गर्मियों में चलने वाले बिज़नेस (Summer Business Ideas Hindi)

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

इस ब्लॉग पर हम बिज़नेस आइडियाज के बारेमे बात करते है। मैंने हमेशा आपके साथ बिज़नेस आइडियाज शेयर किये है। हम ज्यादातर यैसे बिज़नेस के बारेमे बात करते है। जो ज्यादातर हमेशा चलते रहते है। पर जैसा आपको पता है की गर्मियों का सीजन शुरू हो चूका है। गर्मियों के सीजन में भी कुछ बिज़नेस यैसे होते है।

जिन बिज़नेस की डिमांड अचानक से बढ़ जाती है। तो इस आर्टिकल में हम गर्मियों में चलने वाले बिज़नेस आइडियाज की बात करेंगे। मैं आपको कम इन्वेस्टमेंट से लेकर ज्यादा इन्वेस्टमेंट वाले बिज़नेस के बारेमे बताऊंगा। आप इन बिज़नेस को करते है। तो आप काफी अच्छे पैसे इस गर्मियों के मौसम में कमायेंगे।

गर्मियों के सीजन में चलने वाले बिज़नेस

गर्मी के सीजन में काफी यैसे बिज़नेस है। जिनकी काफी डिमांड बढ़ जाती है। इन बिज़नेस के बारेमे हम इस आर्टिकल में बात करेंगे। हम बिज़नेस में लगने वाली इन्वेस्टमेंट से लेकर कमाई तक की बात करेंगे। तो चलिए अब सबसे पहले बिज़नेस के बारेमे बात करते हैं।

1. आइसक्रीम की शॉप

गर्मियों में लोग सबसे ज्यादा आइसक्रीम की खाना पसंद करते है। गर्मी से बचने के लिए ठंडी ठंडी आइसक्रीम खाने से अच्छा लगता है। आइसक्रीम को बच्चों से लेकर बड़े लोग भी मज़े से खाते है। आप आइसक्रीम का बिज़नेस 2 तरफ से शुरू कर सकते है। इसमें सबसे पहले आप अपना रोड साइड स्टॉल लगा सकते हैं।

आइसक्रीम का स्टाल लगाने में आपको कम इन्वेस्टमेंट की जरूरत होगी। आप चाहे ज्यादा इन्वेस्टमेंट करके खुद की आइसक्रीम पार्लर भी खोल सकते है। इसके अलावा काफी कंपनिया अपनी franchise भी देती है। जिन्हे आप लेकर अपना आइसक्रीम का बिज़नेस कर सकते हैं। franchise मॉडल में आपको एक बना बनाया ब्रांड मिल जाता है।

बिज़नेस का नाम:आइसक्रीम शॉप
इन्वेस्टमेंट:20 हज़ार से 1 लाख रुपये
कमाई:1000 से 1500 प्रति दिन
आर्टिकल लिंक:यहाँ क्लिक करें

2. गन्ने के जूस का बिज़नेस

गर्मी के मौसम में लोग गन्ने का जूस भी काफी पीते है। गन्ने का जूस हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसी वजह से गर्मी में इनका काफी मात्रा में लोग सेवन करते है। आप अपना गन्ने के जूस का बिज़नेस शुरू कर सकते है। इसमें आपको ज्यादा इन्वेस्ट करने की जरूरत नहीं है।

आप रोड साइड में अपनी जूस की दुकान शुरू कर सकते हैं। जूस की दुकान में ही आप नास्ता भी रख सकते है। जूस पीने आने वाले लोग आपके पास नास्ता भी करेंगे। गर्मी के सीजन में गन्ने का जूस डिमांड में रहता है। तो आप जरूर इस बिज़नेस को भी एक बार करके देख सकते हैं।

बिज़नेस का नाम:गन्ने के जूस का बिज़नेस
इन्वेस्टमेंट:20 हज़ार से 30 हज़ार रुपये
कमाई:1000 रुपये दिन
आर्टिकल लिंक:यहाँ क्लिक करें

3. सोडा शॉप का बिज़नेस

सोडा शॉप के बिज़नेस को आप शहर में शुरू कर सकते है। गर्मियों में लोग कम पैसो में कुछ ठंडा पीना चाहते है। तो यैसे में वह सोडा पीते है। सोडा शॉप को आप ज्यादातर भीड़ भाड़ वाले एरिया में शुरू कीजिये। सोडा शॉप का बिज़नेस वैसे तो हमेशा चलता है। पर गर्मियों में इसकी सेल काफी ज्यादा बढ़ जाती है।

सोडा शॉप शुरू करने के लिए आपको दुकान लेनी होगी। सोडा के अलग अलग फ्लेवर होते है। आप लोगों के पसंद के फ्लेवर को अपने शॉप में रख सकते हैं। सोडा शॉप में आपको सोडा मशीन चाहिए होगी। इस बिज़नेस में आपको मेडियम इन्वेस्टमेंट की जरूरत होगी।

बिज़नेस का नाम:सोडा शॉप का बिज़नेस
इन्वेस्टमेंट:30 हज़ार से 50 हज़ार रुपये
कमाई:1000 रुपये दिन
आर्टिकल लिंक:जल्दी आने वाला है

4. RO पानी का बिज़नेस

गर्मी के सीजन में ठंडा और साफ़ पानी पीना सबको पसंद है। तो यैसे में लोगों को ठन्डे पानी की सर्विस देने के लिए आप RO का बिज़नेस शुरू कर सकते है। गर्मियों में लोगों को घर में ऑफिस, सरकारी दफ्तर या दुकानों में ठन्डे पानी की जरूरत होती है। तो आप इस बिज़नेस से वह डिमांड पूरी कर सकते है।

इस बिज़नेस को आप 2 तरह से कर सकते हैं। सबसे पहला तरीका है की आप RO प्लांट लगाकर water bottle का बिज़नेस करें। या इसके अलावा दूसरे तरीके में आप RO प्लांट शुरू करके लोगों तक पानी की कैन पोहचा सकते है। पर RO प्लांट के बिज़नेस में आपको ज्यादा इन्वेस्टमेंट की जरूरत होगी।

बिज़नेस का नाम:RO पानी का बिज़नेस
इन्वेस्टमेंट:8 लाख से 10 लाख रुपये
कमाई:5 हज़ार से 10 हज़ार रुपये
आर्टिकल लिंक:यहाँ क्लिक करें

5. आइस फैक्ट्री का बिज़नेस

गर्मियों में बर्फ की काफी जरूरत पड़ती है। गर्मियों में जब भी कोई शादी या बड़ा फंक्शन होता है। तो उसमे बर्फ की जरूरत पड़ती है। पानी को ठंडा रखने के लिए या शरबत परोसने के लिए बर्फ चाहिए होती हैं। बर्फ की जरूरत हॉस्पिटल में भी पड़ती हैं। इसके अलावा बर्फ का गोला, आइस बॉक्स इन सब में बर्फ जरूरी है।

बर्फ की फैक्ट्री लगाने के लिए आपको बड़ी इन्वेस्टमेंट चाहिए। इसके अलावा इस बिज़नेस को करने के लिए आपको जगह की जरूरत भी होगी। बर्फ को लेकर जाने के लिए आपको एक ट्रांसपोर्ट वेहिकल की जरूरत भी होगी। तो आप इस बिज़नेस को अपनी पूरी रिसर्च करने के बाद ही करने का सोचे।

बिज़नेस का नाम:आइस फैक्ट्री का बिज़नेस
इन्वेस्टमेंट:5 लाख से 10 लाख रुपये
कमाई:5 हज़ार से 10 हज़ार रुपये दिन

6. गोला बनाने का बिज़नेस

गर्मी के सीजन में गोला खाने का एक अलग मज़ा है। इसे नये बच्चे नहीं समझ सकते है। गोला के चाहने वाले आज भी काफी मात्रा में है। इसी वजह से गोला बनाने का बिज़नेस भी इस मौसम चल सकता है। गोला बनाने का बिज़नेस सबसे कम इन्वेस्टमेंट वाला बिज़नेस है। जिसमे आपकी काफी अच्छी कमाई भी हो सकती है।

गोला की दुकान किसी मैन चौक, स्कूल, मंदिर के पास लगाने से आपको ज्यादा ग्राहक मिल सकते हैं। गोला बनाने के लिए आपको गोला मशीन की जरूरत होगी। जो ज्यादा महंगी नहीं होती हैं। इसके अलावा आपको रंग बनाना सीखना होगा। इसके अलावा रॉ मटेरियल में हमे बर्फ की जरूरत भी होगी।

बिज़नेस का नाम:गोला बनाने का बिज़नेस
इन्वेस्टमेंट:20 से 30 हज़ार
कमाई:1000 से 1500 रुपये
आर्टिकल लिंक:यहाँ क्लिक करें

7. कूलर का बिज़नेस

गर्मियों के सीजन में गर्मी से बचने के लिए हमें कूलर लगाना पड़ता है। कुछ लोग अपने घर में AC भी लगाते है पर ज्यादातर लोग वाटर कुलर का ही इस्तमाल करते है। तो यैसे में गर्मियों में वाटर कूलर की डिमांड बढ़ जाती हैं। तो आप वाटर कूलर बनाने का और बेचने का बिज़नेस कर सकते हैं।

आप खुद कूलर बनाने का बिज़नेस करते है। तो आपको ज्यादा इन्वेस्टमेंट चाहिए होगी। इसमें आपको कूलर बनाने का रॉ मटेरियल खरीदना होगा। रॉ मटेरियल से फिर आपको कुलर बनाकर उसे बेचना होगा। इस टाइम कूलर की डिमांड काफी ज्यादा है। तो आप इस बिज़नेस के बारेमे भी सोच सकते हैं।

बिज़नेस का नाम:कूलर का बिज़नेस
इन्वेस्टमेंट:5 लाख से 6 लाख रुपये
कमाई:5 हज़ार रुपये दिन
आर्टिकल लिंक:यहाँ क्लिक करें

Sharing is Caring

Leave a Comment