की कुछ अच्छी और कुछ कठिन बाते भी होती है। इस बिज़नेस में भी आपको बहुत से चुनोतियो का सामना करना पढ़ सकता है। तो चलिए एक एक करके मछली पालन बिज़नेस कैसे करें ये जानते है।

मछली-पालन-बिज़नेस-कैसे-करें

मछली पालन बिज़नेस कैसे करें 2022

१. मछली के लिए तालाब बनाना

मछली पालन बिज़नेस अच्छे से करने के लिए। आपको इस बिज़नेस के बारेमे जानकरी होना बहुत जरूरी है। मछलियों को रखने के लिए तालाब करने की जरूरत है। मछली पालन के लिए हमे सबसे पहले एक तालाब की जरूरत होती है। आप इसके लिए मौसमी या स्थाई कोनसा भी तालाब का इस्तेमाल कर सकते है।

मौसमी तालाब यानि यैसा इसमें बारिश के मौसम में ही पानी होता है। स्थाई तालाब का बारिश के पानी से कोई समंध नहीं होता। उसमे आपको वर्ष के १२ महीने भी पानी देखने को मिलता है। जो मछलिया बड़ी तेज़ी से बड़ी होती है उन्हें आप मौसमी तालाब में रख सकते है।

इसके बाद आपको मछलियों के बीज को डालने से पहले अच्छे से साफ़ कर लेना है। आप मछलियों के बीज डालने से पहले ये भी देख ले की आपका तालाब कही से लीक तो नहीं है। इसके बाद आप तालाब में मछलियों के बीज को बो सकते है। मुझे उम्मीद है आपको यहाँ तक मैंने जो बताया है वह समजा है।

मछलियों का बीज क्या होता है?

मछलियाँ बारिश में नदी, तालाबों इत्यादि जलाशयों में प्रजनन करती हैं। इस वक़्त जलाशयों में इनके लाखों की तादाद में अंडे निषेचित होते हैं। जिनसे मछलियों के बच्चे बाहर निकल आते हैं इसे मछलियों का बीज कहा जाता है। मछली पालन में आपको इसकी बहुत जरूरत होती है।

२. मछलियों की नस्ल का चयन करें?

एक बार मछलियों के तालाब बनाने के बाद बारी आती है। आप अगर बिलकुल ही नए है मछली पालन में तो मैं आपको बता देता हु। आप कतला,रोहू, सिल्वर, ग्रास, भाकुर व नैना इन सब प्रजातियों की मछली का पालन कर सकते है। रोहू, सिल्वर, ग्रास, भाकुर व नैना मछलियों को बाजार में २०० से ४०० रूपए किलो तक बेचा जाता है।

आप मछलियों के बीज को किसी भी हैचरी खरीद सकते है। दिल्ली, सहारनपुर, हरिद्वार, आगरा में मछली हैचरी हैं जहां से बीज हासिल किया जा सकता है। मैं आपको सुझाव दूंगा की आप ज्यादा जानकरी और प्रशिक्षण के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान द्वारा प्रशिक्षण लेने की सलह दूंगा

३. मछलियों को खाना क्या दे?

आपको तालाब इस तरह से बनाना है की मछलियों को खाना तालाब के अंदर ही मिलता रहे। पर इसके अलवा मछलियों को इनर फीड के अलवा आउटर फीड खाने की जरूरत भी होती है। ध्यान दे की अच्छी गुणवत्तायुक्त मछली का भोजन मछलियों की जल्दी वृद्धी करने में साहयक होता है। इसके अलवा आप मछलियों को निचे दी हुई सामग्री भी दे सकते है।

  • केंचुआ- अपनी मछलियों को केंचुए खिला कर आप मछली की गोलियों से मुक्‍ती पा सकते हैं।
  • सब्‍जियों के पत्‍ते- यह पत्‍ते मछलियों दा्रा पसंद किये जाते हैं।
  • उबले चावल- मछलियां उबले तथा फ्रिज में जमें हुए दोनों प्रकार के चावलों को खूब पसंद करती हैं।

४. मछलियों के तालाब की देखभाल करें

मछली पालन में आपको मछलियों का खास ध्यान रखना होता है। मछलियों के खाने से लेकर आपको पानी की PH लवेल नियमित टाइम पर चेक करनी होती है। इसके अलवा आपको मछलियों को बाकी प्राणियों से भी बचाना होता है। जैसे पंछी जो की मछलियों का शिकार करते है। इन बातो का ध्यान आपको पछली पालन का बिज़नेस करते वक़्त रखना होता है।

मछली पालन बिज़नेस के लाभ क्या है?

  1. हमारे भारत देश में बहुत से लोग मछली का सेवन करते है। यैसे आप इस बिज़नेस को करते है तो आप एक यैसे बिज़नेस को कर रहे है। जिसकी मार्केट में अच्छी डिमांड है इससे आपको अच्छा मुनफा होगा।
  2. हमारे देश में मछली पालन के जलवायु और वातावरण मछली पालन के अच्छा है। इसकी वजह से आपकी इस बिज़नेस जोखिम काफी कम है।
  3. आप इस बिज़नेस को काफी कम इन्वेस्टमेंट के साथ शुरू कर सकते है।
  4. आपको इस बिज़नेस को शुरू करने के लिए लोन भी बड़ी आसनी से मिलता है।

मछली पालन बिज़नेस में कितनी इन्वेस्टमेंट है?

इस बिज़नेस में आपका कितना खर्चा यानि इन्वेस्टमेंट आ सकती है। यह आप किस तरह का तालाब मछली पालन के लिए बनाते है। उसपर निर्भर करता है पर मैं आपको एक आईडिया देता हु। जैसे सुरुवात में आप अगर इस बिज़नेस को छोटे तालाब से शुरू करते है। तो आपको इस बिज़नेस में १ से २ लाख तक इन्वेस्टमेंट लग सकती है।

ये मैं सिर्फ आपको एक आईडिया देने के लिए बता रहा हु। इसमें आपकी एक्चुअल इन्वेस्टमेंट जब आप ये बिज़नेस करना शुरू करेंगे तब पता चलेगी। इस इन्वेस्टमेंट आपका बाकी सब खर्चा भी शामिल है। जैसे मछली की जाली, काम के लिए मजदूर ये सब।

मछली पालन बिज़नेस में वाले लाइसेंस

मछली पालन बिज़नेस के लिए आपको कुछ लाइसेंस की जरूरत होगी। उसमे से पहले आपको अपने फार्म को रजिस्टर करना होगा। इसके बाद आपको GST नंबर, Trade लाइसेंस, FSSAI लाइसेंस। आपको अगर आपको अपने मुर्गी पालन बिज़नेस के लिए सरकार से सबसिडी चाहिए तो उसके लिए MSME रजिस्ट्रेशन करना होगा।

मछली पालन बिज़नेस के लिए लोन

मछली पालन में आपको किसान क्रेडिट कार्ड के जरिये लोन दिया जाता है। कम ब्याज दर में ये लोन आपको स्थानिक बैंक द्वारा उपलब्ध किया जाता है। मछली पालन में आपको 75% लोन सरकार द्वारा दिया जाता है बाकी 25% आपको खुद को इन्वेस्ट करने होंगे। इसमें आप मछली पालन के लिए खुद का या किराये का टैंक लगा सकते है।

मछली पालन बिज़नेस का प्रॉफिट

मछली पालन बिज़नेस में काफी अच्छा मुनफा है। आप ५००० मछलियों के बीज का पालन करते है। तो जैसे ही वह मछलिया बड़ी होती है उन मछलियों का वजन १ किलो से ज्यादा होता है। मछलियों का दाम उनके वजन पर होता है।

अब आप कोनसी नस्ल की मछलिया पाल रहे है इस बात पर भी आपका प्रॉफिट तय करता है। पर आपको एक आईडिया दू की १५० से २०० रूपए किलो की भी एक मछली बिकती है। तो महीने के ३० से ४० हज़ार और साल के ५ लाख तक आप कमा सकते है।

मछली पालन के बिज़नेस की मार्केटिंग कैसे करें

मछलियों की अच्छी डिमांड शहर और साथ में गांव में भी होती है। आप मछलियों को खुद से भी बेच सकते है। जैसे मछलियों के बाजार में मछलियों को बेच सकते है। आप चाहे तो मछलियों के व्यापारी होते है वह आपसे मछलिया खरीद लेते है। आप उन्हें बेच कर भी अपने मछलियों को बेच सकते है।

FAQ:

किसान मछली पालन कैसे करें?

आप अगर एक किसान भी है तो मछली पालन कर सकते है। आपको इसके लिए एक तालाब की जरूरत होगी। आप गांव में सीमेंट का तालाब भी बनवा सकते है अपने खेती में। इस तरह आप बड़ी आसनी से मछली पालन कर सकते है।

भारत में मछली पालन की विभिन्न नस्लों के नाम?

भारत में इन नस्लों की मछलियों का पालन किया जाता है। कतला, रोहू और मृगल और भी बहुत सी मछलियों का पालन भारत में किया जाता है।

मछली पालन में कितना खर्चा आएगा?

आपको मछली पालन में ४ से ५ लाख तक इन्वेस्टमेंट लग सकती है। ये तय करती है की आप किस तरह से इस बिज़नेस को करते है।

Read more:

Sharing is Caring

Leave a Comment