आइसक्रीम बनाने का व्यापार कैसे शुरू करें (2024)

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

आइसक्रीम खाना हम सब को पसंद है गर्मियों में आइसक्रीम का मज़ा ही कुछ अलग है। हम सब गर्मियों में आइसक्रीम खाना बहुत पसंद करते है। इसके साथ आइसक्रीम की डिमांड भी गर्मियों में काफी बढ़ जाती है। आज मैं आपको बताने वाला हु कैसे आप इस गर्मियों के मौसम में अपना आइसक्रीम बनाने का काम शुरू कर सकते है।

मैं आज आपको खुद की आइसक्रीम पार्लर कैसे शुरू कर सकते है। यह जानकरी देने वाला हु साथ में मैं आपको यह भी बताने वाला हु। आप आपका खुद का आइसक्रीम का ब्रांड कैसे मार्किट में ला सकते है। इन दोनों तरीको से आप कैसे बिज़नेस कर सकते है यह जानकरी आपको आज मिलने वाली है।

आइसक्रीम बनाने का व्यापार कैसे शुरू करें?

आइसक्रीम का बिज़नेस एक काफी अच्छा मुनाफा देने वाला बिज़नेस है। इसे आप चाहे तो खुद की आइसक्रीम पार्लर शुरू करके स्टार्ट कर सकते है। आप चाहे तो खुद का एक आइसक्रीम का ब्रांड बना सकते है। जो आगे आइसक्रीम कप जो १०,२०,५० रूपए या उससे ज्यादा के मार्किट में सेल होते है। दोनों तरीके से भी आप इस बिज़नेस को कर सकते है।

आइसक्रीम पार्लर क्या है?

आइसक्रीम पार्लर में आप या तो अपने पार्लर में आइसक्रीम बनाते है। या आप पैकिंग की आइसक्रीम बेचते है जो कस्टमर की डिमांड है उस हिसाब से। आइसक्रीम पार्लर में आपको कस्टमर को बैठने के लिए जगह की जरूरत भी होती है। इसमें आपको टेबल,खुर्ची इन सब की जरूरत होती है। आइसक्रीम पार्लर में आपको डीप फ्रीज और भी बाकी उपकरण की जरूरत होती है।

आइसक्रीम मैन्युफैक्चरिंग क्या है?

आइसक्रीम मैन्युफैक्चरिंग इसमें आप आइसक्रीम को बनाते है और मार्किट में बेचते है। इसमें आपको आइसक्रीम बनाने से लेकर पैकिंग,डिस्ट्रीब्यूशन,मार्केटिंग ये सब आपको देखना होता है। जैसे आप देखते होंगे की बड़े बड़े ब्रांड के आइसक्रीम के कप आते है। वैसे ही आइसक्रीम के कप की मैन्युफैक्चरिंग आप छोटे लेवल से शुरू कर सकते है। इसमें आपको थोड़ी इनवस्टमेंट ज्यादा लग सकती है। आखिर मैं आपको यह भी बताऊंगा की कैसे आप इसे कम बजट में सुरु कर सकते है।

आइसक्रीम बनाने के बिज़नेस की मार्केट रिसर्च करें?

आइसक्रीम का बिज़नेस हो या किसी और का आपको उसमे मार्केट रिसर्च करना बहुत जरूरी है। मार्केट रिसर्च से आपको मार्केट में किस चीज़ की डिमांड है उसका पता चलता है। साथ में कस्टमर को कोनसी चीज़े पसंद है यह भी आपको पता चलता है।

इसके लिए बस आपको थोड़ा मार्केट में जाना है और देखना होगा फ्लेवर की आइसक्रीम मार्केट में बिक रही है या लोग पसंद कर रहे है। आज लोगो को वनीला आइसक्रीम के साथ स्ट्रॉबेरी,चॉकलेट चिप,बटर स्कॉच ये सब आइसक्रीम पसंद आती है। तो आप इन्हे बना सकते है।

आइसक्रीम को बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री?

आइसक्रीम बनाने के आपको फूल फैट क्रीम,दूध,चीनी,ड्राई फ्रूट्स,नमक,वैनिला एसेन्स, GMS पॉवडर, CMS पाउडर ये सब सामग्री चाहिये इसे आप ऑनलाइन या ऑफलाइन मार्किट से खरीद सकते है।

आइसक्रीम बनाने और पैकिंग में लगने वाली मशीन?

आइसक्रीम बनाने के लिए आपको बेसिक मशीन की जरूरत है। जो की आपके घर में भी मिल जाती है पर अगर आप इसे बड़े लेवल पर करते है। तो आपको उन मशीन में ज्यादा कैपेसिटी चाहिए तो आप अपने बिज़नेस के हिसाब से कम या ज्यादा कैपेसिटी वाली मशीन ले सकते है।

आइसक्रीम बनाने के लिए लगने वाली मशीन:

  • फ्रिज (ज्यादा कैपेसिटी वाला)
  • मिक्सर
  • थर्मोकोल आइस कूलर बॉक्स
  • कूलर कंडेंसर
  • ब्रिने टैंक और इत्यादि

आइसक्रीम कप मैन्युफैक्चरिंग के लिए लगने वाली मशीन:

१. Paper cup making machine (Cup Size: 45-250 ml, Speed(Cone/minute): 50-55 /min)

२. Ice Cream Cup & Cone Filling Machine (Speed: Depend Machine Price)

आइसक्रीम बनाने की प्रोसेस क्या है?

  1. सबसे पहले क्रीम, दूध, और चीनी को डाल कर उसे अच्छे से मिला दे।
  2. फिर उसमे वनीला एसेन्स डाल कर मिला दे।
  3. आप चाहे तो जिपलॉक के जगह के जगह पे प्लास्टिक का भी इस्तेमाल कर सकते है। और इसीलिए मैंने यहाँ पे दोनों का इस्तेमाल कर रही हु।
  4. तो यहाँ पे एक कटोरे में प्लास्टिक को रख ले ताकि दूध के को डालते समय परेशानी ना हो |फिर दूध को डाल दे |
  5. फिर उसे किसी रबर बंद से अच्छे से बंद कर ले।
  6. अब हम जिपलॉक में आधी बर्फ को डाल देंगे और फिर उसमे 2 चम्मच नमक डाल दें |(अगर आप यहाँ पे पकास्टिक का इस्तेमाल करना चाहे तो थोड़ा सा बड़ा प्लास्टिक का इस्तेमाल करे)
  7. फिर दूध वाले पैकेट को डाल दे।
  8. और उसके ऊपर से बाकि बर्फों को डाल कर बही नमक को भी डाल दे। फिर जिपलॉक को बंद कर दे।
  9. फिर उसे किसी भी टावल से चारो तरफ से अच्छे से ढक दे।
  10. फिर उसे 5-7 मिनट तक उसे जोर-जोर इसे हिलाये।
  11. फिर दूध वाले पैकेट को जिपलॉक बैग से निकाले और आप देखेंगे कि आपको आइसक्रीम अच्छे से जम गयी है।
  12. फिर उसे खोले और उसे किसी प्लेट या कटोरे में निकाल ले।
  13. फिर उसे थोड़ा सा ड्राई फ्रूट्स से सजा सकते है और आपकी आइसक्रीम तैयार है। Cr:recipesinhindi.net

आइसक्रीम बनाने के व्यापार में लगने वाले लाइसेंस?

किसी भी खाने के रिलेटेड बिज़नेस के लिए आपको एफएसएसएआई से लाइसेंस लेने की जरूरत होती है। आइसक्रीम बिज़नेस के लिए आपको एफएसएसएआई की ऑफिसियल वेबसाइट पर रजिस्टर करना होता है। इसके एफएसएसएआई देखती है की आप किस तरह की आइसक्रीम या खाने का बिज़नेस करते है। अगर उन्हें सब कुछ अच्छा लगता है तो ऊह आपको इसका लाइसेंस दे देते है।

आइसक्रीम बनाने के व्यापार की मार्केटिंग कैसे करें?

किसी भी बिज़नेस को आप बिना मार्केटिंग नहीं कर सकते है। आइसक्रीम की शॉप की मार्केटिंग आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीको से कर सकते है। इसके लिए आप न्यूज़पेपर और सोशल मीडिया का उपयोग कर सकते है। आप इसके कप बनाते है तो इसके लिए आप सोशल मीडिया का उपयोग कर सकते है।

आइसक्रीम बनाने के व्यापार इन्वेस्टमेंट कितनी है?

आप इसे छोटे या मेडियम लेवल पर करते है तो इस बिज़नेस में ४ से ५ लाख तक की इन्वेस्टमेंट है। आप एक आइसक्रीम पार्लर शुरू करना चाहते है तो आपको इतनी इन्वेस्टमेंट लग सकती है। इसके अलावा आप आइसक्रीम की मैन्युफैक्चरिंग करना चाहते है तो उसमे आपको मशीन और थोड़ी मैनपावर भी चाहिए तो उसका बजट आप १० लाख के अंदर पकड़ सकते है।

आइसक्रीम के व्यापार में प्रॉफिट कितना है?

इस बिज़नेस में अच्छा प्रॉफिट है इसमें लगभग ५०% का प्रॉफिट मार्जिन एक्सपेक्ट कर सकते है। आप इसमें अगर ५० रूपए की आइसक्रीम बेचते है उसमे २५ रूपए तक आपका प्रॉफिट मार्जिन है। ५०% प्रॉफिट मार्जिन एक काफी अच्छा प्रॉफिट मार्जिन माना जाता है। आप चाहे खुद की बनाकर आइसक्रीम बेचे या किसी दूसरे की आप ५०% मार्जिन पकड़ सकते है। इसका आप महीने में इस बिज़नेस से १ लाख तक आराम से कमा सकते है।

किउ की इस बिज़नेस की डिमांड गर्मियों में काफी ज्यादा होती है। तो इसमें आपको गर्मियों में ही अच्छा प्रॉफिट यानि कमाई हो सकती है। आप अब मुझे बताये की ये बिज़नेस आपको कैसा लगा। आपके कोई सवाल होंगे तो आप मुझे कमेंट में पूछ सकते है।

Read More:

आइसक्रीम का बिजनेस कैसे करें?

आइसक्रीम पार्लर आप बड़ी आसनी से ५०० Sqaure Feet की जगह में शुरू कर सकते है। इसमें आपको जगह का चयन करने की जरूरत है। बाद में आप इंटीरियर डिज़ाइन कर सकते है। जब आपकी शॉप बन कर तैयार हो जाए तब उसमे आइसक्रीम का माल भर सकते है। इस तरह आपका आइसक्रीम का बिज़नेस शुरू हो सकता है।

आइसक्रीम बनाने वाली मशीन की कीमत?

आइसक्रीम बनाने की मशीन आपको 1-2 लाख के अंदर आपको मिल जाएंगी। आप अगर आइसक्रीम पैकिंग और कप फिलिंग मशीन की बात करे तो वह ६ से ७ तक की है।

Sharing is Caring

Leave a Comment