कुलर का बिज़नेस कैसे करें 2024 (गर्मियों में)

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

नमस्कार दोस्तों, गर्मी का मौसम आने वाला है मार्च महीने से गर्मी का मौसम लगभग शुरू होता है। गर्मी के मौसम में लोग घर में रहना पसंद करते है। गर्मियों में गर्मी से बचने के लिए हम कुलर का उपयोग करते है। आज मैं आपको बताऊंगा की कैसे आप कुलर बनाने का और बेचने का बिज़नेस कर सकते है। इस बिज़नेस की डिमांड गर्मियों में बहुत ज्यादा होती है।

कुलर का बिज़नेस कैसे शुरू करें

आप कुलर बनाने का बिज़नेस के साथ उसे बेचने का बिज़नेस भी कर सकते है। बहोत से लोगो की आर्डर बेस डिमांड होती है। तो आप अपनी कुलर की शॉप डाल सकते है इसमें आप कुलर बनाने के साथ साथ बेचने का काम भी करेंगे। तो चलिए जानते है कूलर बनाने का बिज़नेस कैसे शुरू करें।

कुलर बनाने का बिज़नेस की मार्केट रिसर्च कैसे करें

कुलर बनाने के बिज़नेस शुरू करने से पहले आपको इस बिज़नेस की मार्केट रिसर्च करना बहुत जरूरी है। इसमें आपको सबसे पहले ये देखना होगा की मार्केट में किस तरह के कूलर की डिमांड है। उनमें में भी किस साइज के कूलर लोग खरीदना पसंद करते है। यैसे क्कुह बातो ध्यान आपको इस बिज़नेस को शुरू करने से पहले करना होगा।

कुलर बनाने के बिज़नेस में लगने वाले रॉ मैटेरियल्स

आपको इस बिज़नेस को करने से पहले बहुत से रॉ मटेरियल यानि कच्चा माल की जरूरत होगी। इसमें आपको सबसे पहले थोड़ी बहुत लोहा वेल्डिंग की जानकारी भी होनी चाहिये। कूलर बनाने के लिए आपको इस सब सामन चाहिये।

  • लोहा (कूलर की फ्रंट बॉडी,जाली बनाने)
  • बटन
  • वायर
  • टेस्टर
  • लोहा कटाई मशीन
  • पेंट
  • कूलर का पंखा और मोटर
  • पानी की मोटर
  • नट बोल्ट
  • वूल ग्रास

कूलर कैसे बनाया जाता है (process of business)

  • कूलर बनाने के लिए आपको थोड़ी बेसिक जानकारी वेल्डिंग की होनी चाहिए।
  • कूलर बनाने के लिए सबसे पहले आपको कूलर किस साइज का बनाना है ये तय करना है। उसके बाद आपको सबसे पहले कूलर की फ्रंट साइड बनानी है। जिसमे आपका कूलर का फैन होता है।
  • इसके लिए आपको लोहे के शीट को गोल काटना होगा। शीट गोल काटने के बाद उसे वेल्ड़िंग से कूलर फैन और मोटर को फिट करना होगा।
  • इसके बाद आपको कूलर के साइड के ३ जाली को बनाना है। इसके लिए आपको जाली बनाने की और उसके वूल ग्रास भरने की जरूरत है। ध्यान रखे की जाली में वूल भरते वक़्त वूल ग्रास पानी में बिगोई हुई होनी चाहिये।
  • इसके बाद आपको नट बोल्ट से उसे फिट कर लेना है। उसके बाद बटन को लगा सकते है जो की फ्रंट साइड में ऊपर होते है। इसमें आपको तीन बटन लगाने की जरूरत है। बटन लगाने के बाद आपको ऊपर का टब बनाना है। जहा आपका निचे के तब से पानी ऊपर के टब में जायेगा। वहा से फिर वह जाली में चला जायेगा।
  • अब आपका कूलर तैयार है इसे आप अच्छा सा कलर दे सकते है। कलर देने के बाद आपका कूलर अब तैयार है। अब आपको उसके लिए एक पानी तब बनाना है जहा पानी भरा रहेगा। इसके लिए एक कूलर के साइज का तब बनाना है जो कम से कम १० लीटर तक का होना चाहिये। इस तरह आप एक कूलर बना सकते है।

कूलर बनाने के बिज़नेस में कितनी इन्वेस्टमेंट है?

कूलर के बिज़नेस में आपकी इन्वेस्टमेंट कम या ज्यादा हो सकती है। इसमें कोई फिक्स नहीं की आपकी इतनी इन्वेस्टमेंट लगने ही लगने वाली है। ये इस बात पर निर्भर करती है की आप कितने कूलर बनाते है। आप बहुत से कूलर की मैन्युफैक्चरिंग करना चाहते है तो ज्यादा इन्वेस्टमेंट है। आप छोटे लेवल मतलब आर्डर बेस पर भी कूलर बनवा सकते है।

इस बिज़नेस में आपको ५० हज़ार से १ लाख तक की इन्वेस्टमेंट की जरूरत है। इसमें आपको लोहा,मोटर,वायर,वूल ग्रास इन सब में इन्वेस्टमेंट लगने वाली है। मैं आपको शुरू में यही सुझाव दूंगा की आप शुरू में आर्डर बेसेस पर ही कूलर बनाने का काम करें।

कूलर बनाने के बिज़नेस की मार्केटिंग कैसे करें

इस बिज़नेस की मार्केटिंग आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीको से कर सकते है। आप न्यूज़पेपर जो की लोकल हर एक शहर का पन्ना होता है। वहा पर ऐड दे सकते है या आप ऑनलाइन फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपने शहर को टारगेट करके एड्स रन कर सकते है। दोनों ही मेथड से आपके बिज़नेस की मार्केटिंग हो सकती है।

इसमें आप मार्केटिंग के लिए कूलर का ब्रांड नाम दे सकते है। जो की आपके शॉप का नाम आप दे सकते है। इससे आपका एक लोकल कूलर का ब्रांड बन सकता है। इसके लिए आप अपना ब्रांड नेम कूलर पर लेबल के साथ लगा सकते है। उसपर आप अपना मोबाइल नंबर भी दे सकते है।

कूलर बेचने का तरीका कैसे बेचे

आप इसमें कूलर बनाने के साथ अपनी एक शॉप खोल सकते है। जहा आप खुद कूलर बनाने के साथ खुद की उसे बेच सकते है। आप चाहे तो कूलर बना कर किसी डीलर के साथ उसे बेच सकते है। नहीं तो आप सबसे आसान अपनी इलेक्ट्रॉनिक्स की शॉप में कूलर बेच सकते है। पर इसमें आपके पास पहले से इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप होनी चाहिये। तो यैसे आप बहुत से तरीको से कूलर बेच सकते है।

कूलर के बिज़नेस में कितना प्रॉफिट है?

कूलर बिज़नेस में अगर आप कूलर खुद बनाते है और बेचते है। तो एक कूलर आज ५ से ६ हज़ार तक बिकता है एक मेडियम साइज की बात करू तो और छोटा २ से ३ हज़ार। तो इस बिज़नेस में आपका प्रॉफिट मार्जिन आराम से 30% परसेंट तक है।

आप सब काट भी दो खर्चा तो भी एक ६ हज़ार के कूलर में १८०० रूपए तक कमा सकते है। आप दिन में तीन भी कूलर बेचते है। तो ६ हज़ार का कूलर इसमें आपका ३०% मार्जिन यानि एक कूलर से आपने कमाए १८०० रूपए और दिन में आपने तीन कूलर भी बेच दिए १८००*३=५४००

इसका मतलब है की आप एक दिन में ५४०० रूपए तक कमा सकते है। इस बिज़नेस में आपकी कमाई सिर्फ सीजन में होने वाली है। मतलब मार्च से जून तक इस लिए आपको इसमें काफी डिमांड और प्रॉफिट मिलने वाला है। तो दोस्तों मुझे उम्मीद है की आपको मैंने दी हुई जानकरी अच्छी लगी होगी। अगर आपको जानकरी अच्छी लगी है तो अपने दोस्तों के साथ इसे जरूरी शेयर करें।

Read More:

कूलर बिज़नेस में प्रति दिन कितना कमा सकते है?

कूलर बिज़नेस एक सीजन बेस बिज़नेस है। इस बिज़नेस में गर्मियों में कमाई कर सकते है। इसमें आप प्रति दिन ५ हज़ार रूपए तक कमा सकते है। अगर २ या ३ कूलर भी एक दिन में बेचते है।

कूलर बनाने में कितना खर्चा आता है?

आपको एक कूलर बनाने में ३ से ३.६ हज़ार तक खर्चा आता है। आप वही कूलर ५ से ६ हज़ार में बेच सकते है। अब ये तय करता है की आप इस बिज़नेस को कहा करते है।

Sharing is Caring

Leave a Comment