आम की खेती कैसे करें (2023) | Mango Farming in Hindi

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

हम हमेशा ही हमारे इस ब्लॉग पर आपको बिज़नेस आइडियाज के बारेमे जानकरी देते है। आज हम इस आर्टिकल से आपको फार्मिंग बिज़नेस आइडियाज के बारेमे जानकरी देना शुरू कर रहे है। तो आज के आर्टिकल में हम बात करने वाले है आम की खेती कैसे करे। आम का फल भारत देश और विदेशों में काफी पसंद किया जाता है।

Mango Image on Green Text 2023

आम का फल क्या है? (mango kya hai)

तो दोस्तों सबसे पहले हम बात करते है की आम क्या है? तो आम क्या है ये तो आप सभी को पता होगा। पर मैं आपको बता देता हु की आम एक फल है जो काफी मीठा और स्वाद में अच्छा होता है। आम का फल दिखने में हरा और पकने के बाद पीले कलर का दिखता है।

आपके जानकरी के लिए बता दे की आम को फलों का राजा भी कहा जाता है। आम का उपयोग हम अलग अलग चीज़ो में करते है इसी वजह से मार्केट में आम की काफी ज्यादा डिमांड रहती है।

आम का उपयोग:

  • आम का उपयोग सबसे ज्यादा खाने के लिए किया जाता है।
  • इसके अलावा आम का उपयोग जूस बनाने में भी किया जाता है।
  • आम का उपयोग हम मिल्कशेक, आम पन्ना, चटनी और आचार बनाने के लिए करते है।

आम की किस्में के बारेमे जानकरी (mango farming in hindi)

भारत में आम की कुल 2500 से ज्यादा किस्मे मौजूद है। आम की खेती के लिए या आम का बाग लगाने के लिए 35 से 40 किस्में है। जैसे दसेहरी,केसर,आम्रपाली,बादाम,नीलम,मालदा और जर्दालू यह किस्में आम की फसल लेने में काम में आती है। आम की खेती करने से पहले आपको किस्म चुनना जरूरी है।

आम की खेती के लिए जमीन PH और तापमान

आम की खेती के लिए आप दोमट मिट्टी का उपयोग कर सकते है। वैसे आप की खेती के लिए आप सभी तरह की मिट्टी का उपयोग कर सकते है। आम की खेती करने से पहले आपको मिट्टी की जांच करनी होगी। आम की खेती के लिए मिट्टी की PH value 6.5 से 8 PH तक होनी चाहिए। आम की खेती के लिए आपको 25 से 40 डिग्री तापमान की जरूरत है।

आम के पौधे कहां मिलेंगे

अब हम बात करते है की आम के पौधे आपको कहा मिलेंगे। आम के पौधे आपको नर्सरी में देखने को मिल सकते है। इसके अलावा अगर आपको Grafted पौधा चाहिए तो वह आपको ऑनलाइन भी वेबसाइट पर देखने को मिल सकता है। इसी के साथ बात करे की आम का पौधा आपको कितने रुपये का मिलेगा।

तो इनकी किंमत इनके किस्म पर है जैसे कुछ किस्मों के पौधे आपको काफी महंगे देखने को मिलेंगे। आम की कुछ महंगी किस्म का नाम अल्फांसो,चौसा,आम्रपाली यह सब आम की किस्में आपको महंगी देखने को मिलती है।

आम की खेती कैसे करें (mango farming kaise kare)

  • आम की खेती करने के लिए सबसे पहले आपको आम की किस्म चुननी होगी।
  • आम की किस्म के चुनाव के बाद आपको आम की कलम खरीदनी होगी। जैसा मैंने आपको बताया की आप नर्सरी से आम के पौधे खरीद सकते है।
  • एक बार आप के पौधे आपके पास आ जाये इसके बाद बारी आती है आम के पौधों को लगाने की अब हम जानते है आम के पौधे जमीन में कैसे लगाए।

आम का पौधा कैसे लगाएं

आम का पौधा लगाने के लिए आपको बाग या खेत की जरूरत होगी। इसमें आपको सबसे पहले गड्डा करना है इसमें आपको गोबर की खाद मिलकर उस गड्डे को बुजा देना है। अब इस गड्डे को आपको पानी देना है एक तो आप बरसात का पानी दे सकते है या पानी का इंतज़ाम करके इस गड्डे में पानी छोड़ सकते है।

ये प्रोसेस आपको फेब्रुवारी से जून तक आप कर सकते है। इसके बाद आप आप दो महीने के बाद उस गड्डे में आम के पौधे लगा सकते है। इसमें आपको गड्डे में खाद मिलाने के दो महीने बाद आम के पौधे लगाने है। अब बात करे की आपको आम के पौधे किस तरह लगाने है।

तो इसमें आप Israel तकनीक से आम के पौधे की रोपाई कर सकते है। इसमें आपको पौधे से पौधे का अंतर 3.5 से 4 Feet का रखना है और लाइन से लाइन का अंतर 10 से 12 Feet रखना है। अब ये आम के रोपाई की नयी तकनीक है इसका फायदा ये है की एक तो इसमें कम जगह में आपके ज्यादा पौधे लग जाते है यानि आपको ज्यादा फल देखने को मिलते है।

इसके अलावा Israel टेकनीक एक फायदा ये है की इसमें आपका नुकसान कम होता है। जैसे आपको पता होगा की आम के पेड़ को फूल लगते है। तो अगर आप आम के पौधे दूर लगाते है तब तेज़ हवा आने पर आपके फूल झड़ने का खतरा रहता है। पर इस टेकनीक से आम के पौधे काफी पास लगते है उसकी वजह से आपके फूल को नुकसान नहीं होता है।

आम का पेड़ कितनी दूरी पर लगाना चाहिए

आप अगर नये तरीके से यानि Israel तकनीक से आम की खेती करते है। तो इसके हिसाब से आप पौधे से पौधे अंतर 3.5 से 4 feet रखे और line से line का अंतर 10 से 12 feet रखे। इतनी दुरी पर आप आम के पेड़ लगा सकते है। इसके लिए आप ज्यादा जानकरी के लिए किसी नजदीकी कृषि साहयता केंद्र की हेल्प ले सकते है।

आम के पेड़ में पानी कब देना चाहिए

अब हम बात करते है की आम के पौधों की सिचाई कैसे करें। आम की खेती में आपको पानी की काफी आवश्कता होती है। जो छोटे आम के पौधे होते है यानि जो 1 साल से 5 साल के है उनकी गर्मियों में 10 दिन के अंतर में सिचाई करे और सर्दियों के सीजन में 15 दिन के अंतर में सिंचाई करे।

यानि जो छोटे आम के पेड़ है उनकी महीने में दो बार सिंचाई करें। आम के बड़े पेड़ों को फल के लिए पानी की जरूरत पड़ती है। इसमें आपको फेब्रुवारी से मई महीने तक इनकी सिंचाई करनी है। वही बात करे की कितने समय के लिए करे तो आप इस समय में हर 20 दिन के अंतर में इनकी सिंचाई कर सकते है।

इसके अलावा अगर आपके पास Drip System की सुविधा है। तो आप छोटे पेड़ों की यानि जो 1 से 5 साल के है उनकी सिंचाई हर तीन दिन में कर सकते है। इसमें आपको 20 लीटर पानी हर पौधे के हिसाब से सर्दियों में देना है वही गर्मियों में 30 लीटर पानी हर पौधे के हिसाब से देना है।

वही बात करे बड़े पेड़ो की तो उनकी Drip सिचाई आप फेब्रुवारी से मई महीने में कर सकते है इसमें आपको 80 से 90 लीटर पानी प्रति पेड़ के हिसाब से देना है। इस तरह से आप आम के खेती की सिंचाई कर सकते है।

आम की खेती में बीमारियां और उपचार

आम की फसल में काफी बार आपको बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। जैसे आप अगर आम की गुटली लगाते है तो उसमे काफी बार फंगस लगाने की समस्या आती है। इसके अलावा जब आपका आम बड़ा हो जाता है तब उसमे काफी बार दीमक लगने का खतरा होता है।

कई बार आम के पतों पर भी फंगस लगता है तो इसके लिए आपको समय समय पर आम के पेड़ पर स्प्रे करना होता है। इसी के साथ कई बात आपका आम का फूल झड़ने की समस्या भी हमारे सामने आती है। इस तरह का की समस्या आम की खेती में आती है। जब भी आप आम की खेती करे इसके समाधान आपको जानकर इंसान से लेने है।

आम की कटाई और छटाई कैसे करें

आम की अच्छी फसल के लिए आपको पौधों की सुरुवात से ही कटाई और छटाई करनी है। आम की कटाई आपको आम का पौधा जब थोड़ा बड़ा हो जाए तभी से करनी चाहिए। इसमें आपको आम की कटाई कुछ इस तरह से करनी है की आम का पेड़ सीधा न जाए अगर आम का पेड़ सीधा चला गया।

तो आपके लिए आम के फल तोड़ना काफी मुश्किल हो जायेगा। आपको आम के पौधे की कटाई इस तरह से करनी है की वह चारो तरफ से फ़ैल जाए। आम के आपको ज्यादा से ज्यादा तनहे निकलने है जो नीचे की तरफ लटकते हो। इस तरह आप आप के पौधे की कटाई और छटाई कर सकते है।

आम का पेड़ कितने दिन में तैयार होता है

आम का पेड़ वैसे तो बड़ा होने के लिए यानि फल देने लायक होने के लिए 5 ते 8 साल का समय लगता है। इसके अलावा आप Grafting टेकनीक से आम के पौधे को लगाते है तो उसे बड़ा होने के लिए 3 से 4 साल का समय लगता है। मतलब की हम कह सकते है की आम का पौधा पेड़ बनने के लिए कम से कम 5 से 6 साल लगते है।

आम का पेड़ कितने दिन में फल देता है

आम की हार्वेस्टिंग इसके डिमांड के हिसाब से April से September तक होती है। आम की सबसे ज्यादा हार्वेस्टिंग गर्मियों में की जाती है। जैसा मैंने आपको बताया की आम के पौधे को बड़ा होने के लिए 5 से 6 साल लगते है इसके बाद ही आम का पेड़ हार्वेस्टिंग के लायक तैयार होता है।

आम की खेती से कमाई और खर्चा

अब हम बात करते है की आम की खेती में कितनी कमाई और खर्चा है। तो सबसे पहले हम खर्चा जान लेते है तो इसमें आप खर्चा पौधे खरीदने में साथ में खाद खरीदने में लगता है। इसी के साथ भी आपको थोड़ी और इन्वेस्टमेंट आपको लग सकती है। अब बात करे की आम की खेती से आपकी कितनी कमाई हो सकती है।

तो कमाई आपकी इस बात पर निर्भर होगी की आपने आपके बाग में पौधे कितने लगाए है। अंदाजे के लिए आपको बता देता हु एक आम के पेड़ को 15 से 20 Kg आम के फल लगते है। आप मान लीजिये एक एकड़ में 600 आम के पौधे लगाते है। तो हर एक आम के पेड़ को अगर 15 Kg आम लगते है।

तो आपके सारे एकड़ के पेड़ में 600*15=9000 Kg आम आपके एक एकड़ में आ सकते है। मार्केट में आज आम की किंमत किस्म के ऊपर है पर मान लीजिये आपका आम 50 रुपये किलों से बिकता है इससे ज्यादा में भी बिक सकता है पर मान लीजिये 50 रुपये किलो आप आम बेचते है।

तो 9000*50= 4,50,000 इतने पैसे आपको एक साल में मिल सकते है। इसमें अगर आपका कुछ खर्चा भी हटा दे तो आपको 4 लाख रुपये का सालाना मुनाफा एक एकड़ में हो सकता है।

अन्य आर्टिकल पढ़े:

आम्रपाली आम का पेड़ कितने दिन में फल देता है

आम्रपाली आम काफी जल्दी फल देता है। आम आम्रपाली आम की तुड़ाई 75-80 दिन के भीतर कर सकते है।

1 एकड़ में कितने आम के पेड़ लगाए जा सकते हैं?

आप अगर Israel तकनीक से खेती करते है तो आप 1 एकड़ में 600 के आसपास आम के पेड़ लगा सकते है। इसका फायदा क्या है यह अगर आपको जानना है तो पूरा आर्टिकल अच्छे पढ़ना होगा।

Sharing is Caring

Leave a Comment