ऑनलाइन ट्यूशन से पैसे कैसे कमाएं | Earn Money by Teaching Online

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

हम सब जानते है की लॉक डाउन के बाद से सभी चीज़े ऑनलाइन शिफ्ट होने लगी थी। इससे पहले ट्यूशन ऑफलाइन हुआ करती थी। पर अब धीरे धीरे जमाना ऑनलाइन की तरफ जा रहा है। इसी लिए आप भी ऑनलाइन पढ़ना शुरू कर सकते है।

आप जो आपको आता है उस स्किल को ऑनलाइन प्लेटफार्म की मदत से लोगों को पढ़ा सकते है। जैसे digital marketing, seo, dance, arts आप कोई भी स्किल ऑनलाइन सीखा सकते है।

इस आर्टिकल में आपको ऑनलाइन पढ़ाकर पैसे कैसे कमाए। इसके बारेमे जानकारी मिलने वाली है।

ऑनलाइन ट्यूशन क्या है?

ऑनलाइन ट्यूशन में आप घर बैठे इंटरनेट की मदत से लोगों को सिखाते है। इसमें आप इंटरनेट से एक जगह बैठकर दूसरी जगह लोगों को कुछ सिखाते है। ऑनलाइन ट्यूशन आप दो तरह से ले सकते है। सबसे पहले आप लाइव क्लासेस ले सकते है।

आप अगर लाइव सिखाना नहीं चाहते है। तो आप रेकॉर्डेड कोर्स बनाकर भी बेच सकते है। online course कैसे बनाये इस बारेमे हमने भी बात की हुई है। इस आर्टिकल में हम लाइव कोचिंग से कैसे पैसे कमाए इस बारेमे देखेंगे।

ऑनलाइन ट्यूशन किस चीज़ की दी जाये

दुनिया में सभी चीज़े लोग सीखते और सिखाते है। नयी नयी चीज़ो लोग काफी तरह सीखते है। जैसे कोई नयी स्किल पैसे कमाने के लिए सीखते है। इसके अलावा स्पोर्ट्स की ट्यूशन हॉबी की तरह सीखी जाती है। कुछ चीज़े यैसी होती है जिन्हे लोग सेल्फ growth के लिए सीखते है।

जैसे मेडिटेशन या योगा यह सब self growth के लिए सीखा जाता है। तो आप सबसे पहले देखिये की आप लोगों को क्या सीखा सकते है। अब लोगों को सिखाने से पहले आपको यह देखना है। आप खुद उस चीज़ में अच्छे है या नहीं। आप उसी चीज़ को लोगों को सिखाए।

जो चीज़ आपको काफी अच्छे से आती है। आप अगर यह सोच रहे है की किस बारेमे ऑनलाइन ट्यूशन देनी चाहिए।

तो आपको सबसे पहले यह देखना होगा। आप किस टॉपिक पर knowledge रखते है। knowledge के साथ साथ आपको किस चीज़ का एक्सपीरियंस है। जिस इंसान को किसी फिल्ड में अच्छा एक्सपीरियंस होगा। तभी लोग उससे ट्यूशन या कोचिंग लेना चाहेंगे।

अब यहाँ example के लिए मान लेते है। आप digital marketing के बारेमे जानते है। तो आपको सबसे पहले यह देखना होगा। आप digital marketing की knowledge रखते भी या नहीं। नॉलेज के साथ यह भी देखना चाहिए आपको उसमे कितना एक्सपीरियंस है।

इसके बाद आपको देखना होगा जो चीज़ हम लोगों को सीखा रहे है। उस चीज़ को लोग सीखना चाहते है या नहीं। इसे market demand कह सकते है। आप जिस चीज़ की ट्यूशन लोगों को दे रहे है। उसे सीखने में लोग कितना इंट्रेस्टेड है। इससे भी ज्यादा जरूरी क्या उस स्किल को सीखने के पैसे भी देंगे।

तो इसका पता आपको कुछ tools का इस्तमाल करके चलता है। जैसे google trends से पता चलता है की कितने लोग एक स्किल या टॉपिक में इंट्रेस्टेड है। इसके अलावा कुछ प्लेटफॉर्म्स है जहा से आपको यह पता चल सकता है की लोग इस स्किल को सीखने के लिए कितना पैसा चार्ज करता है।

आप अगर लाइव पढ़ाना चाहते है। तो इसमें आपको per hour के हिसाब से चार्ज करना होता है। आप जो ऑनलाइन रेकॉर्डेड कोर्स बेचते है। उसकी किंमत कम होती है। रेकॉर्डेड कोर्स में आपको एक बार कोर्स बनाना होता है। इसके बाद जो उसे खरीदता है। वह कोर्स के पैसे देकर सीखना शुरू कर सकता है।

लाइव ट्यूशन कैसे पढ़ाये

अब आपको किस बारेमे दूसरों को ट्यूशन देनी है। इस बारेमे समझ में आया होगा। अब हम देखेंगे की लाइव ट्यूशन या क्लास कैसे लिया जाये। तो इसके लिए आपको कुछ सॉफ्टवेयर की जरूरत होगी। इसमें Zoom या Google Meet आपकी मदत करेगा। आप इससे ऑनलाइन वीडियो कॉल से क्लास ले सकते है।

इसमें आप एक या उससे ज्यादा लोगों की मीटिंग ले सकते है। इसमें आपको सिर्फ एक invitation link सामने वाले को भेजनी पड़ती है। जिसे आपसे ऑनलाइन ट्यूशन लेनी है। अब आपको यह समझ में आया होगा की लाइव zoom से पढ़ाना है।

पर अब सबसे जरूरी बात की ऑनलाइन ट्यूशन के लिए लोग कहा से ढूंढे। इसका मतलब है की आपको क्लाइंट कैसे मिलेंगे। आप पैसे तभी कमा पायेंगे जब आपको क्लाइंट मिलेंगे। तो क्लाइंट या स्टूडेंट ढूढने के लिए आपको एक funnel तैयार करना होगा।

ऑनलाइन ट्यूशन का फ़नल कैसे बनाये

तो आपको अगर स्टूडेंट या क्लाइंट चाहिए। तो sales funnel बनाना होगा। इसमें आपको सबसे पहले अपना landing page बनाना होगा। इसे हम एक one page website भी कह सकते है। जो आप आसानी से बना सकते है। इस landing page में आप अपने बारेमे में बताएँगे।

जैसे आप कौन है आपका एक्सपीरियंस क्या है। इसके बाद आप अपनी एक फोटो भी इस landing page में लगा सकते है। इसके बाद एक contact form, call now या whatsapp message का बटन आपको इस वेबसाइट पर चाहिए। यह इस लिए कोई अगर आपके landing page पर आता है।

अब वह आपने ऑनलाइन ट्यूशन लेना चाहता है। तो अब वह आपको contact कैसे करेंगे। तो आपको अपने contact के बारेमे जानकारी देनी है। इससे अच्छा आप कोई contact form भी दे सकते है। जो इंट्रेस्टेड लोग होंगे वह वहां पर खुद को रजिस्टर करेंगे। इसके बाद आप कॉल करके उनसे बात कर सकते है।

landing page कैसे बनाये। इसके बारेमे आप और भी ज्यादा जानकारी ले सकते है। मैं आपको सिर्फ बेसिक बता रहा हु। एक landing page में सबसे ज्यादा जरूरी है। कोई आपके page पर आता है। तो उसे एक call to action सही से देना है।

ट्यूशन पढ़ाने के लिए क्लाइंट कहाँ से लाये

landing page बनाने के बाद आपको इसकी marketing करनी है। इसके लिए आपको basic digital marketing की जानकारी होना बहोत जरूरी है। जैसे आप अपनी वेबसाइट का seo कर सकते है। इसके अलावा इस वेबसाइट पर blog लिख सकते है। तो अब आपको अपने landing page पर ट्रैफिक लाना है।

क्लाइंट लाने के लिए आपको सोशल मीडिया का भी इस्तेमाल करना होगा। जैसे आप linkdin, facebook, youtube, content marketing इन सब तरीकों से आप landing page पर ट्रैफिक भेज सकते है। इन सब प्लेटफार्म पर आपको कंटेंट डालना है। जो आपके ट्यूशन के रिलेटेड में होगा।

जैसे आप जिस चीज़ की ट्यूशन पढ़ाना चाहते है। तो उसी के रिलेटेड आपको content बनाना है। जैसे example के लिए आप digital marketing के क्लास लेना चाहते है। तो आप youtube और instagram पर इसके बारेमे जो लोगों के सवाल है या प्रोब्लेम्स है। उनपर एक वीडियो बना सकते है।

इस वीडियो में आप लास्ट में अपने online coaching के बारेमे बता सकते है। तो इस तरह फ्री और आर्गेनिक तरह से आप leads और business ले सकते है। इसके अलावा facebook groups पर भी आप लोगों के प्रॉब्लम को solve करने वाले जवाब दे सकते है।

आप उन्हें message करके बात कर सकते है। आप उनके problem को सुनिए और उन्हें गाइड कीजिये। इसके बाद उन्हें आप बता सकते है की हम लाइव कोचिंग भी देते है। जिसका charge इतना इतना है। आप अपने वेबसाइट या landing page जो भी है उसकी लिंक भेज सकते है।

ऑनलाइन ट्यूशन का कितना चार्ज करना चाहिए

अब मैं आपको बताता हु की आपको ऑनलाइन ट्यूशन कितना चार्ज करना चाहिए। तो इसका कोई फिक्स रूल नहीं है। आप कुछ बातों को ध्यान में रखकर अपना चार्ज तय कर सकते है। जैसे आपके जैसे और लोग कितना चार्ज कर रहे है। इससे आपको एक मार्केट में क्या चल रहा है यह पता होगा।

इसके अलावा आप अपने हिसाब से भी देख सकते है। आप इन बातों को ध्यान में रखिये। आप अपने टाइम की वैल्यू कैलकुलेट कीजिये। आप उस हिसाब से भी चार्ज कर सकते है। इसके अलावा आप अगर यह मानते है की आप जो पढ़ा रहे है। वह कोई नहीं पढ़ा रहा या सामने वाले के लिए वह फायदेमंद हो सकता है।

तो आप ज्यादा चार्ज कर सकते है। आप जितना भी चार्ज करें सामने वाले को उतनी वैल्यू या उससे ज्यादा की वैल्यू देने की कोशिस करें। इस तरह से आप अपना प्राइस फिक्स कर सकते है।

मुझे पूरी उम्मीद है आपको इस आर्टिकल में दी गयी जानकारी समझ में आयी होगी।

ऑनलाइन ट्यूशन से एक्स्ट्रा पैसे कैसे कमाये

आप जो भी चीज़ सीखा रहे है। तो उस चीज़ में जो लोगों को कॉमन प्रॉब्लम आते है। तो उनपर आप वीडियोस बना सकते है। इन वीडियोस को आप youtube और facebook पर अपलोड कीजिये। तो यहाँ से जब आपका चैनल monetization होगा। तो आपको वीडियोस पर आने वाले एड्स के पैसे मिलेंगे।

इसके अलावा जो आप zoom calls लेंगे। तो उन्हें रिकॉर्ड करके youtube पर cut cut करके अपलोड कर सकते है। इससे आपके coaching की फ्री में मार्केटिंग भी होगी।

Sharing is Caring

Leave a Comment