ईबुक क्या है? Ebook से पैसे कैसे कमाये (2023)

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

जैसे जैसे जमाना बदल रहा है वैसे वैसे चीज़े भी बदल रही है। हम पहले फिजिकल बुक पढ़ते थे चाहे वह स्कूल की हो या कोई सेल्फ हेल्प बुक हो। पर आज के समय में Ebook का जमाना आ गया है । Ebook बनाने में काफी आसान होती है और इसे कोई भी मोबाइल या लैपटॉप से बना सकता है।

Ebook आप खुद से बना सकते है जो physical book होती है उसे पब्लिश करना मुश्किल होता है। इसके लिए आपको सबसे पहले एक publisher चाहिए होता है तब जाकर आप अपनी बात लोगों तक पोहचा सकते है। पर Ebook आप अपने लैपटॉप के कीबोर्ड लिखना शुरू करके online platform पर बेच सकते है।

ईबुक क्या है? (ebook kya hai)

ebook का फुल फॉर्म होता है electronic book या digital file ebook. हम किसी भी स्क्रीन या डिजिटल डिवाइस में डाउनलोड करके पढ़ सकते है। ebook बनाने में आसान होती है और इसमें आपको कोई inventory की टेंशन नहीं होती है। आप एक ebook बनाकर उसे कितने भी बार बेच सकते है।

ebook passive income कमाने का तरीका है। तो आगे हम जानेंगे की कैसे आप ईबुक लिख सकते है और ईबुक बनाकर पैसे कमा सकते है। ebook से पैसे कमाने के लिए आपको ebook बेचनी पड़ेगी। तो आप ebook कैसे बेच सकते है इसके बारेमे भी हम बात करेंगे।

ईबुक कैसे बनाये (Ebook kaise banaye)

1. ईबुक के टॉपिक सोचिये

ईबुक कैसे बनाये इसके पहले आपके मन ये सवाल आना चाहिए। ईबुक किस टॉपिक पर बनाये। आप अपनी ईबुक किसी एक टॉपिक पर बना सकते है। जैसे हमारी भी एक Instagram Marketing Ebook है। इसमें हमने इंस्टाग्राम से पैसे कैसे कमाये इसके बारेमे जानकरी दी है।

इसी तरह आपको सबसे पहले ये देखना होगा की आपको किस टॉपिक में नॉलेज और एक्सपीरियंस है। आप अपना नॉलेज और एक्सपीरियंस ही दूसरे लोगों के साथ अपनी ईबुक में शेयर करते हो। इसके अलावा अगर आपको किसी चीज़ की नॉलेज नहीं है। तो आप अपने इंट्रेस्ट के टॉपिक पर ईबुक बना सकते है।

पर एक बात का ध्यान रखना की सिर्फ बनाने के लिए ईबुक बिलकुल मत बनाना। कुछ लोग पैसे कमाने के लिए ईबुक बनाते है। आप ईबुक से पैसे कमा सकते है इसके कोई बुरी बात नहीं है। पर अगर आप लोगों को कुछ वैल्यू नहीं दे रहे है अपने ईबुक से और सिर्फ पैसे कमा रहे है। तो आपको यैसा नहीं करना है ईबुक से वैल्यू देनी है।

ईबुक कैसे लिखें (Ebook kaise likhe)

एक बार आपका टॉपिक तय हो जाने के बाद आप ईबुक लिखना शुरू कर सकते है। ईबुक लिखते वक़्त सबसे पहले अपनी एक outline तैयार करें। outline का मतलब यह है की यैसे pointer लिख ले जो आप अपने ebook में समझाने वाले है। इससे आपको ईबुक कैसे लिखनी है किस तरह से बाते explain करनी है।

अलग अलग पॉइंट्स को आपस में कैसे कनेक्ट करना है। इसके रिलेटेड काफी हेल्प होगी तो एक pointer outline जरूर बनानी है। मैंने मेरी ईबुक जब बनायीं थी उस वक़्त कैसी outline तैयार की थी इसकी मैं आपको एक फोटो दे दूंगा। outline बनने के बाद आपको अब ईबुक लिखने की सुरूवात करनी है।

ईबुक लिखने के लिए google docs इस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करें। ebook का फॉर्मेट कुछ इस तरह होता है। ईबुक के ऑथर का सबसे पहले introduction आता है। इसके बाद ईबुक में क्या क्या होने वाला है यह chapter के हिसाब से होता है। इसके बाद ebook शुरू होती है।

ईबुक कैसे लिखनी है ये अब आपको देखना है। किउ की हर किसी के लिखने का तरीका अलग होता है। सिर्फ ध्यान में ये रखे की लिखने का तरीका simple हो और अपने target audience को ध्यान में रखकर ईबुक लिखना शुरू करो। आप ईबुक में example या भाषा का उपयोग उनके हिसाब से करें की उन्हें अच्छे से समझ में आना चाहिए।

ईबुक आप हिंदी, इंग्लिश, मराठी किसी भी भाषा में लिख सकते है। ईबुक लिखने के बाद उसमे infographic का यूज़ करे। इसके अलावा जब आपकी ईबुक बनकर तैयार हो जाये। तो इसके एक बार proofreading जरूर करे। अगर ईबुक में टाइम लग रहा है तो टाइम लीजिये पर वैल्यू के साथ ईबुक बनाये।

ईबुक की कवर बनाये

google docs में ईबुक लिखने के बाद अब बारी आती है। उसे फाइनल पब्लिश करने की इसके लिए आप canva का इस्तेमाल कर सकते है। canva में आपको ebook के template मिलते है। जिसे आप आराम से customize भी कर सकते है। ईबुक google docs से कॉपी करके आपको canva में paste करनी है।

इसमें आपको ठीक से copy and paste करना है। canva में ebook बनाते वक़्त font का खास ध्यान रखे font आपका readable होना चाहिए। ईबुक में आप kadwa नाम का font यूज़ कर सकते है। जो हमने भी हमारे ईबुक में यूज़ किया है। ईबुक बनने के बाद आपको इसके लिए कवर बनाना है। कवर आप canva से ही बना सकते है।

कवर बनाने में आपको थोड़ी क्रिएटिविटी चाहिए होगी। ईबुक कवर में आपका नाम और आपके ईबुक का नाम आना चाहिए। इसके अलावा कोई इमेज भी आप यूज़ कर सकते है। इस तरह फाइनल सभी होने के बाद आप इस ईबुक को pdf format में download कर ले। इसके बाद आपको ये ईबुक google drive में upload करनी है।

ईबुक कैसे बेचे (Ebook kaise sell kare)

अब आपकी ईबुक बनाकर तैयार है। इसे आपने google drive में अपलोड करना है। यह इस लिए जब कोई इस ईबुक को डाउनलोड करेगा तो वह कई तो अपलोड होनी चाहिए। तो google drive में अपलोड कर दीजिये और उसे anyone can view यानि public में save कीजिये।

इसके बाद आपको एक पेज बनाना है जहा आप ईबुक सेल करेंगे। आप ईबुक अगर किसी ऑनलाइन मार्केटप्लेस पर बेचना चाहते है। तो आप उसपर भी बेच सकते है इसमें आपको डायरेक्ट उस मार्केटप्लेस पर अपनी ईबुक को अपलोड करना है। यह प्रोसेस मैं उन लोगों के लिए बता रहा हु जो खुद से ईबुक बेचना चाहते है।

खुद से ईबुक बेचने के लिए आपको एक landing page बनाना होगा। इसके लिए आप razorpay का यूज़ कर सकते है। इसमें आप payement pages काफी easily बना सकते है। इसमें आपको कुछ steps फॉलो करने होंगे। जैसे सबसे पहले आपको razorpay पर अपना एक अकाउंट बनाना होगा।

अकाउंट बनने के बाद आपको razorpay.com पर जाना है। इसके बाद आपको payment pages इसपर क्लिक करना है। इसपर क्लिक करके आपके सामने create payment pages ये ऑप्शन आयेगा। इसपर भी आपको क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने कई ऑप्शन आयेंगे।

आपको create own page पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपको ईबुक के रिलेटेड इनफार्मेशन देनी है। जैसे आपके ईबुक का नाम इसके बारेमे थोड़ी निचे description में इनफार्मेशन देनी है। इसके अलावा आप अपनी कांटेक्ट डिटेल्स शेयर कर सकते है। इसे कैसे भरते है इसके लिए आप हमारा ईबुक का पेमेंट पेज देख सकते है।

इसके बाद जो सबसे जरूरी चीज़ है। वह है Payment Details और Page Settings पेमेंट में आपको कस्टमर की क्या इनफार्मेशन चाहिए जैसे email और phone number default रहता है। तो इसे यैसे ही रहने दे और amount में जितने में ईबुक सेल करनी है। वह amount डाल दे और price field में fix amount करें।

page settings में आपको पेमेंट होने के बाद किस जगह Redirect करना है इसके रिलेटेड ऑप्शन मिलेंगे। आप यही पर ही Google Drive से मिला हुआ URL यहाँ paste कर सकते है। जो आपने google drive में ईबुक जब अपलोड की थी तब आपको वह मिला। इसके बाद Save बटन पर क्लिक कर दे।

इसके बाद आपको बैक करना है और Payment Receipts में आना है। जो लोग आपकी Ebook खरीदेंगे उनको एक Receipt चली जायेगी। इसमें आप खुद की Receipts भी बना सकते है या आप Automatic Receipts भी भेज सकते है। मैं आपको कहूंगा की आप Automatic पर ही इसे रहने दे और save बटन पर क्लिक करें।

इसके बाद लास्ट step में आपको create and published page पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपको razorpay का एक url मिलेगा इसे ही आपको pramote करना है। अब हम देखते है की ईबुक को pramote कैसे करे और इससे पैसे कैसे कमाये।

ईबुक को प्रमोट कैसे करें

ईबुक से पैसे कमाने के लिए ईबुक बिकना जरूरी है। इसके लिए आपको pramotion पर ध्यान देना है। ईबुक का प्रमोशन करने के लिए आप organic or paid traffic इन दोनो को यूज़ कर सकते है। आपके पास अगर पैसे है तो आप एड्स की मदत से ईबुक बेच सकते है। पर इसमें आपकी ईबुक थोड़ी महंगी होनी चाहिए।

नहीं तो आपको एड्स चलकर नुकसान भी हो सकता है। इसके अलावा दूसरा और मेरा पसंद का तरीका है organic traffic इसमें आप content बना सकते है। जैसे blog, youtube channel, instagram page इन सब जगह पर आप ईबुक प्रमोट कर सकते है। जैसे मैंने थोड़ी देर पहले मेरी ईबुक लिंक ऐड की।

इस तरह से आप भी अपने website, youtube channel, social media पर ईबुक को प्रमोट कर सकते है। अब हम बात करते है की इससे आपकी कितनी कमाई हो सकती है।

ईबुक से पैसे कैसे कमाये

ईबुक से आप महीने के 10 से 15 हज़ार या इससे ज्यादा पैसे कमा सकते है। यह पूरा डिपेंड करता है की आप किस प्राइस पर और कितने लोगों को अपनी ईबुक बेच रहे है। आप अगर 100 रुपये के अंदर ईबुक बेच रहे है। तो इसमें आपको कम प्रॉफिट होगा। आप अगर 500 में ईबुक बेचते है तो ज्यादा प्रॉफिट होगा सीधी बात है।

पर यैसा नहीं की प्रॉफिट की वजह से आप ईबुक महंगी बेचो। इसका नुकसान भी है की आप अगर 500 की ईबुक बेचते है तो कम लोग लेंगे पर वही 100 रुपये की ईबुक है। तो इसे ज्यादा लोग खरीदेंगे इसे एक example से समझते है। आप अगर 50 रुपये की ईबुक सेल करते है।

किंमत कम होने की वजह से इस ईबुक को 500 लोग खरीदते है। तो 50×500= 25,000 आप अगर 50 रुपये की ईबुक है तो कमा सकते है। वही अगर आप 500 की ईबुक बेचते है और उसे अगर ज्यादा किंमत की वजह से सिर्फ 20 लोग buy करते है। तो इसमें 500×20= 10,000 ही कमा सकते है।

तो ईबुक ज्यादा महंगी और सस्ती दोनों नहीं रखनी। तो यहाँ सवाल आयेगा की हम हमारी ईबुक की प्राइस क्या रखे। तो इसके लिए आपको एक बात का ध्यान देना है की आप जितने भी पैसे चार्ज कर रहे है। उतने ही सामने वाले को वैल्यू मिल रही है या नहीं अगर आप 50 रुपये की ईबुक सेल करते है।

तो सामने वाले को 50 रुपये या इससे ज्यादा वैल्यू मिलनी चाहिए। इसके अलावा आप मार्केट को देख सकते है। आपके अन्य competitor ने ईबुक कितने की रखी है। इससे आपको अपनी ईबुक की किंमत रखने में हेल्प होगी। इस तरह आप ईबुक बनाकर पैसे कमा सकते है।

अन्य पढ़े:

क्या लोग सच में ebooks खरीदते हैं?

बिलकुल लोग ebook खरीदते है इसका रीज़न ये है की ebook नार्मल book की तुलना में सस्ती होती है।

ईबुक कितना पैसा कमाते हैं?

आपकी सुरुवात 10 महीना के आसपास हो सकती है। पर ebook से लोग इससे ज्यादा कमाई करते है।

Sharing is Caring

Leave a Comment