12 महीने चलने वाला बिजनेस, अच्छी कमाई करने वाले

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

आप अगर ये आर्टिकल पढ़ रहे है। तो आप बिज़नेस में रुचि रखते है। हम सभी जो एक यैसा बिज़नेस चाहिए जो 12 महीने चलता रहे। पर मैं आपको बता दू की बिज़नेस एक यैसी चीज़ है। जिसमे ऊपर नीचे चलता रहता है। कुछ बिज़नेस सीजनल होते है इस वजह से वह 12 महीने नहीं चलते है।

तो इसी लिए आज हम 12 महीने चलने वाले बिजनेस के बारेमे बात करेंगे। मैं आपके साथ कुछ यैसे सदाबहार बिज़नेस आइडियाज शेयर करूँगा। आप जिन्हे अगर शुरू करते है तो आप महीने के अच्छे पैसे कमा सकते है। इससे पहले हम ये जान लेते है की सदाबहार यानि हमेशा चलने वाला बिज़नेस किसे कहते है।

हमेशा चलने वाला बिज़नेस क्या होता है?

हमेशा चलने वाला बिज़नेस मतलब की यैसा बिज़नेस। जो 12 महीने चलता ही रहता है जिसमे आपको कभी मंदी नहीं देखने को मिलती है। कहने की बात यह है की वह 12 महीने चलने वाले बिज़नेस होते है। यैसे बिज़नेस लोग इसी लिए करना चाहते है। एक तो ये 12 महीने चलते है तो इनमे कमाई होती रहती है।

इसके अलावा कुछ सीजनल बिज़नेस भी होते है। जैसे बारिश के मौसम वाले बिज़नेस ये सीजनल होते है। इसमें आपकी कमाई तभी होती है। जब बारिश का मौसम चल रहा है। इसके अलावा आप स्वेटर का बिज़नेस करते है। तो वह ठंडी के मौसम में चलता है और बाकि सीजन में नहीं चलता है।

12 महीने चलने वाला बिजनेस (12 mahine chalne wala business)

अब हम जानते है की कोनसे है वह 12 mahine chalne wale business. इसमें मैं आपको बिज़नेस का नाम बताऊंगा। इसके अलावा इस बिज़नेस से आपकी कमाई कितनी हो सकती है। इसके बारेमे भी आपको बताने वाला हु। तो चलिए बिना टाइम वेस्ट किये हम अपने पहले बिज़नेस आईडिया के बारेमे बात करते है।

1. किराणा दुकान

अभी के समय में किराना दुकान एक यैसा बिज़नेस है। जो हमेशा चलता रहता है। आप भी गांव या शहर में अपनी किराणा की दुकान शुरू कर सकते है। किराणा दुकान कैसे शुरू करें। इसके बारेमे हमने पहले भी इस ब्लॉग पर बात की है। किराना दुकान शुरू करना इस लिए जरूरी है। पहले के समय गांव में लोग बाज़ार से कुछ भी चीज़ लाते थे।

पर अब के समय में लोग गांव से ही किराना और बाकि सामन को खरीदते है। आप अगर रेट सही से लगाते है तो किराणा दुकान का बिज़नेस गांव में भी काफी अच्छा चल सकता है। इसमें आपको रोज ग्राहक मिलेंगे वह भी रेगुलर, इस बिज़नेस में मंदी नहीं मिलेगी।

2. दूध का बिज़नेस

दूध का बिज़नेस भी एक यैसा बिज़नेस है। जिसकी जरूरत हमे रोज पड़ती है। जिन चीज़ो की जरूरत हमे रोज पड़ती है, इसके रिलेटेड आप अगर बिज़नेस करते है। तो आपका बिज़नेस चलने के काफी ज्यादा चांस होते है। दूध का बिज़नेस कैसे करे इसके बारेमे हमने पहले बात की है।

दूध का बिज़नेस शुरू करने के लिए आपको 1 लाख या इससे कम पैसो की जरूरत होगी। इस बिज़नेस में कमाई आपकी 30 हज़ार हर महीने तक हो सकती है। इसके लिए आपको सिर्फ एक बात का ध्यान रखना है। आप दूध अच्छी क्वालिटी का बेचे और किंमत भी सही रखे। फिर देखिये किस तरह से आपका बिज़नेस आगे बढ़ता है।

3. फार्मसी शॉप

हम सब किसी भी चीज़ में कंजूसी कर सकते है। पर हॉस्पिटल और दवाई के मामले हम कभी कंजूसी नहीं करते है। इस वजह से फार्मसी शॉप शुरू करना आपके लिए अच्छा बिज़नेस हो सकता है। इस बिज़नेस को शुरू करने से पहले आपको 2 चीज़ो का ध्यान रखना होगा। एक की आपके पास फार्मसी का लाइसेंस होना जरूरी है।

इसके अलावा दूसरा की आपके पास पैसे होने चाहिए। इस बिज़नेस में आपको थोड़ी ज्यादा इन्वेस्टमेंट की जरूरत है। पर मैं आपको एक अंदर की बात बताता हु वह ये की, फार्मसी के बिज़नेस प्रॉफिट मार्जिन अच्छा मिलता है। इसमें कमाई की बात करे तो 50 हज़ार से 1 लाख रुपये महीना आपकी कमाई हो सकती है।

4. ऑनलाइन फूड डिलीवरी

खाना खाने के लिए होटल में काफी सारे लोग जाते है। पर कुछ काम की वजह से या टाइम की कमी की वजह से घर पर खाना आर्डर करते है। इसी के चलते zomato और swiggy इतनी बड़ी कंपनी बन गयी है। आप भी अपना एक क्लाउड किचन शुरू कर सकते है। क्लाउड किचन की सुरुवात करना काफी आसान होता है।

आप अपने घर से ही क्लाउड किचन की सुरुवात कर सकते है। यह भी एक तरह का 12 महीने चलने वाला बिजनेस है। इसमें रोज कोई न कोई चीज़ ऑनलाइन आर्डर करता ही है। आप अगर नहीं जानते की क्लाउड किचन क्या है तो आप इसके बारेमे जानकरी हाशिल कर सकते है, यह एक फ्यूचर बिज़नेस है।

5. आर्गेनिक फार्मिंग

आर्गेनिक फार्मिंग करने के काफी फायदे है ये हम सभी को पता है। आर्गेनिक फार्मिंग की डिमांड भी दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है। इसी लिए आप अगर खेती करते है तो आप आर्गेनिक फार्मिंग के साथ सब्जियां उगा सकते है। इसमें आपको काफी अच्छा दाम मिलेगा और इनकी डिमांड मार्केट में हमेशा रहती है।

6. ऑटो चलाने का बिज़नेस

आप अगर 12 महीने चलने वाला बिजनेस चाहते है। तो ऑटो चलाने का काम भी हमेशा चलने वाला है। ऑटो चलाने के लिए आपके पास सबसे पहले ऑटो होना चाहिए। इसे आप खरीद या रेंट पर ले सकते है। आज के समय में इलेक्ट्रिक रिक्शा भी मार्केट में मिलने लग गए है। इलेक्ट्रिक रिक्शा कम पैसों में ज्यादा चलता है।

ऑटो चलाने के बिज़नेस आपकी महीने की 30 हज़ार की कमाई हो सकती है। इसे शुरू करने के लिए आपके पास लाइसेंस होना चाहिए। इससे भी पहले आपको ऑटो रिक्शा चलाना आना चाहिए। रिक्शा से लोग हमेशा आते जाते रहते है। इसी लिए यह भी हमेशा चलने वाला बिज़नेस आईडिया है।

7. रियल एस्टेट बिज़नेस

हम सब की जरूरत है रोटी, कपडा और मकान जो बिज़नेस भी इन तीन चीज़ो से जुड़े है। इन्हे हमेशा ही चलना है किउ की इनकी जरूरत इंसान को हमेशा ही पड़ती है। इसी में मकान की बात हम कर रहे है। तो रियल एस्टेट को हम कैसे नजर अंदाज कर सकते है। रियल एस्टेट भी हमेशा चलने वाला बिज़नेस है।

घर तो हमेशा से ही लोगों को चाहिए है। अब तो कुछ लोग कम उम्र में ही घर खरीदते है। इसी लिए रियल एस्टेट का बिज़नेस 12 महीने चलने वाला बिज़नेस है। इसमें आपको घर सेल करने पर कमिशन मिलता है। आप अगर 1 करोड़ का घर सेल करते है। तो आपको 1% कमिशन मिलता है जो की 1 लाख रुपये होता है।

8. डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी

कोई भी बिज़नेस हो उसे grow करने के लिए sales की जरूरत होती है। sales करने के लिए मार्केटिंग करना जरूरी है। आज के समय में मार्केटिंग करने के लिए डिजिटल मार्केटिंग एक अच्छा तरीका है। डिजिटल मार्केटिंग की अच्छी बात यह है की यह कम पैसों में शुरू कर सकते है।

डिजिटल मार्केटिंग भी एक हमेशा चलने वाला बिज़नेस है। इसका कारण यह है की डिजिटल मार्केटिंग से आप कंपनी को पैसे कमाकर दे रहे है। आप कंपनी की मार्केटिंग करते है जिससे कंपनी ज्यादा पैसे कमाती है। तो आप डिजिटल मार्केटिंग से कंपनी को ग्रो कर रहे है। growth हर कंपनी को अच्छी लगती है।

9. इन्शुरन्स एजेंट

आप अगर देखें तो इन्शुरन्स एजेंट बनाना भी एक तरह का हमेशा चलने वाला बिज़नेस है। इसमें लोग अपनी टर्म इन्शुरन्स, हेल्थ इन्शुरन्स, कार इन्शुरन्स लेते रहते है। इन्शुरन्स के अच्छी बात यह है की इसमें recurring income मिलती है। मतलब की एक बार किसी ने इन्शुरन्स लिया।

तो आपको तब तक पैसे मिलेंगे जब तक वह इंसान इन्शुरन्स renew करता रहता है। इन्शुरन्स कितना जरूरी है यह लोगों को आज समज में आचुका है। पेंडेमिक के बाद से तो इन्शुरन्स सेक्टर और ज्यादा grow कर रहा है। इसी लिए इसमें काम करना भी आपको काफी पैसे कमाकर दे सकता है।

अन्य पढ़े:

365 दिन चलने वाला बिजनेस

आप अगर यैसा बिज़नेस करना चाहते है। जो 365 दिन चलता रहे तो अपने आसपास देखिये की कोनसे बिज़नेस सबसे ज्यादा चलते है। वैसे तो ज्यादातर बिज़नेस हमेशा चलते रहते है। पर इस आर्टिकल में बताये बिज़नेस को आप कर सकते है।

कौन सी दुकान खोलने में फायदा है?

किराणा, मेडिकल स्टोर, नास्ते की दुकान यह दुकान हमेशा चलती रहती है।

Sharing is Caring

Leave a Comment