Rapido से पैसे कैसे कमाए – पूरी जानकारी (2024)

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

आज इंटरनेट की मदत से सभी चीज़े बदल रही है। आप अगर एक student है और पैसे कमाना चाहते है। तो आप Rapido में बाइक चलाकर पैसे कमा सकते है। आज हम आपको Rapido क्या है? और Rapido से पैसे कैसे कमाए। इसके बारेमे बताने वाले है।

इस प्लेटफार्म के बारेमे जानना इस लिए भी जरूरी है। Rapido की मदत से काफी लोग रोज के 500 से 600 रुपये कमा रहे है। तो इसमें आपको क्या करना होता है वह मैं आपको बताने वाला हु।

Rapido क्या है?

हम सबसे पहले बात करते है की Rapido क्या है? तो हम आपको बता दे की Rapido एक ऍप है। Rapido ऍप की मदत से हम Bike या Auto बुक कर सकते है। जैसे अभी हमे कही जाना होता है। तो हम अपनी बाइक का इस्तेमाल करते है। पर जिन लोगों के पास Bike नहीं होती है।

जिन लोगों के पास खुद की बाइक नहीं होती है। तो वह ऑटोरिक्शा से चले जाते है। ऑटोरिक्षा भी कभी मिलता है और कभी नहीं मिलता है। तो इसी प्रॉब्लम को सोल्व करने के लिए Rapido ऍप काम में आता है। Rapido की मदत से हम मोबाइल से ही Bike या Auto बुक कर सकते है।

Rapido आपको 5 मिनट के टाइम Auto की गरंटी देता है। Rapido में आपको Auto के साथ Bike भी मिलती है। आप Bike बुक कर सकते है। इसके बाद आपको लेने के लिए एक Rapido captain आयेगा। जो आपको जहा जाना है वहा पर छोड़ देता है। तो इसी Rapido में Rapido राइडर बनकर पैसे कमा सकते है।

Rapido से पैसे कैसे कमाए

तो Rapido से पैसे कमाने के लिए आपको राइडर बनना होगा। इसके लिए आपके पास खुद की बाइक और ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। Rapido राइडर का मतलब है की आपको लोगों को pickup करके उन्हें जहा जाना है उस जगह पर पोहचाना होगा।

इसके बदलें में Rapido आपको पैसे देता है। Rapido को आप काफी हद तक ola cab जैसा समझ सकते है। जैसे Ola और Uber में लोग कार बुक करते है। इसी तरह Rapido में आपको बाइक का ऑप्शन मिलता है। अब हम आपको बताते है की Rapido से कैसे जुड़े।

Rapido पर बाइक कैसे लगाये

Rapido ज्वाइन करने का प्रोसेस पूरी तरह से ऑनलाइन है। Rapido ज्वाइन करने के लिए सबसे पहले आपको इनका Rapido Captain ऍप डाउनलोड करना होगा। जैसे इनका ऍप आपके मोबाइल में इनस्टॉल होता है।

इसे आपको ओपन कर लेना है। Rapido captain ऍप को ओपन करने के बाद Get Started वाले बटन पर क्लिक करना है। इसके बाद आपके सामने लॉगिन पेज आयेगा। लॉगिन पेज पर ही आपको become rapido captain का ऑप्शन दिखाई देगा।

इसमें आपको रजिस्ट्रेशन करते वक़्त अपना मोबाइल नंबर डालना है। मोबाइल नंबर डालने के बाद OTP आयेगा। वह OTP डालने के बाद आपको अपनी City डालनी होगी। आप अपनी city सेलेक्ट कर सकते है। rapido अभी के समय में 100 से ज्यादा city में है।

जैसे आप अपनी city डालते है। अब यहाँ आपको क्या service देनी है। इसके बारेमे पूछता है। इसमें आप Bike Taxi को सेलेक्ट कर सकते है। आपके पास अगर Auto है तो आप Auto को भी सेलेक्ट कर सकते है। इसके बाद आपको next पर क्लिक करना है।

अब आपको अपना gmail id सेलेक्ट करना है। gmail id से ही आपके डिटेल यह ऍप लेता है। इसके बाद आपको date of birth डालने का ऑप्शन आयेगा। आप अपनी सही सही date of birth डाले। आप यहाँ कम से कम 18 साल के ऊपर होने चाहिए।

इसके बाद आपको अपनी एक लाइव सेल्फी लेनी है। इस सेल्फी को आपको सही तरह से अपलोड करना है। अब आखिर में आपको अपने डॉक्युमेंट्स अपलोड करने होंगे। इसमें सबसे पहले आपको ड्राइविंग लाइसेंस अपलोड करना होगा।

इसके बाद आपको आधार कार्ड अपलोड करना है। इसके अलावा आपको RC और PAN card भी अपलोड करना पड़ सकता है।

जो भी डॉक्युमेंट्स आप अपलोड करेंगे वह कैमरा की मदत से कर सकते है। इस स्टेप के बाद आपको वेट करना है। इसमें आपको 1 दिन तक का इंतज़ार कर सकते है। इसके बाद आपको Rapido के तरफ से ऑफिसियल मेल आ जायेगा।

Rapido कितने पैसे देता है

Rapido में आपको हर एक राइड के पैसे मिलते है। तो सीधा सा हिसाब है जितनी ज्यादा आप राइड लेंगे। उस हिसाब से आपको यहाँ पैसे मिलेंगे। Rapido आपको किलोमीटर और टाइम के हिसाब से पैसे मिलते है। इसमें मिनिमम 15 रुपये तो लगते ही है। इसके बाद प्रति किलोमीटर 3 से 5 रुपये मिलते है।

अभी के समय में पेट्रोल के कीमतें काफी बढ़ चुकी है। तो इसी लिए यह जगह से जगह अलग अलग हो सकता है। तो एक आईडिया देने के लिए अगर बताऊ। तो आप अगर Rapido से 1 km की राइड करवाते है। तो आपको 18 से 20 रुपये मिलते है। 2 km दुरी पर आप किसी को छोड़ते है।

तो आपको 28 से 30 रुपये मिलते है। 3km की दुरी पर आपको 38 से 40 रुपये मिलते है। 4km की दुरी पर आपको 45 रुपये तक मिल सकते है। इसी तरह से आप कैलकुलेट कर सकते है। आप एक बार इनके ऍप में जरूरी देखे की लेटेस्ट में कितने पैसे मिल रहे है।

Rapido में कस्टमर आपको कॅश भी पैसे दे सकते है। तो कुछ कस्टमर आपको ऑनलाइन pay कर सकते है। Rapido आपसे हर राइड पर 15% प्लेटफार्म फीस लेता है। इसका मतलब यह है की अगर आप Rapido से 100 रुपये कमाते है। तो इसमें से आपको 85 रुपये ही मिलते है।

बाकि जो बचे 15 रुपये है वह Rapido रख लेता है। जो ठीक भी है वही आपको कस्टमर देता है। जिन्हे आप pickup करके उन्हें जहा जाना वहा पर छोड़ देते है। अब मुझे लगता है की आपको समज में आया होगा की Rapido में कैसे पैसे मिलते है।

Rapido से महीने का कितना कमा सकते है

हमने हमारी रिसर्च के वक़्त पता लगाया की Rapido में काम करने वाले लोग कितने पैसे कमाते है। तो हमे पता चला है की रोज के वह 600 से 700 रुपये कमाते है। यह मैं छोटे शहर की बात कर रहा हु। छोटे कहने का मतलब है की मध्यम संख्या वाले शहर वह दिन का इतना कमाते है।

वही आप अगर मुंबई, दिल्ली, पुणे, बैंग्लोर, हैदराबाद जैसे बड़े शहर में दिन का 1000 से 1200 कमा सकते है। इतनी आपकी कमाई होगी। इसमें से आपको अपने बाइक में पेट्रोल भी डलवाना होगा। तो दिन का 200 रुपये का भी पेट्रोल डालते है। तो आपको 800 से 1000 रुपये मिलते है।

पर मैं आपको बता दू की आप रोज कितना कमायेंगे। इसकी कोई गरंटी नहीं होती है। किसी दिन आपको ज्यादा लोग मिलते है किसी दिन कम तो एवरेज में आप 15 हज़ार से 20 हज़ार कमा सकते है। तो मुझे उम्मीद है की आपको Rapido से जुडी पूरी जानकारी मिल गयी होगी।

अन्य पढ़े:

Sharing is Caring

Leave a Comment