जूस की दुकान कैसे खोलें (2022) | Juice Shop Business Plan in Hindi.

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

दोस्तों गर्मियों का मौसम है और गर्मियों के मौसम में सबसे ज्यादा मजा आता है जूस पीने में। आज मैं आपको बताऊंगा की कैसे आप खुद की जूस की दूकान शुरू कर सकते है। गर्मियों के मौसम में ये बिज़नेस काफी ज्यादा चलता है। आप इस बिज़नेस को करते है। तो आपको काफी अच्छा मुनाफा हो सकता है तो चलिए जानते है। जूस की दुकान कैसे खोलें।

जूस की दुकान क्या है?

आप सब अभी मार्केट में जाते होंगे वहा पर आपको जूस के शॉप दिखते होंगे। जहा लोग अलग अलग फल और सब्ज़ी के जूस पीने आते है। आप भी इस तरह की शॉप शुरू कर सकते है। इसके लिए आपको जगह की जरूरत होगी। आपको साथ में बाकी सामन जो जूस बनाने के लिए लगता है।

जैसे जूसर मशीन, ताज़े फल, दूध, मिक्सर और ठेलागाडी या शॉप इनकी जरूरत होगी। मैं आपको हर एक चीज़ के बारेमे पूरी जानकरी देने वाला हु। आप यह पोस्ट पढ़ के आराम से अपनी जूस की शॉप खोल सकते है।

जूस की दुकान कैसे खोलें

1. जूस की दुकान के लिए जगह का चयन करें

आपको सबसे पहले जूस की शॉप खोलने के लिए जगह की जरूरत होगी। आप मार्केट में देखते होंगे की जूस की शॉप यैसे जगह पर होती है जहा ज्यादा बीड भाड़ हो। आप भी अपने जूस के बिज़नेस के लिए किसी यैसे जगह का चयन कर सकते है। आज हस्पताल, ऑफिस, बैंक इनसब के बहार अपनी जूस की दुकान शुरू कर सकते है।

आप साथ में ये भी तय कर ले की आप जूस की दुकान शुरू करना चाहते है। या छोटी कार्ड या ठेलागाडी में जूस की शॉप शुरू करना चाहते है। इसमें अगर आप फिजिकल शॉप लेना चाहते है तो उसमे आपको रेंट ये सब देखना होगा। एक शॉप शुरू करने के लिए आपको बहुत ज्यादा इन्वेस्टमेंट की जरूरत है। वही एक ठेलागाडी बहुत कम इन्वेस्टमेंट के साथ शुरू कर सकते है।

2. जूस बनाने के लिए लगने वाला सामन ख़रीदे

आप जैसे ही दुकान यानि शॉप का चयन करते है। उसके बाद आपको जूस बनाने में लगने वाले सामान को लेना होगा। यहाँ पर मैं सामग्री यानि कच्चा माल की बात कर रहा हु। आपको जूस बनाने के लिए सबसे पहले जरूरत होगी। फलों और सब्जियों की इसके बिना आप जूस नहीं बना सकते है। आपको संतरा, मोसम्बी, एप्पल, स्ट्रॉबेरी, चीकू इन सब फलो को खरीदना होगा। साथ में आइसक्रीम,बर्फ,दूध,ड्राई फ्रूट की जरूरत भी होगी।

3. जूस बनाने के लिए लगने वाले उपकरण

आप सभी को ही पता होगा की जूस बनाने के लिए हमे। जूस बनाने के उपकरण भी लगते है। ऊपर जैसे मैंने आपके साथ बात की जूस बनाने की सामग्री के बारेमे। वह तो आपको रोज के रोज ताज़ा ही खरीदनी पड़ेगी। उपकरण यानि आप जो एक बार खरीदते है जूस बनाने के लिए।

जूस बनाने के लिए आपको जूस और शेक बनाने के लिए २ जूसर मशीन, आइसक्रीम स्टोर करने के लिए एक छोटा फ्रीज, एक चोपिंग बोर्ड, एक स्लाइसर, चॉकलेट सीरप, ग्लास (२५० मिलीलीटर, ५०० मिलीलीटर) और छोटे मोटे सामन जैसे चाकू और चमच ये सब सामन आपको जूस बनाने के लिए लगता है।

यह सब सामन आपको आराम से ऑफलाइन शॉप में मिल जाएगा। यह सामन आप चाहे तो अमेज़न या फ्लिपकार्ट जैसे वेबसाइट से भी खरीद सकते है। यह आपको इनपे अच्छे क्वालिटी के साथ सस्ता और वेरायटी में मिलेगा।

4. कर्मचारियों को रखे और शॉप शुरू करें

आखिर में आप शॉप शुरू कर सकते है। आपको इस बिज़नेस में कर्मचारियों की जरूरत होगी। आप शुरू में १ कर्मचारी के साथ इस बिज़नेस को शुरू कर सकते है। किउ की जैसे जैसे आपके शॉप पर जूस पीने के लिए लोग आयेंगे। आपको अलग अलग जूस के आर्डर मिलेंगे। तो समय पर जूस देने के लिए आपको एक कर्मचारी की जरूरत तो शुरू में पड़ेगी ही पड़ेगी।

फ्रूट का जूस कैसे बनाते है

फ्रूट का जूस कैसे बनाते है। मैं सिर्फ आपको एक आईडिया दूंगा आपकी आप जूस कैसे बनाते है। ये इंटरनेट से और भी बाकी जगह से सिख सकते है। मैं आपको इसमें मोसंबी का जूस कैसे बनाते है यह बताऊंगा।

  • आपको सबसे पहले एक मोसंबी लेनी है।
  • उसके बाद पहले मोसंबी का छिलका चाकू की मदद से निकाल ले फिर अंदर का सफेद वाला भाग भी अच्छी तरह निकाल ले।
  • अब मोसंबी को बीच में से काटे और इसके बीज निकाल ले। अब मिक्सर जार में मोसंबी को डाले और साथ में चीनी और आधा गिलास पानी डालें।
  • अब मिक्सर को धीरे धीरे चलाते रहें और जब अच्छी तरह पल्प तैयार हो जाए तब छलनी की मदद से जूस को निकाल दे।
  • अब ज्युस में एक चम्मच काला नमक मिलाएं और ग्लास में जूस निकाले।
  • इस तरह मौसंबी का जूस पीने के लिए तैयर है। आप इसे अपने ग्राहक को दे सकते है।

जूस के बिज़नेस में कितनी इन्वेस्टमेंट लग सकती है?

आप इस बिज़नेस को ठेलागाडी से शुरू करते है। तो आपको इसमें ५० से ६० हज़ार की इन्वेस्मेंट करनी होगी। इतने में आपके सारे उपकरण आ जायेंगे। आप इस बिज़नेस को शॉप लगाके करना चाहते है। तो इसमें आपको १ लाख तक की इन्वेस्टमेंट लग सकती है। इसमें आपका शॉप का रेंट और चेयर ख़ुर्शी ये सब आगया।

जूस के बिज़नेस में लगने वाले लाइसेंस?

आपको इस बिज़नेस के लिए तीन तरह के रजिस्ट्रेशन की जरूरत होगी।

FSSAI रजिस्ट्रेशन किसी भी खाने के रिलेटेड बिज़नेस के लिए बहुत जरूरी रजिस्ट्रेशन होता है। जीएसटी रजिस्ट्रेशन की भी आपको इस बिज़नेस में जरूरत होगी। आपको शुरू में जीएसटी रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं आप इसे बाद में भी कर सकते है। इसके अलवा आपको इस बिज़नेस में ट्रेड लाइसेंस की जरूरत भी होगी।

जूस के दुकान की मार्केटिंग कैसे करें

आपने जूस का बिज़नेस शुरू कर दिया है। बहुत अच्छी बात है और आप बहुत अच्छा जूस भी बनाते है। पर क्या लोगो को पता है की आपके यहाँ अच्छा जूस मिलता है?. अगर लोगो को पता ही नहीं तो वह आपके पास कैसे आयेंगे। लोगो को पता चलने के लिए आपको अपने बिज़नेस की मार्केटिंग करनी होगी।

इसके लिए आपको सबसे पहले अपनी जूस की क्वालिटी को अच्छा रखना होगा। मार्केटिंग करने के लिए आप अपनी शॉप के बहार एक अच्छा सा छोटा बोर्ड लगा सकते है। उस बॉर्ड पर आप फ्रूट के फोटोज के साथ फ्रेश जूस की भी फोटो दे सकते है। इससे लोगो को पता चलेगा की इस जगह पर जूस की शॉप है।

इसके साथ जब भी ग्राहक आपके शॉप पर जूस पीने आये। उसे अपने कुछ नए फ्लेवर के जूस की टेस्ट कराये। इससे आपके रेकरिंग ग्राहक बढ़ेंगे। इस तरह आप जूस के शॉप की मार्केटिंग कर सकते है। मुझे उम्मीद है की मैंने आपको जो भी जानकरी दी है वह अच्छी लगी होगी।

जूस के बिज़नेस में कितना मुनाफा होगा?

एक बिज़नेस को चलने के लिए प्रॉफिट बहुत जरूरी है। जूस के बिज़नेस आपको प्रॉफिट कितना होगा। इसकी बात करू तो आप पहले एक समज ले की जूस एक ग्लास बिकता कितने का है। जूस अलग अलग फ्रूट का होता है। इस लिए इसका कोई एक भाव नहीं है।

पर एक एवरेज बात करू तो मोशंबी का जूस या अनार का जूस मार्केट में ४० रुपए ग्लास बिकता है। आप देखे अगर आप दिन में ५० ग्लास भी जूस बेचते है। तो आप दिन में २ हज़ार कमा सकते है और ५० ग्लास बेचना कोई बड़ी बात नहीं है। आपकी शॉप का अगर किसी हॉस्पिटल के पास है तो आप दिन ५० ग्लास आराम से बेच सकते है।

आप अगर दिन के ३ हज़ार कमाते है और ५०० रुपये भी आपकी इन्वेस्टमेंट पकडे रॉ मटेरियल की। फिर भी आप १५०० रुपये दिन के कमा रहे है यानि महीने के ४० से ४५ हज़ार अब ये कम ज्यादा होगा। हफ्ते के कुछ दिन आपका अच्छा बिज़नेस होगा कुछ हफ्ते थोड़ा कम चलेगा। पर फिर भी आप महीने के ३० से ४० हज़ार तो इसे बिज़नेस से कमा सकते है।

जूस की दुकान का नाम क्या रखें?

जूस की शॉप को आप अपने हिसाब से अच्छा नाम दे सकते है। आप थोड़ा अटपटा सा नाम रख सकते है। जिससे लोगो के दिमाग में वही नाम आये जब भी उन्हें जूस पीना हो तो।

जूस की दुकान कैसे सजाये?

जूस की दूकान को आप फलो से अच्छा सजा सकते है। आप फलो को काट कर एक अच्छी डिज़ाइन देके अपनी शॉप में सजा सकते है।

Read more:

Sharing is Caring

Leave a Comment