मनी ट्रांसफर बिज़नेस शुरू करें (Money Transfer Business Plan)

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

आप अगर अपनी मोबाइल रिपेरिंग की या रिचार्ज की शॉप चलाते है या आप कोई ज़ेरॉक्स शॉप चलाते है। हम आपके लिए एक साइड बिज़नेस लाये है जिसे आप अपने शॉप में शुरू करके महीने के 30 हज़ार कमा सकते है। अब आप जानना चाहते होंगे की यैसा बिज़नेस कोनसा है।

इस बिज़नेस का नाम मनी ट्रांसफर बिज़नेस है। इस समय इस बिज़नेस की काफी डिमांड है। आप इस बिज़नेस में हर ट्रांसक्शन में 1% कमीशन तक कमाते है। अब सबसे पहले हम जानते है की मनी ट्रांसफर बिज़नेस आखिर होता क्या है।

मनी ट्रांसफर बिज़नेस क्या है?

मनी ट्रांसफर बिज़नेस में आप लोगों से कॅश पैसे लेकर उनके अकाउंट में पैसे जमा करते है। अब यह काम तो बैंक भी करते है। तो आपने सही सोचा की बैंक से भी यह काम होता है। पर बैंक से मनी ट्रांसफर करने के कुछ लिमिटेशन है। जैसे बैंक का फिक्स टाइम होता है इसी के बिच आपको मनी ट्रांसफर करना होता है।

बैंक में आपको लंबी लाइन का सामना करना पड़ सकता है। वही मनी ट्रांसफर बिज़नेस में आप कभी भी किसी टाइम पर इंस्टेंट पैसे भेज सकते है। पर यहाँ आपको पैसे भेजने की एक छोटी फीस देनी पड़ती है। जो आपके अमाउंट के 1% तक हो सकती है। तो आप अपना मनी ट्रांसफर का बिज़नेस करके अच्छी कमाई कर सकते है।

मनी ट्रांसफर का बिज़नेस कैसे करें

मनी ट्रांसफर बिज़नेस की जरूरत सबसे ज्यादा गांव और छोटे शहर में है। जहा बैंक की ज्यादा ब्रांच नहीं होती है। यैसा नहीं की जहा ब्रांच मौजूद है वह इस बिज़नेस को नहीं किया जा सकता है। मनी ट्रांसफर एजेंट के द्वारा जल्दी पैसे भेजे जाते है। इस वजह से मनी ट्रांसफर की जरूरत लगभग हर जगह होती है।

  • मनी ट्रांसफर करने के जरूरी चीज़े

मनी ट्रांसफर बिज़नेस में आपको लैपटॉप या मोबाइल की जरूरत होगी। इसके अलावा इंटरनेट, बायोमेट्रिक स्कैनर और मनी ट्रांसफर पोर्टल की जरूरत होगी। आप हमेशा मनी ट्रांसफर पोर्टल लेकर ही बिज़नेस को कीजिये। कुछ लोग अपने सेविंग्स अकाउंट के द्वारा फोनपे से मनी ट्रांसफर करते है जो करना बिलकुल ही गलत है।

  • मनी ट्रांसफर पोर्टल

मनी ट्रांसफर पोर्टल एक तरह से ऑनलाइन पैसे भेजने का काम करते है। इस पोर्टल के लिए आपको रजिस्टर करना पड़ता है। इसके बाद यहाँ से आपको एक लॉगिन आयडी मिलती है। इस पोर्टल पर आपको पैसे ऐड करने पड़ते है जो आप बाद में मनी ट्रांसफर के लिए यूज़ कर सकते है।

मनी ट्रांसफर पोर्टल में आपको थोड़ा कम प्रॉफिट होता है। जैसे आप नॉर्मल फोनपे या किसी ऍप से पैसे भेजते है। तो इसमें आपको कुछ कमिशन नहीं देना पड़ता है। पर आप इससे पैसे भेजते है तो आपको नोटिस आने का डर बना रहता है। इससे अच्छा है की आप मनी ट्रांसफर पोर्टल पर रजिस्टर करके बिज़नेस करें।

मनी ट्रांसफर के पोर्टल की लिस्ट

इस समय काफी सारे मनी ट्रांसफर पोर्टल है। जिसमें से हम आपको कुछ बता रहे है। हम आपको सिर्फ अपनी रिसर्च से मदत के लिए बता रहे है। आप अपनी रिसर्च करके खुद के लिए मनी ट्रांसफर पोर्टल का चयन कर सकते है। कुछ ऍप जैसे spice money, airtel money, fino paymets bank जैसे ऍप से आप पैसे ट्रांसफर कर सकते है।

Sharing is Caring

Leave a Comment