सोशल मीडिया से पैसे कैसे कमाएं 2024

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

सोशल मीडिया हम सब की ज़िंदगी का एक बड़ा हिस्सा है। हम सब सोशल मीडिया यूज़ करते है। हम अपने दोस्तों के साथ कनेक्ट करने के लिए इस सोशल मीडिया को यूज़ करते है। आज पूरी दुनिया में करोडो लोग सोशल मीडिया यूज़ करते है। इसी वजह से आज brands भी सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे है।

यैसे में आप सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाकर यहाँ से पैसे कमा सकते है। इस पोस्ट से हम social media se paise kaise kamaye इस बारेमे पूरी जानकारी लेंगे।

सोशल मीडिया क्या है?

सोशल मीडिया का मतलब होता है। जो आप इंटरनेट की मदत से लोगों के साथ कनेक्ट करते है। जिस प्लेटफार्म के जरिये हम लोगों से कनेक्टेड रहते है। इसे सोशल मीडिया कहा जाता है। सोशल मीडिया से लोग एक दूसरे के साथ कनेक्टेड फील करते है।

इसके अलावा इससे सोसाइटी में क्या चल रहा है। इसके बारेमे भी हमे काफी जानकारी मिलती है। सोशल मीडिया पर लोग अपने अपने opinion रखते है। जिन्हे हम पढ़ सकते है या चाहे तो उसपर कमेंट या रियेक्ट भी कर सकते है।

जैसा मैंने आपको कहा की सोशल मीडिया पर लोग होते है। जहा लोग होते है वहा brands और business भी होते है। तो सोशल मीडिया पर खुद का कंटेंट बनाकर पैसे कमाए जा सकते है।

सोशल मीडिया से पैसे कैसे मिलते है

सोशल मीडिया से पैसे कैसे कमाए। इस बारेमे जानने से पहले आपको जानना होगा सोशल मीडिया पैसे किउ देता है। हम सब को पता है की पैसा तभी कमाया जा सकता है। जब हम लोगों को कोई value देते है। तो सेम सोशल मीडिया पर आपको तभी पैसे मिलते है।

जब आप सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाते है। सोशल मीडिया से अगर आपको फ्री और oragnic तरीके से पैसे कमाने है। तो आपको सोशल मीडिया पर कंटेंट डालना होगा।

सोशल मीडिया काम कैसे करता है

सोशल मीडिया कंपनिया एक बिज़नेस चला रही है। सोशल मीडिया कम्पनिया जैसे facebook, youtube, instagram, twitter यह सभी business कर रही है। अब हमे सबसे पहले यह समझना होगा। सोशल मीडिया एप्प्स कैसे पैसे कमाती है। तो यह सोशल मीडिया कंपनिया एड्स से पैसे कमाती है।

आज के समय में सबसे क़िमती चीज़ Attension है। तो सोशल मीडिया को पैसे कमाने के लिए लोगों का Attension चाहिए। अब सोशल मीडिया पर Attension लाने की ज़िम्मेदारी क्रिएटर्स की होती है। सोशल मीडिया पर कोई वैसे ही नहीं जाता है।

हर एक सोशल मीडिया की खास चीज़ होती है। उसे देखने के लिए लोग सोशल मीडिया पर जाते है। पर इन सब को हम content कहते है। यह content अलग अलग फॉर्म में हो सकता है। जैसे facebook पर images चलते है। instagram पर reels और post चलते है। youtube पर videos चलते है।

तो इन्हे हम content ही कहते है। तो social media कंपनी खुद कंटेंट नहीं बनाती है। सोशल मीडिया पर हम जैसे लोग ही कंटेंट बनाते है। तो हम कह सकते है की सोशल मीडिया हमारे ही content से पैसे कमाते है।

लोग सोशल मीडिया पर content देखने आते है। सोशल मीडिया लोगों को लोगों का content दिखाता है। इस content के बिच बिच में वह एडवरटाइजर के एड्स भी दिखाता है। अब इससे सोशल मीडिया की कमाई होती है।

अब यहाँ तक आपको समझ में आया होगा। आप भले ही सोशल मीडिया फ्री में यूज़ कर रहे है। पर सोशल मीडिया कंपनिया एड्स से पैसे कमा रही है।

पर यहाँ आपको दो बाते समझ में नहीं आयी होगी। सोशल मीडिया कंपनिया कैसे पैसे कमाती है। आपने इसको समझ लिया पर जो लोग सोशल मीडिया पर कंटेंट बना रहे है। उन्हें कैसे पैसे मिलते है।

  • क्रिएटर्स को पैसे कैसे मिलते है

तो सोशल मीडिया पर क्रिएटर्स को कैसे पैसे मिलते है। तो देखा जाये तो सोशल मीडिया कंपनिया को क्रिएटर के content से ही पैसे मिल रहे है। क्रिएटर्स कंटेंट पोस्ट करते है उसे देखने लोग आते है। जब लोग आते है तो brands एड्स दिखाने के सोशल मीडिया को पैसे देती है।

तो अब यहाँ सोशल मीडिया को लोगों को पैसे देने चाहिए। तो मैं आपको बता दू की सोशल मीडिया direct और indirect तरीके से creators को पैसे देती है। पर किस बेस पर देती है। इसे समझना भी बहोत जरूरी है और कितना देती है। क्या जो लोग सोशल मीडिया पर कंटेंट डालते है उन सभी को पैसे मिलते है।

तो नहीं सभी लोगों को पैसे नहीं मिलते है। सोशल मीडिया पर वही लोग पैसे कमाते है। जो सोशल मीडिया को क्या चाहिए इसे समझते होंगे।

देखिये यह आर्टिकल काफी deep जानकारी आपको दे रहा है। तो प्लीज इसे आप पुरे ध्यान से पढ़िए। मैं आपको मेरा 4 साल का एक्सपीरियंस इस आर्टिकल में दे रहा हु।

सोशल मीडिया पर किस बात के पैसे मिलते है

अब सोशल मीडिया किसे पैसे देती है। इसे समझने से पहले यह समझ लीजिये। सोशल मीडिया पर पैसे किस बात के मिलते है। सोशल मीडिया आपको व्यूज के पैसे देता है। यह मैं आपको डायरेक्ट तरीका बता रहा हु। तो डायरेक्ट तरीके में सोशल मीडिया से आप व्यूज के पैसे ले सकते है।

मतलब की जो आपका कंटेंट है। जब उसे लोग देखते है। तो सोशल मीडिया उसपर एड्स दिखाता है। तो उसका कुछ परसेंटेज आपको भी देता है।

अब सोशल मीडिया किसका कंटेंट ज्यादा दिखाता है। तो सोशल मीडिया कंपनिया उसका content ज्यादा दिखाती है। जो इंसान उन्हें क्या चाहिए यानि सोशल मीडिया कंपनी को क्या चाहिए। इसके साथ लोगों को क्या चाहिए। इन दोनों को समझकर कंटेंट बनाता है।

सोशल मीडिया कंपनी का सबसे बड़ा मकसद है। उनके प्लेफॉर्म पर ज्यादा से ज्यादा लोग ज्यादा टाइम तक रुकने चाहिए। अब जिसका कंटेंट इन बातों का ध्यान रखता है। तो उस कंटेंट को सोशल मीडिया कंपनी प्रमोट करती है। तो इस बात को सबसे पहले आपको समझ में लेना है।

सोशल मीडिया से पैसे कैसे कमाए

सोशल मीडिया से पैसे कमाने के लिए सबसे पहले आपको सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाना शुरू करना चाहिए। content का मतलब होता है। images, videos, audio podcast, text content कुछ भी आपको content बनाना होगा। आप कोई भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म को पकड़ सकते है।

content हमेशा एक niche फोकस ही आपको पोस्ट करना चाहिए। आप अगर शुरू में पैसे कमाने के लिए content बनाते है। तो आप Youtube और Instagram से कंटेंट की journey शुरू कर सकते है। अब आपने content बनाना शुरू कर दिया है। अब आपको अपने कंटेंट पर व्यूज लाने है।

व्यूज लाने के लिए मैंने आपको बताया है आपको सोशल मीडिया का algorithm समझना होगा। इससे भी ज्यादा जरूरी आपको audience को समझना होगा। आप जितना ज्यादा audience को समझते जायेंगे। आप समझ लीजिये आपने उतना ही algorithm भी समझ लिया है।

आप लोगों की अपने content से मदत करते है। आप उनकी problem solve करते है। आप उन्हें Entertainment देते है। तो बदले में लोग आपके कंटेंट को शेयर करते है। लाइक, कमेंट, फॉलो यह सब करते है। इससे आपको reach मिलती है। सोशल मीडिया पर grow करने के लिए audience engagement ही fuel होता है।

जैसे ही आप सोशल मीडिया पर audience यानि followers लाते है। तो इसके बाद आप इनकी मदत से काफी सारे तरीकों से पैसे कमा सकते है।

सोशल मीडिया से पैसे कमाने के तरीके

एड्स

जैसे आप सोशल मीडिया पर व्यूज और followers लाना शुरू करते है। तो एड्स की मदत से पैसे कमा सकते है। जैसे आप blog पर ट्रैफिक आने के बाद एड्स दिखाकर पैसे कमा सकते है। youtube पर वीडियो पर एड्स आते है। तो इसमें से कुछ परसेंटेज youtube क्रिएटर को देता है।

इस तरह हर एक प्लेटफार्म आपको एड्स से पैसे कमाने का मौका देता है। twitter भी आपके tweet के comment में एड्स आते है। इसके पैसों में से कुछ पैसे आपको देता है। तो एड्स एक बड़ा जरिया होता है। इसकी मदत से भी पैसे कमा सकते है।

एफिलिएट मार्केटिंग

आप सोशल मीडिया पर एफिलिएट मार्केटिंग से भी पैसे कमा सकते है। आज के समय में हर एक niche के affiliate program होते है। तो आप अपने niche के रिलेटेड प्रोडक्ट को प्रमोट करना शुरू कर सकते है। जैसे ही कोई आपके लिंक से प्रोडक्ट्स को buy करते है।

तो आपको एक affiliate commission दिया जाता है। जो 5% से 10% के बिच में डिपेंड करता है। तो एफिलिएट मार्केटिंग भी एक अच्छा तरीका है। एफिलिएट मार्केटिंग में सिर्फ वही प्रोडक्ट्स को प्रमोट कीजिये। जो आप खुद यूज़ करना चाहते है। मतलब की अच्छे प्रोडक्ट्स को ही प्रमोट कीजिये।

स्पॉन्सरशिप

जैसे आपके कंटेंट पर व्यूज आना शुरू होते है। तो आपको नये followers भी मिलते है। तो brands भी आपको देखते है। इस वजह से आपको brand से स्पोंसरशिप मिलने के भी चांसेस होते है। जैसे काफी सारे brand क्रिएटर के साथ में collaboration करते है।

ब्रांड प्रमोशन काफी सारे क्रिएटर का बड़ा कमाई का जरिया होता है। ब्रांड प्रमोशन में आपको brands के product को pramote करना होता है। इसके बदले में ब्रांड आपको पैसे देते है। अब कम followers वाले अकाउंट को भी brand स्पॉन्सरशिप देते है। तो आपको सिर्फ क्वालिटी कंटेंट बनाने पर ध्यान देना है।

प्रोडक्ट और सर्विसेस

आप खुद के प्रोडक्ट्स को सर्विसेस को भी अपने followers को बेच सकते है। जैसे आपका कोई खुद का बिज़नेस है। तो आप खुद के business की मार्केटिंग अपने सोशल मीडिया पर कर सकते है। इससे आपको नए कस्टमर मिलेंगे। तो आप अपने बिज़नेस से पैसे कमायेंगे।

जिसमें आपके सोशल मीडिया का हाथ होगा। अगर आपके पास कोई खुद का बिज़नेस नहीं है। तो आप अपना कोई product बनाकर भी उसे सोशल मीडिया पर प्रमोट करके बेच सकते है। इसी तरह से आप कोई सर्विस जानते है। तो उसे लोगों को सोशल मीडिया से देना शुरू कर सकते है।

आप कोई फिजिकल प्रोडक्ट नहीं बनाना चाहते है। तो आप डिजिटल प्रोडक्ट बनाकर बेच सकते है। जैसे अपना कोई online course या ebook बनाकर उसे सोशल मीडिया पर sell कर सकते है। आप अब यह खुद सोच सकते है। आप खुद का प्रोडक्ट अपने सोशल मीडिया पर बेचना चाहते है या किसी दूसरे ब्रांड का फायदा दोनों में भी होता है।

Sharing is Caring

Leave a Comment