Real Estate से पैसे कमाने के नये तरीक़े (2023)

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

हम सब ने सुना बचपन से सुना है की रियल एस्टेट में की गयी इन्वेस्टमेंट सबसे अच्छी होती है। आज भी हमारे यहाँ बड़े बुजुर्ग जमीन और प्रॉपर्टी में ही अपने पैसे इन्वेस्ट करने की सलाह देते है। इसी वजह से रियल एस्टेट की डिमांड मार्केट में हमेशा से रही है। आप सभी को पता है की रियल एस्टेट कितना महंगा होता जा रहा है।

यैसे में सवाल ये आता है की कैसे हम रियल एस्टेट से पैसे कमा सकते है। मैं आज आपको कुछ तरीके बताने वाला हु जिनकी मदत से आप रियल एस्टेट से पैसे कमा सकते है। इसमें से कुछ तरीकों में आपको कोई पैसे इन्वेस्ट करने की जरूरत नहीं है। वही कुछ यैसे भी तरीके है जिनमे आपको पैसे इन्वेस्ट करने पड़ सकते है।

Real Estate se paise kamane ke tarike

Real Estate क्या होता है?

रियल एस्टेट क्या है? ये आपको पता होगा पर जिन लोगों को नहीं पता तो मैं उन्हें बता देता हु। रियल एस्टेट का मतलब होता है कोई भी प्रॉपर्टी जैसे कोई प्लॉट,जमीन,शॉप,फ्लैट ये सब रियल एस्टेट में आता है। हम सब रियल एस्टेट खरीद और बेच सकते है। इसमें भी ट्रेडिंग होती है जैसे जब रियल एस्टेट का भाव कम होता है तब उसे ख़रीदा जाता है और बाद में भाव फिर से बढ़ने के बाद उसे बेचा जाता है।

Real Estate में काम कैसे करें

Real Estate में आप कई तरीके से काम कर सकते है। आप सबसे पहले Real Estate में Job भी कर सकते है। इसमें आपको Job में सैलरी भी मिलती है और कई बार आपको Incentive भी मिलते है। हर जगह पर आपको Incentive नहीं मिलते पर सैलरी मिलती है। इसका अलावा आप अगर खुद से कुछ करना चाहते है। तो आप Real Estate Agent बन सकते है।

Real Estate एजेंट कैसे बने

आप अगर खुद से काम करना चाहते है तो आप रियल एस्टेट एजेंट बन सकते है। इंडिया में अगर आपको रियल एस्टेट एजेंट बनना है। तो आपको RERA रजिस्ट्रेशन करना होता है Rera क्या है? इनके बारेमे आप यह आर्टिकल पढ़ सकते है। RERA रेजिट्रेशन 5 साल के लिए होता है और इसमें आपको 10 हज़ार रुपये तक का खर्चा हो सकता है।

Real Estate से पैसे कैसे कमाए

अब हम जानते है की रियल एस्टेट से पैसे कैसे कमाए जाते है। मैं आपके साथ कुछ तरीके शेयर करने वाला हु। इससे आपको एक आईडिया मिल जायेगा की रियल एस्टेट में पैसे कैसे मिलते है या कहे की रियल एस्टेट में काम कैसे किया जाता है।

1. Real Estate Job करें

जो सबसे पहला तरीका है वह है जॉब जो की मैंने आपको थोड़ी देर पहले ही बताया। आप अगर रियल एस्टेट में नये है तो इसमें आप शुरू में जॉब कर सकते है। जॉब से आपको फिक्स सैलरी तो मिलती ही है पर इससे आपको एक्सपीरियंस भी मिलता है। इसके अलावा जैसा मैंने आपको बताया की आपको Incentive भी मिल सकते है।

2. Real Estate Agent

आप अगर करना चाहते है तो आप रियल एस्टेट एजेंट बनाकर भी पैसे कमा सकते है। इसमें आप अकेले भी काम कर सकते है या किसी के साथ पार्टनरशिप भी कर सकते है। इसमें आपको क्या करना होगा की जो आपके क्लाइंट है उन्हें प्रॉपर्टी खरीदने में गाइड करना होगा। इसमें आप अगर ऑनलाइन तरीके से काम करेंगे तो आपको ज्यादा फायदा हो सकता है। इसमें आपको पैसे तभी मिलेंगे जब आप कोई deal closed करते है।

इसमें कभी कभी आपको मकान मालिक से या कभी दोनों तरफ से कमिशन मिलता है। अब वह percentage पर होता है की जितने की प्रॉपर्टी बिकी है उसपर आपको कुछ percentage कमिशन मिलता है। अब आप सोच सकते है की प्रॉपर्टी लाखो रुपये की होती है। उसपर आपको अगर थोड़ा भी कमिशन मिलता है तो वह काफी ज्यादा होता है।

3. Maintain Property

आप अगर रियल एस्टेट से पैसा कमाना चाहते है तो प्रॉपर्टी मेन्टेन करने का भी एक अच्छा तरीका है। इस तरीके में आपको लोगों की प्रॉपर्टी मेन्टेन करनी होती है। जो लोग किसी काम की वजह से दूसरे शहर में रहते है। तो उनके लिए अपने शहर की प्रॉपर्टी मैनेज करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इसमें आप उनकी मदत से करके इस तरीके से भी रियल एस्टेट में काम कर सकते है।

4. Real Estate Photography

हम सब को पता है की जो दिखता है वही बिकता है। रियल एस्टेट में भी लोगो को प्रॉपर्टी अच्छे दिखानी होती है। इसके लिए जो owner है वह अपने प्रॉपर्टी को बेचने के लिए उसका वीडियो जरूर बनाते है। जो बड़ी प्रॉपर्टी होती है जैसे बंगलो, फ्लैट इन सब के अच्छे वीडियोस बनाने के लिए Videographer की जरूरत पड़ती है।

इसमें अगर आपको फोटोग्राफी और वीडियो बनाने में एक्सपीरियंस है। तो आप इसकी सर्विस देना भी शुरू कर सकते है। इसमें आपको 1 दिन के शूट के 8 हज़ार से लेकर 10 रुपये मिल सकते है। इसमें आपके काम पर है की आप किस तरह का काम करके सामने वाले को देते है इस हिसाब से आप पैसे कमा सकते है।

5. Rent a Property

आपके पास अगर पहले से ही कोई प्रॉपर्टी है जैसे कोई फ्लैट,मकान,शॉप तो आप उसे रेंट पर देकर भी पैसे कमा सकते है। यह एक तरह की passive income आप कमा रहे है इसमें आपको सिर्फ प्रॉपर्टी रेंट पर देने का काम करना होगा। आज के समय में बहोत से लोग प्रॉपर्टी रेंट पर लेना पसंद करते है। तो दोस्तों यह है वह सभी तरीके जिनसे आप रियल एस्टेट से पैसे कमा सकते है।

Real Estate में काम आने वाली बातें

  • आप अगर रियल एस्टेट से पैसा कमाना चाहते है। तो इसमें सबसे पहले आपको काफी चीज़े सीखनी होंगी।
  • आप इसमें sales सीखते है और कैसे बात करते है यह सब बाते सीखते है। तो आप रियल एस्टेट से अच्छा पैसा कमा सकते है।
  • इसके साथ आज के समय आप अगर रियल एस्टेट में काम करते है। तो आपको सोशल मीडिया का इस्तमाल करना आना चाहिए।
  • सभी लोग ज्यादातर आज सोशल मीडिया पर ही अपना समय बिता रहे है। तो आप इसका यूज़ Leads लेने के लिए कर सकते है। सोशल मीडिया मार्केटिंग कैसे करते है यह आप इस आर्टिकल से पड़ सकते है।

अन्य पढ़े:

हम रियल एस्टेट से कितना कमा सकते हैं?

इस सवाल का जवाब है की आप रियल एस्टेट में क्या काम करते है। इसपर यह बात निर्भर करती है की आप कितने पैसे कमायेंगे। आप अगर जॉब करते है तो 20 हज़ार से 25 हज़ार के बीच में मिलती है। इसके अलावा आपको Incentive ये सब भी मिल सकते है।

क्या रियल एस्टेट आपको भारत में अमीर बना सकता है?

आप अगर रियल एस्टेट में अच्छे से सीखते है तो जी आप रियल एस्टेट में काम करके भी आमिर बन सकते है।

Sharing is Caring

Leave a Comment