AI se Website Kaise Banaye – (फ्री में वेबसाइट कैसे बनाये)

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

आज के समय में वेबसाइट का होना कितना ज्यादा जरूरी है। इसके बारेमे हम सभी को पता है। जैसे हमारी physical identity होती है। इसी तरह हमारी एक digital identity का होना भी जरूरी है। इसी लिए हमे वेबसाइट बनाने की जरूरत पड़ती है। आप चाहे student, freelancer या job करते है।

इस डिजिटल वर्ल्ड में आपकी वेबसाइट होना बहोत ज्यादा जरूरी है। अब बात आती है की हम अपनी फ्री में वेबसाइट कैसे बना सकते है। देखिये आज वेबसाइट बनाना काफी ज्यादा आसान हो चूका है। आप drag and drop करके अपनी वेबसाइट बना सकते है। इसमें आपको कोई technical knowledge होने की जरूरत नहीं है।

AI se website kaise banaye

आज हम AI से वेबसाइट कैसे बनाते है। इसके बारेमे देखने वाले है। मार्केट में और भी वेबसाइट बिल्डर है। जैसे wix और elementor पर AI की मदत से आप सिर्फ 30 सेकंड्स में अपनी वेबसाइट बना सकते है। इसमें अच्छी बात यह है की इसमें आपको कुछ भी ज्यादा करने की जरूरत नहीं है।

इस आर्टिकल में हम durable.co इससे अपनी AI वेबसाइट कैसे बनाये। इस बारेमे जानकारी लेने वाले है।

Step 1: तो सबसे पहले आपको गूगल पर जाना है। इसके बाद आपको durable.co इसे सर्च करना है। इसके बाद आपके सामने इनकी वेबसाइट का URL दिखाई देगा। इस URL पर आपको क्लिक करना है और इनकी वेबसाइट खुलकर आयेगी।

Step 2: जैसे आप Get Started वाले ऑप्शन पर क्लिक करते है। इसके बाद आपके सामने एक नया ऑप्शन आयेगा। इसमें आपसे आपके Industry के बारेमे पूछा जाएगा। आप अगर एक business website बना रहे है। तो आप अपने Industry को सर्च कर सकते है।

आप अगर online teaching का काम करते है। तो आप coaching industry को सेलेक्ट कर सकते है। इस तरह से अपनी Industry सेलेक्ट करने के बाद आपको अपना Next के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

Step 3: इसके बाद आपसे अपनी location के बारेमे पूछा जायेगा। यह सब जानकारी यह टूल आपकी वेबसाइट बनाने के लिए लेता है। तो आपको अपना Business Location देना है और Next के बटन पर क्लिक करना है।

Step 4: अब इसके बाद लास्ट स्टेप में आपसे आपके Business के नाम के बारेमे पूछा जायेगा। आप अपने बिज़नेस का जो भी नाम है। आपकी अगर कोई दुकान है तो आप उसका नाम भी यहाँ डाल सकते है। नाम को डालने के बाद आपको Generate Website पर क्लिक करना है।

Step 5: अब durable.co सिर्फ कुछ सेकण्ड्स का टाइम लेगा। इसके बाद आपकी वेबसाइट आपके सामने बनकर तैयार होगी। अब इसका AI आपके लिए एक वेबसाइट बनाकर देगा। इसमें काफी कुछ changes अगर आपको करने है।

तो आप वह बड़े आसान तरह से कर सकते है। अब आपको अगर इस वेबसाइट पर कुछ चेंज करना है। तो आप Customize के बटन पर क्लिक कर सकते है। अब आप पुरे पेज को अपने तरह से change कर सकते है।

AI Website par Pages Kaise Add Kare

आप अगर इस AI के वेबसाइट पर pages ऐड करवाना चाहते है। तो आपको Customize में पर क्लिक करके जो + वाला आइकॉन दिखाई देता है। जो हमने निचे image में भी बताया है इसपर क्लिक करना है।

जैसे ही आप उस आइकॉन पर क्लिक करेंगे। आपके सामने एक नया पेज open होकर आयेगा। अब यहाँ आपको जो भी पेज ऐड करना है। सिर्फ उसपर क्लिक करना है जैसे आप blog post लिखना चाहते है। तो blog post पर क्लिक यानि ऐड करेंगे। तो यह page आपके वेबसाइट के menu सेक्शन में दिखाई देने लगेगा।

AI वेबसाइट में Custom Domain कैसे ऐड करें

आप अगर durable.co से अपनी AI वेबसाइट बनवाते है। तो आपको mydurable.com का subdomain मिलता है। आप अगर अपना custom domain ऐड करना चाहते है। तो आप इनका plan buy कर सकते है। इसके बाद आप अपनी वेबसाइट को एक custom domain पर शिफ्ट कर सकते है।

  • आप जैसे अपनी वेबसाइट बनाते है यह search में index नहीं होती है। इसे index करने के लिए आपको settings में जाकर Search indexing में जाना है।
  • यहाँ आपको website is currently not index दिखाई देगा इसे change करके आपको enabled करना है। इसके बाद search engine आपके वेबसाइट को crawl और index कर सकते है।

इस तरह से आप अपनी एक AI की वेबसाइट कुछ मिनट्स में बना सकते है। बाकि जो चीज़े है जैसे वेबसाइट पर क्या लिखना है। आप वह अपने हिसाब से लिख सकते है या आप हमे कमेंट करे हम इसके ऊपर भी आपको जानकारी देंगे।

अन्य पढ़े:

क्या मैं एआई के माध्यम से वेबसाइट बना सकता हूं?

बिलकुल आप AI की मदत से अपनी वेबसाइट बना सकते है।

AI वेबसाइट क्या है?

AI वेबसाइट को artificial intelligence की मदत से बनाते है। इसमें आपको वेबसाइट बनाने में ज्यादा मेहनत आपके लिए मेहनत artificial intelligence करता है। तो इससे आपकी वेबसाइट काफी जल्दी बनती है।

Sharing is Caring

Leave a Comment