Student ke liye Part Time Jobs in Hindi – स्टूडेंट के लिए पार्ट टाइम काम/जॉब

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

नमस्कार दोस्तों, आज पढाई के साथ साथ बहुत से स्टूडेंट्स को खुद के लिए पार्ट टाइम काम करके पैसे कमाने है। आप अभी अगर एक स्टूडेंट है और घर से बहार रहते है पढाई के लिए। तो आपको पता ही होगा की हमे घर से घरवाले सिर्फ रहने और खाने के पैसे मिलते है बाकी हमे अपने खर्चे खुद देखने होते है।

यैसे में स्टूडेंट सोचते है की हम कुछ पार्ट टाइम पढाई के साथ काम करते है। आज मैं आपको बताऊंगा की कैसे आप पढाई के साथ स्टूडेंट बनकर पार्ट टाइम काम कर सकते है। मैं आपको आज कुल ८ तरीके बताऊंगा जिसमे से ४ जॉब की तरह है और बाकी ४ सेल्फ एम्प्लोयी यानि आप अपने हिसाब से कर सकते है यैसे है।

Student ke liye Part Time Jobs in Hindi

Student ke liye Part Time Jobs in Hindi

अब मैं आपको वह तरीके बताने से पहले मेरे बारेमे बताता हु की मैं आपको ये जानकरी किस बेस पर दे रहा हु। दोस्तों मैं इनमे से बहुत काम खुद करता हु। मैं इन में से कुछ काम पार्ट टाइम नहीं फुल टाइम अभी ये मेरा काम बन चूका है। तो मैं इस लिए आपको बहुत अच्छे तरीके से गाइड कर सकता हु की आपको कोनसे ऑनलाइन काम करने चाहिए।

1. ऑनलाइन पढ़ाना

आप अगर एक स्टूडेंट है यानि आओ कुछ बन कुछ पढ़ रहे है। आप जो पढ़ चुके है वह दुसरो को पढ़ाने का काम कर सकते है। इसके अलावा आपके पास अगर कोई स्किल है वह भी आप ऑनलाइन क्लास मीटिंग लेकर पढ़ा सकते है। इसमें बात करू तो आप किसी कोचिंग सेण्टर में जॉब भी कर सकते है।

इसके अलावा आप ऑनलाइन वीडियो कॉल से भी किसी को इंग्लिश,कम्युनिकेशन स्किल,चेस मतलब जो आपको आता है वह सीखा सकते है। इसमें आपको घंटो के हिसाब से पैसे मिलेंगे या महीने के हिसाब से सैलरी भी मिल सकती है। इस काम से आप महीने के ३० हज़ार तक भी कमा सकते है।

2. फ्रीलांसिंग

आप Freelanching करके भी अच्छे पैसे कमा सकते है। अब सबसे पहले हम ये जानते है की Freelanching क्या है?। फ्रीलांसिंग यानि आप अपने टाइम के हिसाब से काम करके लोगो से उस काम के पैसे ले सकते है इसे फ्रीलांसिंग कहते है। फ्रीलांसिंग आप घर बैठे पार्ट टाइम बेस पर कर सकते है।

आप अगर एक स्टूडेंट है तो अपनी एक स्किल डेवेलोप कर सकते है। आप उस स्किल को लोगो को दे कर पैसे कमा सकते है। फ्रीलांसिंग आज लोग लाखो में पैसे कमा रहे है पर आपको सुरुवात में लाखो नहीं मिलेंगे। जैसे जैसे आपको फ्रीलांसिंग में एक्सपीरियंस होता है तो वैसे आप ज्यादा पैसे कमा सकते है।

फ्रीलांसिंग के क्लाइंट ढूढने के लिए आप फेसबुक ग्रुप या Fiverr,Upwork इन वेबसाइट पर खुद को फ्रीलांसर के तौर पर रजिस्टर कर सकते है। आपको शुरू में क्लाइंट मिलने में परेशनी हो सकती है पर आपको सुरुवात क्लाइंट को खुद से अप्प्रोच करना होगा।

3. कंटेंट राइटिंग

आप कंटेंट राइटिंग का जॉब भी कर सकते है। आज ऑनलाइन कंटेंट राइटर की डिमांड बहुत ज्यादा बढ़ रही है। आपको अगर किसी एक विषय पर लिखना आता है या आपको उस Niche की जानकरी है। तो लोग आपको कंटेंट राइटर के तौर पर लेते है।

कंटेंट राइटिंग में बहुत से चीज़े है जैसे ब्लॉग पोस्ट राइटर,कॉपीराइटर,स्टोरी राइटर आपको अब ये देखना है आपको इन सब में से क्या आता है। अगर आपको कुछ भी नहीं आता तो आप कंटेंट राइटिंग सिख भी सकते है। आप ऑनलाइन यूट्यूब से कंटेंट राइटिंग सिख सकते है और इससे पैसे कमा सकते है।

अब बात आती है कंटेंट राइटिंग का काम ढूंढे कैसे? इसके लिए भी बहुत सी वेबसाइट है। आप Upwork, Textbroker, Content Writers इन सब वेबसाइट से कंटेंट राइटिंग का जॉब या काम ले सकते है। इसके अलावा आप Facebook Groups और Linkdin पर भी एक्टिव रह सकते है।

4. Zomato डिलीवरी बॉय

आप Zomato के ऑनलाइन फ़ूड डिलीवरी बॉय भी बन सकते है। बहुत से स्टूडेंट को पार्ट टाइम जॉब चाहिए होती है उनके लिए फ़ूड डिलेवर करने काम काफी अच्छा है। आप ऑनलाइन फ़ूड डिलीवरी कंपनी जैसे Zomato, Swiggy इनके डिलीवरी पार्टनर बन सकते है।

आपको इसमें खाना होटल से लेकर लोगो के घर तक डिलवेरी करना होगा। आपको अगर Zomato का डिलेवरी बॉय बनाना है। तो आप इस लिंक से रजिस्टर कर सकते है Zomato Delivery Job. इसके अलावा आप Swiggy कंपनी के भी डिलवेरी बॉय बन सकते है।

इस जॉब में आपको जितना आप आर्डर डिलवेरी करेंगे उस हिसाब से पैसे मिलते है। आप इस जॉब को हमेशा साइड इनकम के तौर पर देख सकते है।

5. Social Media ग्राफ़िक डिज़ाइनर

दोस्तों, आपको अगर ग्राफ़िक डिजाइनिंग आती है। तो आप एक सोशल मीडिया ग्राफ़िक डिज़ाइनर की जॉब कर सकते है। इसमें आप जॉब भी कर सकते है या चाहे तो फ्रीलान्स काम भी कर सकते है। इस काम में आपको लोगो को ग्राफ़िक पोस्ट बनाकर देने होंगे।

आज सोशल मीडिया काम जमाना है आज हर एक बिज़नेस सोशल मीडिया का इस्तमाल करता है। बहुत से लोगो को अपने सोशल मीडिया के लिए ग्राफ़िक यानि पोस्ट बनाना नहीं आता। यैसे में आप उन्हें सर्विस प्रोवाइड करते है तो वह आपको इसकी जॉब दे सकते है।

आपको इस काम के लिए सबसे पहले ग्राफ़िक डिजाइनिंग आना जरूरी है। आप ग्राफ़िक बनाने के लिए कोई भी ऍप का इस्तेमाल कर सकते है। जैसे Canva या Photoshop इस तरफ से आप ग्राफ़िक डिज़ाइन से पैसे कमा सकते है। इस काम से आपको महीने के २० हज़ार तक मिल सकते है।

Student ke liye Part Time Khud ka Kaam

1. Blogging

आप अगर कोई जॉब नहीं करना चाहते है आप खुद का कोई काम करना चाहते है। तो Blogging आपके लिए सबसे पहला ऑप्शन है जो आप पार्ट टाइम कर सकते है। आप ब्लॉग्गिंग बिना किसी इन्वेस्टमेंट के शुरू कर सकते है। आप फ्री में ब्लॉग बना सकते है हाला की अगर आप थोड़े पैसे इन्वेस्ट कर सकते है।

तो मैं आपको वर्डप्रेस पर ब्लॉग बनाने की सलाह दूंगा। आपको ब्लॉग्गिंग में अपने पसंद के विषय पर आर्टिकल लिखने होते है। इस काम को आप बड़े आसानी से पार्ट टाइम कर सकते है। बस आपको ब्लॉग्गिंग में एक बात का ध्यान रखना है की ब्लॉग्गिंग में आपको पहले दिन से पैसे नहीं मिलते।

आपको Blogging में आर्टिकल लिखने पड़ते है और बाद में जैसे वह रैंक होते है। आप बाद में अपने ब्लॉग से पैसे कमा सकते है। Blogging में महीने के ७ हज़ार लेकर लाख रुपये तक भी पैसे कमा सकते है। इसमें आप के ऊपर है की आप अपने ब्लॉग पर कितनी मेहनत करते है उसे रैंक करने के लिए।

आपको अगर Blogging कैसे करे इसके बारेमे जानना है तो मैंने इस पर आर्टिकल लिखा है। आप उस आर्टिकल को पढ़ सकते है कि ब्लॉग क्या है और उससे पैसे कैसे कमाये

2. Youtube Channel

आपको अगर वीडियो बनाना अच्छा लगता है तो आप अपना एक यूट्यूब चैनल बना सकते है। यूट्यूब आज के समय में गूगल के बाद दूसरा सर्च इंजन है जिस पर लोग सबसे ज्यादा सर्च करते है। यूट्यूब चैनल आप अपना पार्ट टाइम भी चला सकते है।

आप अगर अपनी पढाई कर रहे है तो उसके साथ भी आप दिन में २ घंटे काम करके आप यूट्यूब कर सकते है। यूट्यूब चैनल बनाने में लोगो को सबसे ज्यादा परेशानी आती है की यूट्यूब पर किस टॉपिक पर वीडियो बनाये। बहुत से लोग यही चुन पाते की उन्हें वीडियोस किस टॉपिक पर बनाने है।

दोस्तों टॉपिक डीसाइड करना बड़ा आसान काम है। आपको जिस टॉपिक पर वीडियो देखना पसंद है या आपको जिस टॉपिक की अच्छी जानकारी है। आप उस विषय पर अपना यूट्यूब चैनल बना सकते है। आप अगर कुछ पढाई कर रहे है तो आप उसी रिलेटेड लोगो जो प्रॉब्लम है।

उस पर वीडियोस बनाकर लोगो को अपने वीडियोस से हेल्प कर सकते है। यूट्यूब पर वीडियो बनाने के लिए आपको एक Microphone और Tripod की जरूरत है। इसके अलावा वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए एक मोबाइल फ़ोन इस तरह आप अपना एक यूट्यूब चैनल बना सकते है। इससे भी महीने के १० हज़ार से लेकर लाख रुपये तक कमा सकते है।

3. Instagram Theme Page

आप पार्ट टाइम बेस पर खुद का Instagram Theme पेज भी बना सकते है। अब सबसे पहले आप ये सोच रहे होंगे की Instagram Theme पेज क्या है? इसके बारेमे मैंने पहले एक आर्टिकल लिखा है। मैं आपको शार्ट में बताता हु की इंस्टाग्राम थीम पेज एक इंस्टाग्राम अकाउंट ही होता है। जो एक थीम यानि टॉपिक पर पोस्ट डालता है।

आप भी अपना एक इंस्टाग्राम थीम पेज शुरू कर सकते है। इसमें भी आपको सबसे पहले एक टॉपिक ढूढना होगा। आप सेम यहाँ पर भी आपको जसि टॉपिक पर इंट्रेस्ट हो आप उसके रिलेटेड एक थीम पेज शुरू कर सकते है। आपको थीम पेज बनाने के बाद उस पर कंटेंट यानि पोस्ट डालनी होती है।

जैसे जैसे आप पोस्ट डालते है उस पेज पर फोल्लोवेर्स आना सुरु होते है। बाद में जैसे जैसे आपके फोल्लोवेर्स बढ़ते है। आप इंस्टाग्राम से भी पैसे कामना शुरू कर सकते है। वैसे तो इंस्टाग्राम से पैसे कमाने के बहुत से तरीके है। मैंने इसके बारेमे डिटेल में बात ऊपर वाले आर्टिकल में की है।

इंस्टाग्राम थीम पेज के लिए आपके पास मोबाइल होना जरूरी है। इसके अलावा आप पोस्ट बनाने की जानकरी होनी चाहिए। बात करे की Instagram से आप महीने के कितने पैसे कमा सकते है। इसकी तो आपके १ लाख इंस्टाग्राम पर फोल्लोवेर्स होते है तो आप महीने के १५ से २० हज़ार कमा सकते है। इसके अलावा १ Million फोल्लोवेर्स होते है तो २ लाख तक आप कमा सकते है।

4. Course Selling

आपको अगर किसी एक टॉपिक या कहे Niche पर अच्छी नॉलेज है। तो आप उस चीज़ का कोर्स भी बना कर बेच सकते है। आपको मान लीजिये वीडियो एडिटिंग या फोटो एडिटिंग आती है। तो आप वह चीज़ को रेक्रेड करके उसका ऑनलाइन कोर्स बना सकते है। यह ऑनलाइन कोर्स की डिमांड दिन पर दिन बढ़ती जा रही है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक २०२८ तक ऑनलाइन कोर्स सेल्लिंग इंडस्ट्री १ ट्रिलियन डॉलर्स की हो सकती है। इसका मतलब ये है की आने वाले समय में इस काम की डिमांड बढ़ने वाली है। आज भी बहुत से लोग अपने कोर्स बेच रहे है। आपके पास भी कोई यैसी स्किल है तो आप भी उसका कोर्स बना कर लोगो को सेल कर सकते है।

आप खुद का कोर्स बनाकर Udemy जैसी वेबसाइट पर सेल कर सकते है। कोर्स बनाने के लिए आपको ज्यादा इन्वेस्टमेंट की जरूरत नहीं है। बस आपको कंप्यूटर लैपटॉप या मोबाइल से कोर्स को रेक्रेड करना है उसे होस्ट करके उसे बेचना है। दोस्तों बहुत से लोग यह तय कर नहीं पाते की अपनी कोर्स की प्राइस क्या रखे।

मैं आपको बता दू की कोर्स की प्राइस का कोई फिक्स रेट नहीं है। आप अपना कोर्स कितने रुपये का भी बेच सकते है। आज मार्किट में २००,३०० से १ लाख रुपये तक के कोर्स बेचे जा रहे है। तो आप अपने हिसाब से कोर्स का प्राइस रख सकते है। बस एक बात का ध्यान दे की जो आप कोर्स में पढ़ा रहे है वह खुद आपको आना चाहिए।

Conclusion:

तो दोस्तों यह कुछ तरीके है जिनसे आप स्टूडेंट के तौर पर पार्ट टाइम काम करके पैसे कमा सकते है। इसमें से बहुत से तरीको मैं Full Time Earning करता हु। मैं खुद Blogging,Youtube,Instagram Page ये रन करता हु और दोस्तों मैं बात ये की मैं इसे फुल टाइम करता हु यानि मैं इसके अलावा अभी कुछ नहीं करता।

इससे मैं आपको यह समझाने की कोशिश कर रहा हु की इन सब चीज़ो को आप फुल टाइम भी कर सकते है। हाला की अगर आप पढाई कर रहे है अभी तो मैं कहूंगा की आप पढाई साथ इस कामों को पार्ट टाइम करे। बाद में जब आप की पढाई ख़तम हो या ये काम चलने लगे तो इसे फुल टाइम भी आप कर सकते है।

अन्य पढ़े:

पार्ट टाइम जॉब क्या होता है?

पार्ट टाइम जॉब का मतलब है की किसी काम को पार्ट टाइम करना। यानि आप जो अपना मैंन काम कर रहे है उसके साथ ही और कोई काम साइड में करना। इस तरह के कामो को पार्ट टाइम काम बोला जाता है।

पार्ट टाइम काम से कितने पैसे कमा सकते है?

आप अगर एक स्टूडेंट है और पार्ट टाइम काम करते है। तो आप महीने के १५ से २० हज़ार कमा सकते है। अब यह डिपेंड करता है की आप जॉब करते है या खुद का काम। जॉब में आपको सैलरी मिलती है और खुद के काम में आपकी कमाई आपके हाथ में होती है।

Sharing is Caring

2 thoughts on “Student ke liye Part Time Jobs in Hindi – स्टूडेंट के लिए पार्ट टाइम काम/जॉब”

Leave a Comment