बर्फ का गोला बनाने का बिजनेस कैसे करे? – Gola Banane ka Business Kaise kare

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

दोस्तों अभी गर्मियों का मौसम शुरू हो चूका है। गर्मी के सीजन में ज्यादा तर लोग घर में रह कर आराम करना पसंद करते है। पर आप अगर गर्मियों में अपना खुद का बिज़नेस करना चाहते है। तो आज मैं आपके लिए एक और बिज़नेस आईडिया लेके आया हु। उस बिज़नेस का नाम बर्फ का गोला बनाने का बिज़नेस। यह बिज़नेस गर्मियो में काफी ज्यादा चलता है। बर्फ का गोला बच्चो के साथ बड़े भी पसंद करते है।

आज मैं आपको इस आर्टिकल में बताऊंगा की कैसे आप इस बिज़नेस को कर सकते है। इस बिज़नेस को करने के लिए आपको कुछ चीज़ो की जरूरत होगी। इस बिज़नेस में आपको कुछ रॉ मटेरियल और मशीन की जरूरत भी होगी। आज मैं आपको इस बिज़नेस के बारेमे A to Z जानकारी देने वाला हु।

बर्फ का गोला बनाने का बिजनेस कैसे करे?

बर्फ का गोला क्या है?

आप ज्यादा तर लोगो को पताही होगा की बर्फ का गोला क्या पर अगर नहीं पता तो मैं बता देता हु। बर्फ का गोला यानि बर्फ को बारीक पिसा जाता है। फिर उसे एक गिलास में दाल दिया जाता है जिससे उसे उस गिलास का आकर आता है। बाद में उसमे अच्छे फ्लैवर के कलर को डाला जाता है। जैसे की Mango,काला खट्टा,स्ट्रॉबेरी तो वह एक बर्फ का गोला कहलाया जाता है। ये स्वाद में बड़ा अच्छा लगता है इस लिए इसे बच्चे भी बहुत पसंद करते है।

बर्फ का गोला बनाने के लिए लगने वाले रॉ मटेरियल?

बर्फ का गोला बनाने के लिए आपको कुछ रॉ मैटेरियल्स की जरूरत होगी।

  1. बर्फ (गोला बनाने के लिए)
  2. डिस्पोजेबल ग्लास
  3. डिस्पोजेबल चम्मच
  4. डिस्पोजेबल बाउल (कटोरी)
  5. लकड़ी की स्टीक्स
  6. पीने का पानी
  7. खट्टे मिटे सिरप
  8. प्लास्टिक के पाउच
  9. रेड़ी (ठेला गाड़ी)

बर्फ का गोला बनाने के लिए लगने वाली मशीन क्या है?

बर्फ का गोला बनाने के लिए आपको बर्फ को क्रश करने के लिए  Ice Gola Making Machine की जरूरत होगी। इस मशीन को आप चाहे तो खरीद सकते है या किराये पर भी ले सकते है। इस मशीन में भी २ तरीके की मशीन आती है। एक मैन्युअल और दूसरी ऑटोमैटिक। दोनों भी मशीन बिलकुल सेम है बस मैन्युअल मशीन में आपको अपने हाथ से व्हील को घुमा के बर्फ को क्रश करना होगा। आटोमेटिक मशीन में आपको हाथ से व्हील घुमाने की जरूरत नहीं है।

आटोमेटिक मशीन में वह मशीन बिजली पर चलती है। मैन्युअल मशीन की किंमत ५ हज़ार तक है। वही ऑटोमैटिक मशीन की किंमत १० हज़ार तक आपको पड़ सकती है। अगर आप इस बिज़नेस को अभी शुरू ही कर रहे है। तो मैं आपको कहूंगा की मैन्युअल मशीन से शुरू करे जैसे आपके ग्राहक बढ़ते है। तब आप ऑटोमैटिक मशीन ले सकते है। यह दोनों मशीन ऑनलाइन Indiamart पर उपलब्ध है।

बर्फ का गोला कैसे बनाया जाता है?

गोला बनाने के लिए आवश्यक सामग्री (एक गोला बनाने की )

  • 20 आइस क्यूब
  • 5 चम्मच रोज सिरप/ रूह अफजा
  • 5 चम्मच खसखस सिरप
  • 5 चम्मच ऑरेंज स्क्वैश
  • एक चौथाई चम्मच काला नमक
  • आइस क्रीम स्टिक
  • गोले के लिए कांच का छोटा गिलास

गोला बनाने की प्रक्रिया (एक गोला बनाने की)

  • सबसे पहले आइस क्यूब को ग्राइंडर जार में डाल कर क्रश कर लें. इसमें नमक भी डाल दें.अब इसे एक बड़े बाउल में निकाल लें.
  • गिलास में पहले कुटी हुई बर्फ डालें और फिर इसके बीच में आइसक्रीम स्टिक फंसा दें.
  • फिर इसमें बर्फ डालें और ऊपर से दबाते रहें ताकि गोला अच्छी तरह गिलास में जम जाए.
  • अब स्टिक को हल्के हाथ से घुमाते हुए गिलास से निकाल लें और इस पर खसखस, रोज सिरप और ऑरेंज स्क्वैश डालकर सर्व करें.
  • मनचाहे कलर के लिए आप अलग-अलग सिरप इस्तेमाल कर सकते हैं. ये मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे.

गोला बनाने के बिज़नेस में लगने वाली इन्वेस्टमेंट कितनी है?

इस बिज़नेस को आप २० से २५ हज़ार रुपये की राशि में शुरू कर सकते है। इस बिज़नेस आपको पैसे लगने वाले है बर्फ गोला बनाने की मशीन में और गोला बनाने के सामग्री में। तो यह सब आपको १० से १२ हज़ार में मिल जाएगा। आप इसे किसी मार्केट से आसनी से खरीद सकते है।

आपको इस बिज़नेस में रेड़ी (ठेला गाड़ी) की जरूरत भी होगी। यह आप रेंट पर भी ले सकते है इसका रेंट ५० से १०० रुपये दिन का होगा। इतने सामन के साथ इस बिज़नेस को शुरू कर सकते है। बाकी के पैसे आपको छोटे मोठे सामन के लिए चाहिए होंगे। जैसे बोर्ड बनाने के लिए और भी थोड़े टाइम तक सामन लाने के लिए।

गोला बनाने के बिज़नेस में प्रॉफिट कितना है?

इस बिज़नेस में आपको कितना प्रॉफिट हो सकता है। हम अब इस बात पर भी डिसकस करते है। आप अगर दिन के १०० गोला भी बेचते है सुरु में जो की बहुत आसान है। तो आप एक गोला १० से १५ रुपये बेचते है और अच्छा गोला जो की बिना मिलावट वाला देते है। फिर भी आप दिन के १५०० रुपये कमा सकते है और ५०० आपकी लागत के पकड़ ले।

फिर भी आपको इस बिज़नेस में दिन १००० का प्रॉफिट हो सकता है। ये सिर्फ मैंने आपको कम से कम बताया है। लोग दिन के २०० से ३०० गोला भी बेचते है। गर्मियों में तो बहुत गोला बिकते है। तो आप इस बिज़नेस से १००० दिन के यानि महीने के ३० हज़ार तक भी कमा सकते है। बस एक बात का ध्यान दे की ये बिज़नेस सिर्फ गर्मियों में भी ज्यादा चलता है बाद में इसकी डिमांड कम होती है।

गोला बनाने के बिज़नेस में सफल कैसे बने

किसी भी बिज़नेस को हम करते है पैसे कमाने के लिए। आप गोला बनाने के बिज़नेस में कैसे सफल बन कर पैसे कमा सकते है। ये मैं अभी आपको बताने वाला हु। इसमें बस आपको एक बात ध्यान में देनी है। आपको गोला के क्वालिटी के साथ कोई भी समझौता नहीं करना है।

आपको लोगो का ट्रस्ट हाशिल करना है और आप अच्छी क्वालिटी दे सकते है। अब अच्छी क्वालिटी का मतलब है की अच्छी बर्फ जो की लोगो के सेहद के लिए हानिकारक न हो। खट्टे मिटे सिरप बनाने के लिए शुगर यानि शक्कर का उपयोग करे।

आप कुछ स्पेशल गोला भी बना सकते है। जिसमे आप ड्राई फ्रूट जैसे काजू,बादाम का उपयोग करे लोग इसे भी पसंद करते है। जैसी ही आप अपने गोला की क्वालिटी अच्छी करेंगे वैसे ही वर्ड ऑफ़ माउथ से आपकी अच्छी मार्केटिंग होगी।

Read more:

गोला बनाने के बिज़नेस में कितनी कमाई है?

इस बिज़नेस में आप अगर शुरू में १०० गोला भी बेचते है। तो आप दिन के १००० कमा सकते है यानि महीने के ३० हज़ार के आसपास आप कमा सकते है।

गोला बनाने का बिज़नेस कौन कर सकता है?

इस बिज़नेस को कोई भी पुरुष या महिला कर सकती है या कर सकता है। आप इसे साइड बिज़नेस के तौर पर भी ले सकते है।

Sharing is Caring

Leave a Comment