नया बिजनेस कौन सा करें | Naya Business konsa kare (2023)

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

आज हर किसी को अपना बिज़नेस करना है। इसकी वजह यह है की सब को अपना बॉस खुद बनना है। बिज़नेस करना मुश्किल नहीं होता है। आप अगर सही planning से बिज़नेस की सुरुवात करते है। तो आपका बिज़नेस सफल होने के चांसेस काफी ज्यादा होते है।

आप भी यह आर्टिकल पढ़ रहे है इसका मतलब यह है। आप बिज़नेस करना चाहते है पर आपको ये समझ में नहीं आरहा है। नया बिजनेस कौन सा करें। आज मैं आपको नया बिज़नेस कैसे करते है इसकी प्रैक्टिकल जानकारी देने वाला हु। आप किस तरह बिज़नेस के लिए आईडिया सर्च कर सकते है।

नया व्यापार शुरू करते वक़्त आपको किन चीज़ो को समझना है। इस तरह की पूरी जानकरी आपको इस आर्टिकल में मिलने वाली है। तो इस आर्टिकल को आगे पूरा पढ़े रहिये।

नया बिजनेस कौन सा करें (naya business konsa karna chahiye)

हम सभी लोग जब पहली बार अपना बिज़नेस शुरू करते है। तो एक गलती करते है वह एक की हम देखा देखी में बिज़नेस करते है। मतलब की मेरे दोस्त ने बिज़नेस शुरू किया इसी लिए मैं भी करूँगा। या किसी का एक बिज़नेस चल गया तो आपने भी सेम बिज़नेस शुरू कर दिया।

बिना किसी बिज़नेस प्लान और रिसर्च के हम बिज़नेस करते है। इसमें कई बार हमारा बिज़नेस फ़ैल हो जाता है। इसके बाद हम कभी ज़िंदगी में बिज़नेस नहीं करते। तो नया धंधा शुरू करने का एक प्रोसेस है। जिसके बारेमे हम अभी बात करने वाले है।

कोई नया बिजनेस करने के लिए इस प्रोसेस को फॉलो करे।

1. बिज़नेस आईडिया सोचे

देखिये कोई भी चीज़ की शुरुवात आईडिया से ही होती है। बिज़नेस करने के लिए आपको सबसे पहले बिज़नेस आईडिया की जरूरत होगी। आईडिया आपको कई से भी मिल सकता है। हमारे ही ब्लॉग पर आपको कई सारे बिज़नेस आईडिया मिलेंगे। बिज़नेस आईडिया थोड़ा यूनिक होगा तो इससे आपको फायदा होगा।

बिज़नेस आईडिया सर्च करने के कई तरीके है। मैं आपको दो तरीके बताता हु जिनसे आप नये बिज़नेस के लिए आईडिया सर्च कर सकते है। इसके लिए आप खुद की कोई प्रॉब्लम देखिये। आप खुद कई सारी प्रॉब्लम फेस करते होंगे। आप अगर कोई प्रॉब्लम फेस करते है। तो यही सेम प्रॉब्लम लोग भी फेस करते होंगे।

तो आपको अपनी प्रॉब्लम का solution ढूढना है। जो आपने प्रॉब्लम फेस की है इसका solution आप अब बिज़नेस के तौर पर लोगों को दे सकते है। जैसे इसका example देता हु तो आपको अच्छे से समझमें आयेगा। जैसे किसी को पैसे ट्रांसफर करने थे उन्होंने देखा की पैसे ट्रांसफर करने के लिए बैंक जाना पड़ता है।

इसमें टाइम लगता है तो किसी इंसान ने internet banking और paypal जैसी कंपनी की शुरुवात। तो इन्होने खुद ये प्रॉब्लम फेस की थी तब जाकर आगे इन्होने इस problem का solution निकाला। अब इन्हे पता चला जो इनकी प्रॉब्लम थी वह तो काफी लोगों की प्रॉब्लम है। लोगों को भी जल्दी पैसे ट्रांफर करने है।

लोग भी बैंक पैसे ट्रांसफर करने नहीं जाना चाहते। तो इस तरह उन्होंने अपने solution का बिज़नेस शुरू किया। दुनिया में आज जितने भी startup है। इनमें से ज्यादातर के founders ने खुद एक प्रॉब्लम फेस की है। बाद में इन्होने इसका solution निकाला और इतना बड़ा बिज़नेस बना दिया।

ये तो हो गया एक तरीका दूसरा तरीका बिज़नेस आईडिया सर्च करने का ये है। आप मार्केट में लोग क्या प्रॉब्लम फसे कर रहे है। यह देखिये अगर लोग कुछ प्रॉब्लम फेस कर रहे है। तो आप उस प्रॉब्लम का solution अपना product या service बनाकर दे सकते है। इस तरह आपका एक बिज़नेस आईडिया तैयार होगा।

मैं आपको यह नहीं कह रहा की आप startup की तरह कोई नया आईडिया देखो। मैं आपको आईडिया कैसे लाते है बिज़नेस करने के लिए यह बता रहा हु। अब आपको कोई मार्केट में प्रॉब्लम दिखी। तो आप उसका solution कोई एक्सिस्टिंग प्रोडक्ट से भी लोगों को दे सकते है।

जैसे example से देखे तो आप एक दिन किसी यैसी जगह गए। जहा आपको काम था अब धुप में काम ख़तम करके आपको कुछ खाने का या ठंडा पीने का मन किया। पर आपने देखा की इस जगह तो कोई नास्ते की snacks की दुकान है नहीं। तो आपने इस प्रॉब्लम का solution निकला।

आपने खुद वहा पर नास्ते की और ठंडे की दुकान शुरू कर दी। इसमें आपने कुछ नया प्रोडक्ट नहीं बनाया। आपने मार्केट की एक प्रॉब्लम को देखा या कहे की खुद की प्रॉब्लम को देखा। कभी कभी आपकी प्रॉब्लम भी मार्केट की हो सकती है। मतलब की आप जिस जगह पर नास्ते की दुकान को ढूंढ रहे थे।

इसी जगह पर और भी यैसे लोग होंगे। जो भी कुछ खाना चाहते है और कुछ ठंडा लेना चाहते है। तो आप मार्केट या खुद की प्रॉब्लम का solution देकर अपना एक बिज़नेस आईडिया बना सकते है। इसके लिए आपको ये नोट करना है की आप दिन भर में क्या प्रॉब्लम फेस करते है। आप इन्ही का solution बनाकर बिज़नेस कर सकते है।

आप अगर इतना सब कुछ नहीं करना चाहते है। तो आप हमारे ब्लॉग पर काफी सारे बिज़नेस आइडियाज है। इन्हे देख सकते है यैसा नहीं है की बिज़नेस आईडिया आप इसी तकनीक से ला सकते है। इसका अलावा भी काफी तरीके होते है बिज़नेस आईडिया निकलने के।

2. बिज़नेस का नॉलेज ले

अब आपके पास एक बिज़नेस आईडिया है। अब आपको इसके बारेमे जानकरी लेनी है। जानकरी लेना इस लिए जरूरी है। आप जो भी बिज़नेस करने वाले है इसमें क्या और कैसे करना होता है। ये आपको पता होना चाहिए नहीं तो लोग आपको बेवक़ूफ़ बना सकते है।

इसी लिए हो सके तो बिज़नेस यैसे industry में शुरू कीजिये। जिस industry के बारेमे आपको knowledge और experience हो इससे आपके पास थोड़ा advantage होता है। जैसे आप अगर मेडिकल की शॉप शुरू करना चाहते है। तो आपकी पढाई b.pharm या d.pharm होनी चाहिए।

3. मार्केट रिसर्च और बिज़नेस प्लान बनाये

आप जो भी बिज़नेस करने वाले है। इसमें पहले से ही लोग काम कर रहे होंगे। तो मार्केट रिसर्च कीजिये इसमें आपको दो चीज़े देखनी होगी। जो आप बिज़नेस करने वाले है इसका मार्केट कितना बड़ा है। दूसरा आपको देखना होगा की इसमें competition कितना है।

इससे आपको समझ में आयेगा की आपका बिज़नेस चलेगा की नहीं। पता चला आपने एक बिज़नेस आईडिया देखा जिसमे growth ज्यादा है नहीं पर competition काफी है। तो वह बिज़नेस आप ही बताये कैसे चलेगा। इस तरह आप मार्केट रिसर्च करे। घर से थोड़ा बहार निकले देखे क्या चला रहा है मार्केट में आज कल।

इसके बाद आपको बिज़नेस प्लान बनाना होगा। अब बिज़नेस प्लान की जरूरत आपको तभी पड़ती है। जब आप बिज़नेस करने का मन बना लेते है। इसमें आपको बजट के बारेमे जानकरी लिखनी है। जैसे इस बिज़नेस में आपको कितने पैसे चाहिए होंगे। इसके अलावा बिज़नेस में जरूरत पड़ने वाले सामन की लिस्ट।

आप इन सभी को कैसे लेने वाले है। खरीदने वाले है या रेंट पर लेंगे। इससे आपको एक आईडिया मिलेगा की आप बिज़नेस में क्या क्या करने वाले है। इसमें सबसे जरूरी बात बजट की है। हमेशा बजट ध्यान से बनाये। लोग सब कुछ करते पर बजट ध्यान से नहीं बनाते है। इससे होता यह है की बिज़नेस शुरू होने से पहले ही बंद हो जाता है।

इसके लिए प्रॉपर बजट प्लान करें। मेरी सलाह हमेशा यह रहती है की बिज़नेस बिना लोन के किया जाना चाहिए। आप अगर बिज़नेस के लिए लोन लेते है। तो इसमें कोई बुराई नहीं है पर अभी आप बिज़नेस की शुरुवात कर रहे है। बिज़नेस चलेगा की महीने दो महीने बंद पड़ेगा आपको यह भी नहीं पता है।

यैसे में आप अगर लोन लेकर बिज़नेस करेंगे। तो कल को बिज़नेस नहीं चला तो लोन के पैसे चुकाने का टेंशन आपके ऊपर आएगा। इसी लिए मैं आपको एक गुरुमंत्र देता हु। बिज़नेस हमेशा आपके पास जितने पैसे है उतने में ही शुरू कीजिये। जब बिज़नेस चलने लगे तो प्रॉफिट को ही Reinvest कीजिये।

4. बिज़नेस से जुडी स्किल सीखें

बिज़नेस करने के लिए हमे स्किल्स सीखना जरूरी है। इसी लिए जब भी आप अपना बिज़नेस आईडिया चुने इसके रिलेटेड आपको स्किल्स सीखनी होगी। स्किल का मतलब है की जो काम आप बिज़नेस करके देने वाले है। इसकी स्किल आपको सीखनी होगी। इसके साथ ही बिज़नेस करते वक़्त आपके अंदर कुछ स्किल होना जरूरी है।

जैसे टीम मैनेजमेंट, कस्टमर हैंडल करना, सेल्स और मार्केटिंग, फाइनेंशियल मैनेजमेंट, अकाउंटिंग और सबसे ज्यादा जरूरी है। problem solving skill है इसे सीखना और आना बहोत जरूरी है। बिज़नेस करते समय आपके सामने काफी मुश्किलें आ सकती है। तो इनका सामना और solution निकलना आपको आना चाहिए।

5. बिज़नेस रजिस्टर करे

बिज़नेस करने से पहले उनका रजिस्ट्रेशन करना होगा। आप अगर कोई यैसा बिज़नेस कर रहे है। जिसके लिए किसी प्रकार के लाइसेंस या परमिट की जरूरत है। तो आप इसके लिए अप्लाई करे। ध्यान में रखिये की अपने बिज़नेस को क़ानूनी तरीके से करने के लिए। इसका रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है।

6. बिज़नेस की शुरुवात करे

अब आपको बिज़नेस आईडिया के बारेमे भी जान लिया। इसके बाद बिज़नेस की मार्केट रिसर्च और प्लान भी बना लिया। इसके बाद लाइसेंस और बाकी सब भी अपने बनवा लिया। अब आखिर में बिज़नेस की सुरुवात आप कर सकते है।

अब फिर आप यहाँ मुझे पता है की कंफ्यूज हुए होंगे की कौन सा बिजनेस करें। मैंने आपको शुरू से kon sa business karna chahiye इसके बारेमे पूरी जानकरी दी है। पर कुछ लोगों को बिज़नेस आइडियाज चाहिए होंगे। मैं आपको कुछ sabse accha business के बारेमे बताऊंगा।

नया बिजनेस क्या करें (sabse accha business kaun sa hai)

1. Reselling Business

आप अगर एक नया व्यापार क्या करे ये सोच रहे है। तो Reselling Business एक नया बिज़नेस है। जिसे आप अपने घर से सुरू कर सकते है। Reselling Business में आप प्रोडक्ट आप खुद नहीं बनाते है। आप किसी सप्लायर से प्रोडक्ट को लेते है। मतलब की उस प्रोडक्ट की इमेजेज लेते है।

इन इमेजेज को आप अपने whats app और instagram पर प्रमोट करते है। इस तरह से आपको ऑनलाइन आर्डर मिलते है। आप काम करना शुरू कर सकते है। आप अगर इन्वेस्ट कर सकते है। तो आप एड्स चलाकर भी प्रोडक्ट्स को सेल कर सकते है। प्रोडक्ट सेल होने पर आपको कमिशन मिलता है।

जो आपको खुद देखना होता है की आपको यह प्रोडक्ट कितने में बेचना है। सप्लायर से तो आपको प्रोडक्ट मिल गया पर इसे सामने कितने में बेचना है। इसको आपको देखना होगा जो बचे हुए पैसे है। वह आपका प्रॉफिट होता है सबसे अच्छी बात यह है की Reselling में आपको प्रोडक्ट डिलीवरी की ज़िम्मेदारी भी नहीं लेनी होती है।

2. किराना दुकान

किराना दुकान आज के समय में सबसे ज्यादा चलने वाला बिज़नेस है। आप नया बिज़नेस करना चाहते है। तो अपनी किराना दुकान भी शुरू कर सकते है। इसमें जो मैंने आपको ऊपर पॉइंट्स बताये है। इन्हे आपको ध्यान में रखना हैं। किराना दुकान आप जहा पर भी शुरू करे। देखे की पहले से कोई किराना दुकान तो उस जगह नहीं है।

अगर पहले से ही है तो किसी दूसरी जगह पर किराना दुकान की शुरुवात करे। किराना दुकान का बिज़नेस कैसे करें इसके ऊपर हमने जानकरी दी हुई है। आप इसे यहाँ से पढ़ सकते है। किराना दुकान शुरू आप 50 हज़ार रुपये से कर सकते है। ज्यादा बजट है तो आप सुपर शॉप भी खोल सकते है।

3. चाय, नास्ते की दुकान

एक नया व्यापार क्या करे समझ में नहीं आरहा है। तो आप चाय और नास्ते की दुकान की शुरुवात भी कर सकते है। इस तरह के बिज़नेस शहर और गांव दोनों जगह चलते है। इसमें आपको रेलवे स्टेशन या बस स्टैंड के पास में अपना यह बिज़नेस शुरू करना होगा। इस बिज़नेस में रोज की कमाई भी अच्छी खासी हो जाती है।

अन्य पढ़े:

कौन सा बिजनेस सबसे अच्छा है

बिज़नेस सभी ही अच्छे है सिर्फ आपको ये देखना है आपका नॉलेज और एक्सपीरियंस किस चीज़ में है।

एक नया व्यापार क्या करे

हमने इस आर्टिकल में बताया है एक नया व्यापार कैसे करे। तो इस आर्टिकल को अच्छे से पढ़े। शॉर्ट में बताता हु मार्केट में प्रॉब्लम देखिये और डिमांड देखिये जिस चीज़ की डिमांड है उस चीज़ का बिज़नेस शुरू कीजिये।

Sharing is Caring

Leave a Comment