इवेंट मैनेजर कैसे बने – Event Management me Career Kaise Banaye

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

आज के समय में जब भी हमारे यहाँ शादी,इंगेजमेंट,बर्थडे,इवेंट या पार्टी ये सब होता है। तो हम ज्यादा तर खुद ही इसका अरेंजमेंट करते है। पर कभी कभी यैसा भी होता है की हमारे पास टाइम नहीं होता। समय के कमी के कारण हम सब इवेंट खुद मैनेज नहीं कर सकते है। इसी के लिए हमे एक इवेंट मैनेजर की जरूरत होती है।

आज के इस आर्टिकल में हम जानने वाले है। कैसे आप एक इवेंट मैनेजर बन सकते है। इवेंट मैनजमेंट एक काफी जिमेदारी वाला काम है। इसे मैं उन लोगो को ही करने की सलाह दूंगा जो जिम्मेदारी लेना जानते हो। तो चलिए दोस्तों जानते है की एक इवेंट मैनेजर कैसे बने।

इवेंट मैनेजर कैसे बने

Table of Contents

इवेंट मैनेजर क्या है?

आपमें से बहोत से लोगो को ये नहीं पता होगा की इवेंट मैनेजर क्या है? उन लोगो मैं बता दू। इवेंट मैनेजर एक यैसा इंसान होता है। जो आपके इवेंट मैनेज करता हो जैसे आपके घर में एक बर्थडे पार्टी है। अब आप एक पेरेंट्स है जो दोनों भी काम करते है। इवेंट मैनेजर आपकी बर्थडे पार्टी आपके और अर्रेंज करता है वह भी आपके हिसाब से। इवेंट मैनेजर की फीस आप किस तरह का इवेंट करते है। इस बात पर निर्भर करती है।

इवेंट मैनेजर कैसे बने

  • इवेंट मैनेजर बनने के लिए आपको सबसे पहले इवेंट मैनेजमेंट का एक कोर्स करना होगा।
  • इस कोर्स को करने के बाद आपको इवेंट मैनजमेंट से जुडी सभी जानकारी सीखने को मिलेगी।
  • एक बार आपका कोर्स पूरा होने के बाद आपको एक्सपीरियंस लेना होगा। इस काम में आपको एक्सपीरियंस यानि अनुभव की बहुत ज्यादा जरूरत है।
  • एक बार आपके पास इस काम का एक्सपीरियंस आने के बाद। आप खुद की एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी शुरू कर सकते है।
  • इसके लिए आपको सबसे पहले जगह का चयन करना होगा। आपको इसमें एक ऑफिस की जरूरत होगी। जहा आपके ग्राहक आपको मिलने और काम देने के लिए आयेंगे।
  • आपको अपनी कंपनी का एक अच्छा सा नाम देना है। खुद का एक ब्रांड बनाने पर भी आपको बहुत ज्यादा ध्यान देना है। इसके साथ आपको क्लाइंट तक पोहचने के लिए मार्केटिंग करनी भी जरूरी है।

इवेंट मैनेजर बनने के लिए कोर्सेस क्या है?

आप इवेंट मैनेजर बनने के लिए चार तरह के कोर्स में से कोई भी कोर्स कर सकते है।

  1. Certificate Course
  2. Diploma Course
  3. UG Course (Graduation)
  4. PG Course (Post Graduation)

इवेंट मैनेजर बनने के लिए Certificate Course

  • Certificate Course इवेंट मैनेजमेंट का ३ महीने का होता है।
  • इस कोर्स को १२ कक्षा के बाद किया जा सकता है।
  • इस कोर्स की फीस ३०००० हज़ार से ५०००० तक हो सकती है। यह इससे ज्यादा भी हो सकती है और कम भी ये आप किस इंस्टीटूड से करते है इस पर निर्भर करता है।

इवेंट मैनेजर बनने के लिए Diploma Course

  • डिप्लोमा कोर्स इवेंट मैनेजमेंट का १ साल का होता है।
  • इसे करने के लिए आपको कम से कम १२ कक्षा में ५०% मार्क्स होने चाहिये।
  • इसकी फीस भी लगभग ३०००० हज़ार से ५०००० तक होती है। इसे आप १२वी कक्षा के बाद कर सकते है।

इवेंट मैनेजमेंट डिग्री कोर्स UG Course

  • इवेंट मैनेजमेंट UG Course करने के लिए आपको १२वी कक्षा में कम से कम ५०% मार्क्स होने चाहिए।
  • आप इसमें बी.एसी (Event Management) या बी.ए (Event Management) कर सकते है।
  • ये कोर्स ३ साल के होते है और इनमे ६ सेमिस्टर होते है।
  • इन कोर्सेज की फीस लगभग १ से ३ लाख तक होती है।

इवेंट मैनेजमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज

  • आपको अगर इवेंट मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएशन करना चाहते है।
  • तो आप MBA in event management and public relation का कोर्स कर सकते है।
  • इसकी फीस लगभग आपको १ से ३ लाख तक आ सकती है।

खुद की इवेंट मैनेजमेंट कंपनी शुरू करें

आप जैसे ही इवेंट मैनेजमेंट का कोर्स पूरा करते है। आप थोड़े एक्सपीरियंस के साथ अपनी खुद की इवेंट मैनेजमेंट कंपनी शुरू कर सकते है। इसके लिए आपको सबसे पहले अपना एक फिजिकल ऑफिस बनाना होगा। जो आप किसी अच्छे जगह पर बना सकते है। आपको ऑफिस बनाने के लिए ३०० से ४०० स्क्वायर फ़ीट जगह की जरूरत होगी।

इवेंट मैनेजमेंट के लिए अच्छे एम्प्लोयी को रखे

आप सब काम खुद से नहीं कर सकते है। इस लिए आपको आपके साथ कुछ लोगों की जरूरत होगी। आप सुरुवात में १ एम्प्लोयी के साथ में इस बिज़नेस को शुरू कर सकते है। आपको एम्प्लोयी यैसा चुनना है जो इवेंट मैनेजमेंट की समज रखता हो। इस बिज़नेस में आपको १ छोटी गलती भी काफी महंगी पड़ सकती है।

इवेंट मैनेजर का क्या काम होता है?

एक इवेंट मैनेजर का ये काम होता है की जो भी उसे इवेंट काम मिलता है। जैसे बर्थडे पार्टी, ऑफिस पार्टी, वेडिंग, इंगेजमेंट को भी काम मिला है उसे ठीक तरह से करे। एक इवेंट मैनेजर का काम होता है। Catering,Decoration,Presentation,Guest को संभालना और उनका स्वागत करना। आपको सब चीज़ की ठीक से अरेंजमेंट भी करनी होगी।

जैसे अगर कोई बर्थडे है तो केक,बलून,डेकोरेशन ये सब। इसमें आपको क्लाइंट के बजट के हिसाब से अपना मैनेजमेंट करना होगा। आपको क्लाइंट का Budget,Theme,Place,Priority के हिसाब से उन्हें अपनी फीस बतानी है। सब खर्चा हटाके जो आपको बचेगा वह आपका प्रॉफिट होगा।

इवेंट मैनेजमेंट बिज़नेस में कितनी इन्वेस्टमेंट की जरूरत है?

इवेंट मैनेजमेंट एक सर्विस बेस बिज़नेस है। इसे आप बहुत ही कम इन्वेस्टमेंट के साथ शुरू कर सकते है। आपको खुद की इवेंट मैनेजमेंट कंपनी खोलने के लिए सबसे पहले जो चीज़ जरूरी है। वह है विजिटिंग कार्ड जब आप किसी से मिलेंगे तो आपके पास विजिटिंग कार्ड होने चाहिए। इसके अलावा आपको जो सामन इवेंट मैनेज करने के लिए लगेगा।

वह सामान आप क्लाइंट से एडवांस पैसे लेकर भी ले सकते है। आपको इसमें जो इन्वेस्टमेंट लगेगी वोग है ऑफिस बनाने में। पर मैं आपको सुझाव दूंगा की आप बिना ऑफिस के ही इस बिज़नेस को करें। आपको सुरुवात में अपनी थोड़ी पहचान बढ़ानी है। बाद में जैसे आपको थोड़ा थोड़ा काम आना शुरू हो जाए। तब आप ऑफिस बनाने में पैसे इन्वेस्ट कर सकते है।

इवेंट मैनेजमेंट बिज़नेस ग्राहक कैसे बनाये?

आपको इवेंट मैनेजमेंट बिज़नेस में क्लाइंट यानि ग्राहक की जरूरत होगी। क्लाइंट बनाने के लिए आप डिजिटल मार्केटिंग का प्रयोग कर सकते है। आपको सर्च इंजन जैसे गूगल पर अपनी सर्च एड्स चलानी है। जैसे ही कोई आपके सिटी में ”Event Management Company Near Me” ये सर्च करेंगे।

वैसे ही आपकी ऐड वह उन्हें दिखाई देगी। ऐड में आप अपना मोबाइल नंबर दे सकते है और अपनी एक अच्छी वेबसाइट बना सकते है। जहा आपने थोड़ा पहले काम किया होगा उसकी इमेज होंगी। इस तरह आपको ऑनलाइन इवेंट मैनेजमेंट का काम मिल सकता है।

इवेंट मैनेजमेंट बिज़नेस में प्रॉफिट कितना होगा?

इस बिज़नेस में आपका प्रॉफिट अच्छा हो सकता है। इस बिज़नेस में आपकी इन्वेस्टमेंट ज्यादा नहीं है। आपको इस बिज़नेस में महीने के १० से १५ क्लाइंट भी मिलते है। तो आप महीने में ३० से ४० हज़ार कमा सकते है। जैसे जैसे आप मार्केटिंग और डिजिटल मार्केटिंग में पैसे इन्वेस्ट करेंगे। आपका एक लोकल शहर में ब्रांड बनेगा।

आप महीने ५० से ६० हज़ार या उससे ज्यादा भी कमा सकते है। इसमें कमाई की कोई लिमिट ही नहीं होती है। किउ हर किसी के घर में साल में ४ से ५ बार कोई न कोई इवेंट जरूर होता है। इससे आपके रेकरिंग क्लाइंट भी बढ़ेंगे।

इवेंट मैनेजमेंट बिज़नेस में चुनौतियां और परेशानिया?

हर एक बिज़नेस के प्लस और माइनस पॉइंट्स होते है। इवेंट मैनेजमेंट बिज़नेस में भी आपको बहुत से चुनौतियां और परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उदाहरण के तौर पर आपने किसी बर्थडे पार्टी का कॉन्ट्रैक्ट लिया है। अब आप पर पूरी जिम्मेदारी है उस बर्थडे पार्टी की कुछ भी कम ज्यादा होता है।

तो आपको ही सबसे पहले पकड़ा जायेंगे और जवाब पूछा जायेगा। हो सकता है की आपके पैसे भी वह लोक काट ले। इस लिए मैंने आपको पहले भी बताया है की इवेंट मैनेजमेंट ये बहुत जिम्मेदारी वाले का काम है।

इवेंट मैनेजमेंट कोर्स कितने साल का होता है?

इवेंट मैनेजमेंट कोर्स कम से कम ३ महीने और ज्यादा से ज्यादा ३ साल तक का होता है। इसमें भी आप डिप्लोमा,डिग्री,सर्टिफिकेट कोर्स कर सकते है। आपको कितना टाइम लगेगा ये आप कोनसा कोर्स करते है। इस बात पर तय करता है।

इवेंट मैनेजमेंट बिज़नेस कौन कर सकता है?

इवेंट मैनेजमेंट ये बिज़नेस कोई भी लड़का या लड़की कर सकते है। आपको इवेंट मैनेजमेंट में इंट्रेस्ट होना चाहिए।

अन्य पढ़े:

Sharing is Caring

Leave a Comment