अमूल पार्लर की फ्रेंचाइजी कैसे हासिल करें (2022)- Amul Parlour Franchise In Hindi

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

नमस्कार दोस्तों, आज मैं आपसे अमूल की फ्रेंचाइजी कैसे हासिल करे इस बारेमे आपसे बात करने वाला हु। अमूल काफी बड़ा दूध और दूध के प्रोडक्ट्स जैसे आइस क्रीम,लस्सी,पनीर ये बनाने वाला ब्रांड है। अमूल अपने प्रोडक्ट्स को ज्यादा से ज्यादा बेचने के लिए अपनी फ्रेंचाइजी देता है। आप भी इनके फ्रेंचाइजी के लिए अप्लाई कर सकते है। आज मैं आपको अमूल की फ्रेंचाइजी कैसे ले इस बारेमे पूरी जानकरी हिंदी में देने वाला हु।

अमूल पार्लर की फ्रेंचाइजी कैसे हासिल करें

अमूल फ्रेंचाइजी कैसे ले? (Amul Franchise kaise le)

अमूल कंपनी अपने प्रोडक्ट्स को ज्यादा से ज्यादा लोगो तक पोहचाने के लिए अपनी फ्रेंचाइजी देती है। आप भी अपने शहर में अमूल पार्लर फ्रेंचाइजी शॉप खोल सकते है। इसके लिए आपको सबसे पहले ये समजना होगा की अमूल दो प्रकार की फ्रेंचाइजी देती है। आपको आपके बजट और जगह के हिसाब से देखना होगा की आप कोनसी फ्रेंचाइजी लेना चाहते है।

Amul Perfered parlour कैसे खोले

amul perfered parlour के तौर पर आप अमूल से फ्रेंचाइजी ले सकते है। इसमें आप एक अपना आउटलेट खोल सकते है जो की अमूल की ब्रांडिंग के साथ होगा। इसमें आपको कम से कम २ लाख तक की इन्वेस्टमेंट अमूल को Brand Security,Equipments,Rennovation के तौर पर देनी होगी। इसमें आपको अमूल के तरफ से फ्रीज और बाकी सामन में मदत होगी साथ में शॉप के रेंनोवशन में भी आपको अमूल मदत करेंगा।

Amul Prefered पार्लर के लिए आपको जगह का इंतज़ाम खुद से करना होगा। आपके पास या तो खुद की जगह होनी चाहिए या आप रेंट पर भी शॉप ले सकते है। आपको अपने दूकान का एक्सपेंस यानि खर्चा खुद से उठाना होगा। इसमें आपको आपकी पार्लर से जो कमाई होगी उसमे से आपको इसका रेंट देना होगा।

Amul perfered parlour में आपको बात करू प्रॉफिट की। तो इसमें आपको हर एक अमूल के प्रोडक्ट्स पर मार्जिन मिलता है। आपको मिल्क के पाउच पर २.५% का मार्जिन मिलता है। मिल्क प्रोडक्ट्स जैसे पनीर,चीज़ इन सब में १०% और आइस क्रीम में २०% तक प्रॉफिट मार्जिन मिलता है।

Amul Ice Cream Scooping Parlour कैसे खोले

अमूल कंपनी के तरफ से आपको दूसरी फ्रेंचाइजी देखने को मिलती है। अमूल आइसक्रीम स्कूपिंग पार्लर इसमें आपको इन्वेस्टमेंट और जगह दोनों भी ज्यादा चाहिये। इसमें आपको अमूल के प्रोडक्ट्स के साथ आप अमूल आइसक्रीम स्कूपिंग यानि आप वह आइसक्रीम निकाल कर देंगे। इसमें आपको ज्यादा जगह की जरूरत होती है किउ लोग वहा बैठ कर आइसक्रीम या मिल्कशेक हॉटडॉग ये सके।

इसमें भी आपको अमूल के तरफ से काफी मदत मिलती है। इसमें आपको ६ लाख तक की इन्वेस्टमेंट लग सकती है। इसमें भी आपको अमूल के तरफ से शॉप दूकान रेंनोवशन करने और बाकी सामन जिअसे फ्रीज इन सब में मदत मिलेगी। आपको जगह और बिजली बिल इन सब का इंतजाम खुद से करना होगा। आपको इसमें कमाई की बात करू तो आइसक्रीम जो स्कूप वाली है उसमे ५०% तक मार्जिन मिल सकता है। बाकी के अमूल पैक प्रोडक्ट्स होंगे उनमे १०% तक मार्जिन मिल सकता है।

अमूल फ्रेंचाइजी पार्लर कैसे शुरू? (Amul parlour franchise hindi)

जगह का चयन करें:

  • अमूल की फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको सबसे पहले जगह का चयन करना होगा। आपके पास अगर खुद की जगह है तो आप शुरू कर सकते है नहीं तो आप रेंट पर शॉप ले सकते है। बस आपको इस बात को ध्यान में रखना है की शॉप का रेंट और बाकी मेंटेनन्स का खर्चा आपको उठाना पड़ता है।
  • इसके लिए आप यैसे जगह का चयन करे जहा ज्यादा से ज्यादा लोग आते जाते है। जैसे रेलवे स्टेशन,बस स्टैंड,पार्क,स्कूल,कोचिंग क्लास इस जगह पर आप इसे शुरू कर सकते है।

बजट तैयार करें:

  • आपको जगह तय करने के बाद बजट बनाना है। बजट आप कोनसी फ्रेंचाइजी लेना चाहते है उस पर है। जैसे नार्मल अमूल आउटलेट खोलना चाहते है तो २ से ३ लाख तक आपको इन्वेस्टमेंट लग सकती है। आप अमूल स्कूपिंग आइसक्रीम पार्लर लगाते है तो ६ लाख इन्वेस्टमेंट लग सकती है।
  • इसमें आपको बाकी इन्वेस्टमेंट पर भी ध्यान देना है जैसे इलेक्ट्रिक बिल, शॉप का रेंट, इन्वेंटरी। इन सब में आपकी इन्वेस्टमेंट लगती है। इसमें आपको थोड़ी मदत अमूल की तरफ से भी मिलती है।

अमूल फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन कैसे करें:

  • अमूल फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले। अमूल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। उसके बाद वाह आपको फ्रेंचाइजी से जुडी जानकरी देखने को मिलेगी।
  • वही आपको ईमेल और फ़ोन नंबर देखने को मिलता है। उस नंबर पर आप फ़ोन या मेल कर सकते है। उसके बाद आपको अमूल की तरफ से फ़ोन या मेल आयेगा उस पर आपको आगे की जानकारी के अनुसार काम करना है।
  • उसके बाद आपको अमूल कंपनी आपके लोकेशन को देखेगी। अगर उन्हें आपका लोकेशन अच्छा लगता है और आपके पास इन्वेस्टमेंट करने के लिए बजट है।

अमूल फ्रेंचाइजी पार्लर मार्केटिंग

अमूल आउटलेट फ्रेंचाइजी की मार्केटिंग करने की वैसे तो आपको ज्यादा जरूरत नहीं है। आपको अमूल का ब्रांड नेम मिल रहा है जो की काफी बड़ा ब्रांड है भारत में। आपको इसमें अमूल के तरफ से ही होल्डिंग और बैनर ये सब मिलते है। तो आपको अलग से मार्केटिंग करनी की जरूरत नहीं है।

अमूल फ्रेंचाइजी पार्लर जगह कितनी चाहिये?

  • आपको अमूल फ्रेंचाइजी पार्लर के लिए अगर अमूल का सिर्फ नार्मल आउटलेट खोलते है तो 100 – 150 Sqaure Foot जगह की जरूरत है।
  • अमूल स्कूपिंग पार्लर के लिए आपको 300 Square Foot की जगह की जरूरत है।

अमूल फ्रेंचाइजी पार्लर प्रॉफिट कितना है? (Amul ice cream franchise profit margin)

अमूल फ्रेंचाइजी पार्लर में आप अमूल के प्रोडक्ट्स बेचते है। तो आपको हर एक सेल में प्रॉफिट मार्जिन देखने को मिलता है। इसमें दूध पाउच में २.५% का मार्जिन है। जो आइस क्रीम है उनमे 20% का मार्जिन है मतलब आप १०० रूपए की आइसक्रीम बेचते है तो २० रूपए आपका मार्जिन प्रॉफिट है लास्ट में मिल्क प्रोडक्ट्स जैसे पनीर,ताक,दही,मिल्कशेक ये सब आते है। मिल्क प्रोडक्ट्स में आपको १०% का मार्जिन देखने को मिलता है।

इस हिसाब से मैं आपको बताऊ तो १०% का भी एवरेज मार्जिन पकडे। तो आप रोज की १० हज़ार की भी सेल करते है यानि महीने ३ लाख की भी सेल करते है। तो आप ३० हज़ार महीना आराम से कमा सकते है और ये कम से कम है आप लाख की भी सेल कर सकते है।

Read More:

अमूल के प्रोडक्ट क्या क्या है?

अमूल कंपनी दूध, दूध के पाउडर,बटर, घी, चीज, दही, चॉकलेट, श्रीखण्ड, आइस क्रीम, पनीर, गुलाब जामुन ये सब सामन बनाती है।

अमल की फ्रेंचाइजी की किंमत क्या है?

अमुआ कंपनी की दो फ्रेंचाइजी है पहली अमूल आउटलेट जिसकी किंमत २ लाख तक है। अमूल स्कूपिंग आउटलेट इसकी किंमत ६ लाख तक है।

Sharing is Caring

Leave a Comment