पैथोलॉजी लैब कैसे शुरू करे (2023) | Pathalogy Lab Kaise suru kare

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

नमस्कार दोस्तों, हम सभी के लिए हमारा स्वास्थ्य कितना जरूरी है ये हम सभी को पता है। आज के समय में जहा इतनी सारी बीमारियां है आज लोगो का लाइफस्टाइल भी यैसा हो चूका है। जिसकी वजह से लोगो में बीमारियों का प्रमाण बहुत ज्यादा बढ़ गया है। जब भी हम थोडासा बीमार महसूस करते है तो हम डॉक्टर के पास जाते है।

डॉक्टर हमे सुझाव देते है की आप अपनी टेस्ट करा लो हम अपनी टेस्ट कराने के लिए पैथोलॉजी लैब जाते है और अपनी टेस्ट कराते है। यैसे आज के समय में पैथोलॉजी लैब का बिज़नेस करना बहुत ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे पैथोलॉजी लैब कैसे शुरू करे। इस बिज़नेस जुडी सभी जानकरी मैं आपको इस आर्टिकल में देने वाला हु।

पैथोलॉजी लैब कैसे शुरू करे

पैथोलॉजी लैब क्या है?

हम सबसे पहले इससे सुरुवात करते है की आखिर पैथोलॉजी लैब या पैथोलॉजी का मलतब क्या है? पैथोलॉजी इस वर्ड का असली हिंदी में मीनिंग है रोगविज्ञान। इसका मतलब है की Disease जो जानना और उसके बारेमे रिसर्च करना। जब भी हमे कोई बीमारी होती है तो वह बिमारी है क्या है ये जानने के लिए हमे अपने टेस्ट करवाने पड़ते है।

पैथोलॉजी लैब कैसे शुरू करे 2022

अब हम बात करते है की पैथोलॉजी लैब कैसे शुरू करे। दोस्तों किसी भी बिज़नेस को या काम को करने से पहले आपको वह काम सीखना होता है। साथ उस काम का एक Step by Step एक प्रोसेस होता है। पैथोलॉजी लैब खोलने के लिए आपको सबसे पहले इसके रिलेटेड पढाई करनी होगी। पैथोलॉजी लैब को खोलने के लिए अलग अलग कोर्स है जिसके बारेमे हमने निचे बात की है।

पैथोलॉजी लैब खोलने के लिए कोर्स

  • CMLT
  • DMLT
  • BMLT
  • MLT

1. CMLT (Certificate in Medical Laboratory Technology)

CMLT ये एक सर्टिफिकेट कोर्स है इस कोर्स को करने के लिए आपकी योग्यता 10th या 12th पास होनी चाहिए। इस कोर्स की अवधि ६ महीने १ साल की है ये डिपेंड करता है। की इस कोर्स को आप किस इंस्टीटूड से करते है। बात करे इस कोर्स की फीस की तो इस कोर्स की फीस २०,००० तक है।

2. DMLT (Diploma in Medical Laboratory Technology)

DMLT ये एक डिप्लोमा कोर्स है इसे करने के बाद आप किसी पैथोलॉजी लैब में जॉब भी कर सकते है। इसकी योग्यता की बात करे तो आपने १२th पास की होनी चाहिए वह भी Science फिल्ड से इसे कुछ लोग B.sc के बाद भी करते है। इस कोर्स की अवधि २ साल की होती है इसकी फीस २०,००० से ५०,००० तक होती है।

3. BMLT (Bachelor in Medical Laboratory technology)

जिन लोगो को पैथोलॉजी लैब में डिग्री चाहिए हो वह BMLT का कोर्स कर सकते है। यह डिग्री कोर्स ३ साल का होता है इसे 12th पास science स्ट्रीम से कोई भी कर सकता है। इसकी भी फीस आप इसे कहा करते है इस बात से कम या ज्यादा हो सकती है। इसकी नार्मल फीस ३० से ५० हज़ार तक है। इस कोर्स को करने के बाद आप खुद की पैथोलॉजी लैब खोल सकते है।

4. MLT (Master in Laboratory Technology)

MLT यह सबसे हाई वाला पैथोलॉजी लैब कोर्स है। इसे करने के बाद आपको सबसे ज्यादा सैलरी मिलती है। यह एक मास्टर डिग्री है जिसे आप २ साल में पूरा कर सकते है। इसकी फीस ३०,००० से ६०,००० तक होती है। इस कोर्स में आपको लेबोरेटरी पैथोलॉजी लैब से जुडी हर जानकरी मिलेगी।

पैथोलॉजी लैब खोलने से पहले प्रैक्टिस करें

जैसे ही आप अपना कोई एक कोर्स पूरा करते है। इसके बाद आपको प्रैक्टिस की जरूरत है इसके लिए आप किसी पैथोलॉजी लैब में जॉब कर सकते है। आप जॉब सुरुवात में पैसे कमाने के लिए न करे आप सिर्फ सीखने के लिए जॉब करे। आपको अगर खुद की लैब नहीं खोलनी तो जॉब भी कर सकते है। पर अगर आपको खुद का बिज़नेस करना है।

तो आपकी जैसे ही प्रैक्टिस पूरी होती है उसके बाद आप खुद की लैब खोल सकते है। लैब को खोलने का भी एक स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस है।

  • लैब के लिए जगह का चयन करना
  • लैब का रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस बनवाना
  • लैब के लिए इक्विपमेंट खरीदना
  • साथ में काम करने के लिए लोग रखना
  • मार्केटिंग करना
  • मरीज का रिपोर्ट बनाना और पैसे कमाना

पैथोलॉजी लैब के लिए जगह का चयन करें

आपको पैथोलॉजी लैब की सुरुवात करने के लिए सबसे पहले जगह चयन करना होगा। आप यैसे जगह इस बिज़नेस को सुरु करे जहा ज्यादा से ज्यादा मरीज आते जाते है। अब यैसी जगह कोनसी है तो दोस्तों हॉस्पिटल आप इस बिज़नेस को हॉस्पिटल के पास शुरू कर सकते है। आप किसी भी हॉस्पिटल के बेसमेंट में इसे शुरू कर सकते है।

बात करे की शॉप को रेंट पर लेना चाहिए या खरीदना चाहिए। तो आपके पास अगर खुद की शॉप है तो आप उसी में भी इसे शुरू कर सकते है। आपके पास अगर खुद की जगह नहीं है तो आप जगह रेंट पर भी ले सकते है। रेंट पर जगह या शॉप लेने का ये फायदा है की लोकेशन आप अपने हिसाब से चुन सकते है।

आपको अगर लोकेशन पसंद नहीं भी आता तो आप चेंज कर सकते है। मैं तो आपको सुझाव दूंगा की आप सुरुवात में रेंट से ही अपने बिज़नेस की सुरुवात करे। आपको मैंने बताया की आप हॉस्पिटल के पास लैब को शुरू कर सकते है। इसमें बस आपको हर महीने रेंट और इलेक्टिक बिल का ध्यान देना होगा।

पैथोलॉजी लैब लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन

पैथोलॉजी लैब बिज़नेस के लिए आपको बहुत से लाइसेंस की जरूरत है। इसमें आपको Pollution Control Board Registration इस लाइसेंस के तहद Pollution Control वाले आकर पैथोलॉजी का कचरा खुद ले जाते है इससे Pollution कण्ट्रोल में रहता है। इसके अलावा आपको दो और लाइसेंस चाहिए जिनका नाम है। Paramedical council of India Registration (Paramedical Council) और Pathologist Registration.

पैथोलॉजी लैब इक्विपमेंट और मशीन

पैथोलॉजी लैब खोलने के लिए आपको कुछ इक्विपमेंट की जरूरत है।

  • फ्रीज
  • इनक्यूबेटर
  • लैपटॉप / कंप्यूटर
  • सॉफ्टवेयर (रिपोर्ट का डाटा इनफार्मेशन कलेक्ट करने के लिए)
  • डस्टबिन (पैथोलॉजी लैब के यूज़ किये प्रोडक्ट्स को फेकने के लिए)
  • टॉयलेट
  • सेट्रीफ्यूज
  • माइक्रोस्कोप (छोटे आकर के Cell और Tissue की जांच करने के लिए)
  • कैलोरीमीटर
  • पिप्पेट

पैथोलॉजी लैब के लिए स्टाफ और लोग

पैथोलॉजी लैब खोलने के लिए आपको स्टाफ की जरूरत होगी। आपको एक पैथोलोजिस्ट की जरूरत होगी जो रिपोर्ट पर सिग्नेचर कर सके। आप खुद अगर एक पैथालॉजिस्ट है तो आपको इसकी जरूरत नहीं है आप खुद भी सिग्नेचर कर सकते है। इसके साथ आप लैब टेक्निशन की जरूरत होगी जिन्होंने DMLT का कोर्स किया हो।

इसके अलावा बाकी स्टाफ आप अपने हिसाब से रख सकते है। आप जैसे जैसे बिज़नेस बढे तो स्टाफ भी बढ़ा सकते है। पर एक बात ध्यान दे की स्टाफ हमेशा जरूरत पड़ने पर ही बढ़ाये। आपको बिज़नेस में प्रॉफिट के साथ अपने स्टाफ की सैलरी भी देनी है। आपको सबसे पहले ध्यान देना है की आपका बिज़नेस प्रॉफिटेबल बने बाद में आप एक्सपैंड करने पे ध्यान दे सकते है।

पैथोलॉजी लैब में लगने वाली इन्वेस्टमेंट कितनी है?

पैथोलॉजी लैब थोड़ा ज्यादा इन्वेस्टमेंट वाला बिज़नेस है। इसमें सबसे पहले हम ये देख लेते है की हमारी इन्वेस्टमेंट लग कहा रही है। इसमें आपकी दो बार इन्वेस्टमेंट लगेगी एक बार मेन बिज़नेस की इन्वेस्टमेंट है। जैसे की जगह रेंट मशीन और इक्विपमेंट का खर्चा ये सब आपका एक बार की इन्वेस्टमेंट में आयेगा।

इसके अलावा दूसरी इन्वेस्टमेंट आपकी हर महीने लगने वाली है। जैसे की बिजली का बिल,एम्प्लोयी की सैलरी,रेंट ये आपकी हर महीने लगने वाली इन्वेस्टमेंट हम कह सकते है। तो सब चीज़ो की बात करे तो इस बिज़नेस में आपकी ५ से ६ लाख रुपयों की इन्वेस्टमेंट लग सकती है।

यह इन्वेस्टमेंट कम ज्यादा हो सकती है पर एवरेज इन्वेस्टमेंट आपको इतनी ही लग सकती है। पर दोस्तों अगर आप एक बार पैथोलॉजी लैब को सेटअप कर देते है वह अच्छे लोकेशन पर तो उसके बाद आपकी लैब चलने के चान्सेस बहुत ज्यादा है। तो आपकी इन्वेस्टमेंट भी बहुत जल्दी रिकवर हो सकती है।

पैथोलॉजी लैब बिज़नेस में प्रॉफिट कितना है?

पैथोलॉजी लैब इस बिज़नेस से आप काफी अच्छी कमाई कर सकते है। इस बिज़नेस से आप सुरुवात में ३० हज़ार तक कमा सकते है। ३० हज़ार मैं प्रॉफिट की बात कर रहा हु जैसे जैसे आपकी लैब पुराणी होती है। लोगो का ट्रस्ट आप पर वैसे वैसे बढ़ता है इसके बाद आप महीने के ५० हज़ार भी कमा सकते है।

पैथोलॉजी लैब क्या होता है?

पैथोलॉजी लैब एक लेबोरेटरी की तरह होती है जहा मरीजों के टेस्ट किये जाते है। इसमें आप मरीजों के खून का टेस्ट करते है उसके बाद उसका रिपोर्ट बनाते है। जिससे डॉक्टर को आगे के ट्रीटमेंट के लिए हेल्प होती है तो शॉर्ट में पैथोलॉजी लैब होती है।

पैथोलॉजी लैब जॉब सैलरी?

आप अगर खुद की पैथोलॉजी लैब खोलना नहीं चाहते है। तो आप पैथोलॉजी लैब जॉब भी कर सकते है इसमें बहुत सी तरह की जॉब्स होती है। बात करू सैलरी की आपको सैलरी कितनी मिल सकती है। तो आपको १० हज़ार से २० हज़ार तक सैलरी मिल सकती है कही बार इससे ज्यादा भी सकती है।

अन्य पढ़े:

Sharing is Caring

3 thoughts on “पैथोलॉजी लैब कैसे शुरू करे (2023) | Pathalogy Lab Kaise suru kare”

  1. Sir maine pgdmlt kiya hai kya mai lab open kr skta hu.. Muze 6 month ka experience hai… Kya mai open kr skta hu..

    Reply

Leave a Comment