IPO क्या होता है? IPO से पैसे कैसे कमाये 2023

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

नमस्कार दोस्तों, आप अगर शेयर मार्केट में पैसे Invest करते होंगे तो आपने कभी ना कभी IPO का नाम तो जरूर सुना होगा। जो लोग शेयर मार्केट में थोड़ा भी इंट्रेस्ट रखते है या आप न्यूज़ देखते होंगे तो आपने IPO के बारेमे जरूर सुना होगा की इस कंपनी का IPO आने वाला है।

तो दोस्तों क्या आपको पता है की IPO का क्या मतलब होता है अगर नहीं तो आज इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ते रहिये मैं आपको IPO क्या है और इसमें आप कैसे Invest कर सकते है। इससे जुडी पूरी जानकरी देने वाला हु तो चलिए शुरू करते है।

Ipo-kya-hai-in-hindi-2023.

IPO क्या है (IPO Full Form)

तो सबसे पहले हम बात करते है की IPO का मतलब क्या है? तो दोस्तों IPO का full form होता है Initial Public Offering जिसे शार्ट फॉर्म में IPO कहा जाता है। अब हम समझते है की IPO का असली मतलब क्या है? तो दोस्तों जब भी कोई कंपनी Stock Market में list होती है तो उस कंपनी का सबसे पहले एक IPO होता है जिसका फुल फॉर्म होता है Initial Public Offering जैसा मैंने अभी आपको बताया।

इसमें जब एक प्राइवेट कंपनी पब्लिक कंपनी बनने जाती है। जैसे इसे हम example से समझते है एक कंपनी है जो अभी Private कंपनी है Private कंपनी का मतलब यहाँ ये है जो कंपनी प्राइवेट लोगो द्वारा चलाई जा रही है। अब एक कंपनी जो प्राइवेट है उसे अपने बिज़नेस को बड़ा करने के लिए पैसो की जरूरत पड़ती है। इसी वजह से वह अपनी कंपनी Stock Market में लिस्ट करने की सोचते है।

जब भी कोई Private कंपनी Public कंपनी बनने के लिए जाती है तो उसे सबसे पहले अपना IPO लाना पड़ता है। हर एक कंपनी जो अपना IPO लाना चाहती है उसे सबसे पहले ये सोचना पड़ता है की हमे कितने किंमत का IPO लाना है मतलब इसका ये है की हर एक कंपनी उसे जितने पैसे चाहिए उतने पैसे का IPO लाती है। जैसे अभी कुछ समय में पहले LIC का IPO आया था जो 21,000 करोड़ रुपये का था।

तो अब मुझे लगता है की आपको समझ आया होगा की IPO क्या होता है पर आप सोच रहे होंगे यह IPO तो मुझे समझ में आया पर इस IPO में इन्वेस्ट करने से हमे क्या फायदे और नुकसान होते है। तो मैं आपको बता दू की IPO इन्वेस्ट करना सबसे पहली बात काफी रिस्की माना जाता है। आज के समय में ज्यादा तर कंपनिया IPO के बाद लिस्टिंग प्राइस से काफी लॉस में चल रही है।

जैसे Zomato,Nykaa,Paytm इन कंपनियों IPO आया पर ये आज के समय में Listing Price से काफी कम में इनका प्राइस आ चूका है इसी वजह से मैं आपको सलाह दूंगा की आप जब भी IPO में इन्वेस्ट करो तब किसी जानकार इंसान से ही इसकी सलाह ले अब हम बात करते है IPO में पैसे इन्वेस्ट करने के फायदे और नुकसान क्या है?

Join Telegram Group

IPO में पैसे Invest करने के फायदे और नुकसान

दोस्तों अब हम बात करते है IPO में पैसे इन्वेस्ट करने के फायदे और नुकसान क्या है?

  • दोस्तों वैसे तो IPO में पैसे इन्वेस्ट करने के बहोत से फायदे है जैसे IPO में आपको काफी सस्ते किंमत में शेयर देखने को मिलते है।
  • IPO में आपको काफी अच्छा प्रॉफिट देखने को मिल सकता है अगर वह कंपनी शेयर मार्केट में ज्यादा किंमत पर लिस्ट होती है।
  • जैसे अगर मैं आपको यहाँ एक Example दू अभी पिछले साल 2021 में Zomato कंपनी का IPO आया उस IPO में जिन भी लोगों ने पैसे Invest किये थे उन्होंने काफी अच्छे पैसे कमाये।
  • अब हम बात करते है की IPO के नुकसान क्या है तो पहला IPO नुकसान ये है की इसमें आपको पैसे नुकसान काफी बार देखने को मिल सकता है। साल में कोई एक यैसा IPO आ सकता है जो आपको अच्छे पैसे कमाकर दे नहीं तो ज्यादा तर IPO Overvalued होते है।
  • दुनिया के बड़े बड़े Investors जैसे Warren Buffet जी बताते है की वह कभी भी IPO पैसे इन्वेस्ट नहीं करते है।
  • इसका ये रीज़न है की जिस कंपनी का IPO आता है उस कंपनी के बारेमे ज्यादा इनफार्मेशन हमारे पास नहीं होती है। इसी वजह से बड़े बड़े Investors IPO में पैसे इन्वेस्ट नहीं करते है वह पहले उस कंपनी को Share Market में List होने देते है बाद में उसे Research करके Buy करते है।

IPO कैसे खरीदे और बेचे जाते हैं?

अब हम बात करते है की आप कैसे IPO में पैसे लगा सकते है किसी भी कंपनी का IPO खरीदने के लिए आपको सबसे पहले जरूरत होती है। एक Demat Account की अगर आपके पास Demat Account नहीं है तो आप IPO नहीं खरीद सकते है। अब वैसे तो मार्केट में आपको काफी Demat Account की कंपनिया देखने को मिलती है।

पर मैं आपको Recommend करूँगा की आप अपना Demat Account Upstox ऍप पर खोले। मैं खुद भी Share Market में पैसे Invest करने के लिए Upstox ऍप का इस्तेमाल करता हु। आप भी अपना Upstox पर Account खोल सकते है अगर आपको नहीं पता की Upstox पर अपना अकाउंट कैसे खोले। तो आप हमारा यह आर्टिकल पढ़ सकते है Upstox पर डीमैट अकाउंट कैसे खोले

Step 1: तो Upstox में IPO खरीदने के लिए आपको सबसे पहले Upstox ऍप को ओपन कर लेना है। इसके बाद आपको Upstox ऍप में नीचे Discover नाम से ऑप्शन देखने को मिलेगा उसपर आपको क्लिक करना है।

Step 2:बाद में आपको ऊपर ही एक ऑप्शन देखने को मिलेगा Invest in IPO का वहा पर आपको सभी IPO की जानकरी देखने को मिलेगी। आपको जिस भी IPO में पैसे Invest करने है आपको उसपर क्लिक करना है।

Step 3:जैसे ही आप उस IPO पर क्लिक करते है वहा पर आपको निचे Button देखने को मिलेगा जहा Apply का ऑप्शन होगा। उस Button पर क्लिक करके आप IPO में पैसे इन्वेस्ट कर सकते है।

Step 4: IPO खरीदने के लिए आपको Apply वाले Button पर क्लिक करना है बाद में Lot Size और Price डालनी है।

Step 5: इसके बाद आपसे Payment डिटेल्स पूछे जा सकते है Payment डिटेल्स देकर आप Payment करके IPO में इन्वेस्ट कर सकते है।

Join Telegram Group

हमारे अन्य आर्टिकल पढ़े:

IPO से कमाई कैसे होती है?

दोस्तों, IPO से आपको तब कमाई होती है जब आप उस IPO बेचते है। IPO से आपको तब कमाई कमाई होती है जब आपके द्वारा ख़रीदा गया IPO अच्छे प्राइस पर शेयर मार्केट में लिस्ट होता है।

IPO में 1 Lot में कितने शेयर होते है?

दोस्तों, IPO में 1 Lot में कितने भी शेयर हो सकते है यह कोई फिक्स बात नहीं है। यह बात कंपनी पर डिपेंड करती है की वह एक Lot में कितने शेयर आपको देना चाहती है।

Sharing is Caring

Leave a Comment