Part Time Jobs in Hindi 2024 | पार्ट टाइम जॉब्स कैसे करें

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

आज के समय में part time job की जरूरत ज्यादातर लोगों है। आप अभी एक कॉलेज स्टूडेंट है और अपनी पॉकेट मनी के लिए पैसे कमाना चाहते है। या फिर आप किसी कंपनी में जॉब करते है। आप जॉब के साथ साथ एक्स्ट्रा टाइम में काम करके पैसे कमाना चाहते है।

तो आप part time job करके पैसे कमा सकते है। आज के आर्टिकल में हम part time job क्या है से लेकर पार्ट टाइम पैसे कैसे कमाए। इसके बारेमे बात करेंगे। तो आप भी पार्ट टाइम काम या जॉब करना चाहते है। तो इस आर्टिकल को आखिर तक पढ़ते रहिये।

पार्ट टाइम जॉब क्या है? (Part Time Job kya hai)

पार्ट टाइम जॉब का मतलब है की यैसा काम जो आप ख़ाली समय में करते है। आप में से ज्यादातर लोग फूल टाइम जॉब करते होंगे। फुल टाइम जॉब में आप 8 घंटे काम करते होंगे। तो इसके बाद जो टाइम बचता है। इसमें आप जो काम करेंगे उसे पार्ट टाइम जॉब कहते है।

जैसा मैंने बताया की पार्ट टाइम जॉब या काम जो बचा हुआ समय है उसमें लोग करते है। पार्ट टाइम काम में आप कम समय के लिए काम करते है। आप भी अगर पार्ट टाइम जॉब या काम की तलाश में है। तो हम आपको कुछ अच्छे पार्ट टाइम जॉब के बारेमे बताएंगे। जिनसे आप काफी अच्छे पैसे पार्ट टाइम कमा सकते है।

पार्ट टाइम जॉब्स कोनसे करें

1. कंटेंट राइटिंग

आप पार्ट टाइम जॉब में जो सबसे पहला जॉब है। वह कंटेंट राइटिंग का काम या जॉब है। कंटेंट राइटिंग में आपको एक टॉपिक पर कंटेंट लिखना होता है। इसके साथ भी कंटेंट राइटिंग में काफी सारे काम आते है। आप भी कंटेंट राइटिंग सीखकर कंटेंट राइटिंग का काम शुरू कर सकते है।

कंटेंट राइटिंग सीखने के लिए आपको youtube पर काफी सारे वीडियो देखने को मिलते है। इसके अलावा कंटेंट राइटिंग के काफी सारे कोर्स भी है। तो आप इन कोर्स को देखकर इन्हे समझ कर content writing सीख सकते है। content writing सीखने के बाद आपको practise करनी होगी।

आप practise करने के लिए खुद का ही एक ब्लॉग बना सकते है। जब आप मध्यम लेवल पर content writing सीख जाते है। तो इसके बाद आपको इस स्किल को बेचना होगा। आप freelance writing का जॉब कर सकते है। इसके लिए आपको खुद को fiverr और upwork पर रजिस्टर करना होगा।

2. ट्यूशन देना

आप अगर पार्ट टाइम जॉब की तलाश में है। तो आप पार्ट टाइम tuition लेने की जॉब कर सकते है। हम सब को पता है की tuition लेने के लिए टीचर की जरूरत पड़ती है। तो आप भी tuition लेने का जॉब शुरू कर सकते है। इसके लिए आपके पास किसी एक फील्ड की नॉलेज होनी चाहिए।

जैसे आपको अगर केमिस्ट्री की नॉलेज है। तो आप chemistry की tuition ले सकते है। इसके लिए आपके पास एजुकेशन क्वॉलिफिकेशन होना जरूरी है। tuition लेने का काम आप पार्ट टाइम यानि आपके टाइम के हिसाब से कर सकते है। जैसे आप कही जॉब करते है। तो आपको उनके द्वारा टाइम दिया जायेगा।

इसमें आपका दिन का मुश्किल से 2 घंटा जायेगा। आप अगर जॉब नहीं करना चाहते है। तो खुद की भी प्राइवेट क्लास tuition ले सकते है। इसमें बस आपको थोड़ी इन्वेस्टमेंट चाहिए। जैसे tuition लेने के लिए जगह की जरूरत होगी। तो आप अपने हिसाब से जॉब या खुद की tuition लेना चाहते है।

tuition के काम से आप महीने के 10 से 15 हज़ार कमा सकते है। आप पार्ट टाइम टीचर की जॉब करते है। तो आपको इतनी सैलरी मिलती है। तो यह भी एक अच्छा part time kaam है। जिसमे आपको ज्यादा समय देने की जरूरत नहीं है।

3. होटल वेटर

अब यह कुछ लोगों को अजीब लग सकता है। आप पार्ट टाइम वेटर का भी काम कर सकते है। होटल में खाना लाने और परोसनें के लिए वेटर की जरूरत होती है। कस्टमर से आर्डर लेने का काम भी वेटर ही करते है। वैसे तो बड़े होटल में वेटर का काम करने के लिए मैनेजमेंट करने की जरूरत होती है।

पर आप छोटे होटल में आसानी से वेटर का काम कर सकते है। इसे आप पार्ट टाइम भी कर सकते है। इसमें शिफ्ट में काम होता है। तो आप अगर दिन में कोई काम करते है। तो रात में पार्ट टाइम वेटर का काम कर सकते है। इसमें आपको 4 से 5 घंटे काम करना हो सकता है।

इसमें आपको सैलरी 8 हज़ार से 10 हज़ार तक मिलती है। पार्ट टाइम वेटर का काम करने के लिए सबसे पहले आप किसी नजदीक के होटल ओनर से बात कर सकते है। आप उन्हें पार्ट टाइम काम चाहिए इस बारेमे बता सकते है। तो वह आपको ज्यादा अच्छे से बता सकते है।

4. Receptionist

आपने अगर देखा होगा की काफी जगह पर Receptionist की जरूरत होती है। Receptionist की जरूरत Hospital, Billing counter, Inquiry यैसी जगह पर पड़ती है। जैसे हॉस्पिटल में अपॉइंटमेंट बुक करते समय हम जिनसे बात करते है। तो आप भी थोड़ी बेसिक स्किल के साथ इसे पार्ट टाइम में कर सकते है।

इसमें आपके पास कम्युनिकेशन स्किल होना जरूरी है। इसके अलावा आपको कंप्यूटर चलाना आना चाहिए। कुछ अपॉइंटमेंट बुकिंग करने के लिए आपको कंप्यूटर का यूज़ आना चाहिए। आप इस काम को बड़े आसान से पार्ट टाइम कर सकते है। जैसा मैंने आपको बताया की जिनका काम ज्यादातर शिफ्ट में रहता है।

कोई morning shift, afternoon shift, evening shift इस तरह से ज्यादातर जगह होता है। इस काम में आपको 6 हज़ार से 9 हज़ार तक सैलरी मिल सकती है। जो मेरे हिसाब से ठीक ही है। आप इसे पार्ट टाइम कर रहे है। कुछ जगह पर आपको पार्ट टाइम की जगह फुल टाइम जॉब भी मिल सकता है।

5. फोटोग्राफी

आप अगर फोटोग्राफी जानते है। तो आप पार्ट टाइम में फोटोग्राफी का काम भी कर सकते है। इस काम के लिए आपको किसी स्टूडियो की जरूरत नहीं है। आप सिर्फ किसी फोटोग्राफर से मिलकर उन्हें बता सकते है।

आप उन्हें बताये की मैं फोटोग्राफी जानता हु। इसी लिए आर्डर आने पर आप मुझे बता सकते है। तो इस तरह आपको आर्डर आने पर काम मिलता है। इसमें आपके पास खुद का कैमरा होने की जरूरत नहीं है।

आपके पास अगर कैमरा मौजूद है। तो आप वीडियो शूटिंग का काम छोटे लेवल पर कर सकते है। जैसे बर्थडे पार्टी और भी function के वीडियो शूट का काम कर सकते है। इस काम को करने के लिए आपको बेसिक फोटोग्राफी की नॉलेज होनी चाहिए।

6. दूध और न्यूज़ पेपर बांटने का काम

आप भी अगर पार्ट टाइम जॉब की तलाश में है। तो सुबह घरों में दूध डालने का काम कर सकते है। इस काम में आपको ज्यादा समय नहीं लगता है। आप सुबह तीन से चार घंटे काम करके महीने के 6 से 7 हज़ार कमा सकते है।

दूध के अलावा आप सुबह अखबार यानि न्यूज़ पेपर बांटने का काम भी कर सकते है। इस काम में भी आपको ज्यादा समय देने की जरूरत नहीं है। आप सुबह तीन से चार घंटे काम करके महीने के इससे भी 6 से 7 हज़ार कमा सकते है।

Sharing is Caring

Leave a Comment